Happy New Year 2020 Resolution Quotes & Ideas: आने वाले नए साल की शुरुआत हमेशा एक नई तरह से करनी चाहिए, और हमेशा आगे बढ़ने की कल्पना और कोशिश करनी चाहिए। पुराने साल में आपने जो भी किया, सीखा, सफल या असफल हुए उससे सीख लेकर, आगे बढ़ने की एक नई उम्मीद रखें। जिस तरह पुराने साल के समाप्त होने पर कोई भी दुखी नहीं होता और आने वाले साल का स्वागत करता है, उसी तरह जीवन में भी बीते हुए समय को लेकर हमें दुखी नहीं होना चाहिए। जो बीत गया उसके बारे में सोचने से बेहतर है कि आने वाले कल की अच्छी तैयारी करें और उसे अच्छा और बेहतर बनाने की कोशिश करें। 2020 की स्वागत करते हुए आप खुद से संकल्प लें कि आपको आखिर क्या-क्या चीजें करनी है-

1. परेशानियों में भी सकारात्मक सोचने की आदत डालें।
2. महीने में कम से कम एक बार किसी जरूरतमंद की सहायता करें।
3. आप उन चीजों पर भरोसा करना छोड़ दें जो अंधविश्वास से भरे हों।
4. अपनी हेल्थ का हमेशा ध्यान रखें और डॉक्टर से रेगुलर चेकअप कराते रहें।
5. हमेशा यह कोशिश करें कि आपका कोई भी काम पेंडिंग ना रहे।
6. अपने अंदर सेंस ऑफ ह्यूमर को बढ़ाने की कोशिश करें।
7. पानी का उतना ही इस्तेमाल करें जितने की जरूरत हो।
8. खाने को कभी भी बर्बाद ना करें। जितनी भूख हो उतना ही खाएं।
9. रोजाना सही समय पर सोने की आदत डालें। कोशिश करें कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।
10. दिन में कम से कम 5 से 10 मिनट भगवान का ध्यान करें।
11. अच्छे दोस्त बनाएं, जो जरूरत पड़ने पर आपके साथ खड़े रहें।
12. रोजाना ऐसी किताब पढ़ें जिससे आपको कुछ प्रेरणा मिले और आपके अंदर आगे बढ़ने की चाह आए।
13. रोज सुबह और शाम एक्सरसाइज करें, ताकि फिट और हेल्दी रहें।
14. रोजाना न्यूजपेपर पढ़ने की आदत डालें।
15. रोजाना पर्सनल डायरी लिखने की आदत डालें।
16. किसी भी NGO में सप्ताह या महीने में एक बार जाएं और अपना समय दें।
17. जिन चीजों का आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं उन्हें हमेशा साफ-सुथरा रखें।
18. किसी भी काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
19. बेकार की चीजों में समय बर्बाद ना करें।

आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)