Weight loss tips in hindi: मोटापे से परेशान लोगों के लिए वेट लॉस करना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता है। अगर आप भी तेजी से अपना वजन हेल्दी तरीके से घटाना चाहते हैं तो जिद्दी फैट (stubborn fat) को जलाने के लिए 5 ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल कर कर सकते हैं। फिटनेस कोच अमाका ने इंस्टाग्राम पर 4 महीने में 25 किलो वजन कम करने का दावा करते हुए इन ड्रिंक्स की जानकारी शेयर की है। वजन घटाने के लिए उन्होंने कैलोरी डेफिसिट डाइट (calorie deficit diet) को फॉलो किया। इन डिटॉक्स ड्रिंक्स (detox drinks) से जिद्दी चर्बी को गलाया जा सकता है। इन ड्रिंक्स को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन तेजी से घटता है। इन्हें आप सुबह और रात कभी भी पी सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

दालचीनी की चाय (Cinnamon tea)

कैसे बनाएं: दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई दालचीनी, 3 तेजपत्ता- 2 कप पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले 10-15 मिनट तक सभी चीजों को उबालें। इसके बाद गर्म-गर्म पिएं।

लाभ: दालचीनी की चाय पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। इतना ही नहीं मेटाबॉलिज्म रेट तेज होती है। इससे कम समय में तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।

सेब साइडर सिरका पेय (Apple cider vinegar drink)

कैसे बनाएं: एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच सेब साइडर सिरका, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, एक कप गर्म पानी की जरूरत होगी। इन सभी को मिलाकर उबालें और गर्मागर्म पिएं।

लाभ: इसे पीने से देर रात को होने वाली फूड क्रेविंग शांत होती है। ये शरीर में वसा को कम करता है। पाचन बेहतर होता है।

कैमोमाइल चाय (Chamomile tea)

कैसे बनाएं: इसे बनाने के लिए आपको कैमोमाइल चाय का 1 टीबैग, 1 कप गर्म पानी की जरूरत होगी। इन सभी चीजों को 5 मिनट तक भीगने दें फिर उबालें। गर्म-गर्म पिएं।

लाभ: कैमोमाइल चाय पीने से पाचन तेज होता है। इसे पीने से तनाव कम होता है। नींद न आने की दिक्कत दूर होती है। जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिमती है।

गरम नींबू पानी (Hot lemon water)

कैसे बनाएं: गरम नींबू पानी सभी के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के स्लाइस को उबलते गर्म पानी में डालें। 10-15 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद पिएं।

लाभ: गरम नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। अपच की समस्या दूर होती है। जिद्दी चर्बी को काटने का काम यह ड्रिंक करता है।

अदरक की चाय (Ginger tea)

कैसे बनाएं: अदरक की चाय बनाने के लिए 3 बड़े चम्मच कसा हुआ अदरक लें। इसे 1 कप गर्म पानी में मिलाएं। 10 मिनट तक उबालें और गर्म पिएं।

लाभ: इससे पाचन में सुधार होता है। साथ ही कैलोरी बर्न होती है। वसा कम होती है। खासकर पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।