Fat loss tips for men: शर्ट से बाहर झांकता पेट, कमर के किनारे जमी चर्बी और शरीर पर चढ़ा मोटापा। आजकल कई पुरुष इन समस्यों से परेशान दिखते हैं। पुरुषों के लिए वेट लॉस करना बहुत बड़ा चैलेंज होता है। ऐसे में कोई जिम जाना शुरू कर देता है तो कोई खाना कम कर देता है। लेकिन इनके साथ आपको कुछ घरेलू उपायों को भी अपनाना चाहिए। ताकि शरीर को अंदर से हेल्दी महसूस हो और जिद्दी चर्बी उतर सके। मोटापा न केवल देखने में बुरा लगता है बल्कि कई तरह से स्वास्थ्य परेशानियों का कारण भी बन सकता है। यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको सुबह करना है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

मेथी के बीज

मोटापा कम करने के लिए पुरुषों को सुबह मेथी के बीजों का सेवन करना चाहिए। इससे बॉडी में थर्मोजेनेसिस प्रोसेस (heat production) तेज होती है। पुरुषों को पेट कम करने के लिए रोजाना नाश्ते से पहले भिगोए हुए मेथी के बीजों का सेवन करना चाहिए।

आंवला जूस

पुरुषों को बैली फैट को तेजी से कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीना चाहिए। इससे वजन कम होता है। इसके साथ ही शरीर के टॉक्सिन निकालने में मदद मिलती है।

अलसी के बीज

वजन घटाने के लिए पुरुषों को अलसी के बीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है। इसलिए इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सुबह नाश्ते में आप अलसी के बीजों का सेवन करें।

दालचीनी की चाय

शर्ट से बाहर झांकते पेट को अंदर करने के लिए पुरुषों को सुबह-सुबह दालचीनी की चाय पीनी चाहिए। इससे पेट की चर्बी कम होती है। इसके साथ ही थर्मोजेनिक एक्टिविटी तेज होती है।

नोट: घरेलू नुस्खों के साथ-साथ बैली फैट को कम करने के लिए वर्कआउट भी जरूरी है। वजन घटाने के लिए कोई भी घरेलू नुस्खा तभी कारगार साबित होता है जब इसे रोजाना फॉलो किया जाए। अगर ऊपर दिए गए उपाय अपना रहे हैं तो करीब 3 महीने तक उसे नियमित तौर पर करें।