Morning Breakfast: सुबह का नाश्ता सभी लोगों के लिए काफी जरूरी होता है। सुबह का नाश्ता करने से पूरे दिन शरीर को एनर्जी मिलती रहती है। हालांकि, नाश्ता हेल्दी के साथ-साथ संतुलित तरीके से नहीं कर रहे हैं तो इसका असर शरीर पर नकारात्मक भी पड़ सकता है और वजन भी बढ़ सकता है।

सुबह का नाश्ता कितने बजे करना चाहिए?

सुबह का नाश्ता कब और कितने बजे करना है। इसको लेकर करीब-करीब सभी लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं तो आप सही जगह पर है। आप सुबह का नाश्ता सूर्योदय के बाद करीब एक घंटे के अंदर कर सकते हैं। इस समय नाश्ता करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलता है। आप सात से आठ बजे के भी भी नाश्ता कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप लेट उठ रहे हैं तो आप उठने के एक से दो घंटे के बीच नाश्ता जरूर ही कर लें।

नाश्ते की इन गलतियों से बढ़ता है वजन

सुबह का नाश्ता तो लोग कर लेते हैं, लेकिन कुछ गलतियों के कारण उनका वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है। अगर आप भी सुबह का नाश्ता समय से करते हैं और आप साथ में वजन भी घटना चाह रहे हैं तो आप कुछ गलतियों को बार-बार दोहरा रहे हैं। ऐसे में आप इन गलतियों से बच सकते हैं। यहां देखें 5 कॉमन गलतियों के लिस्ट-

मोटापा बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?

  • सुबह का नाश्ता स्किप कर देना: बहुत से लोग सुबह के नाश्ते को स्किप कर देते हैं। उन्हें लगता है कि सुबह के नाश्ते में काफी मात्रा में कैलोरी शरीर को मिल जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं है। वह सुबह के नाश्ते को तो स्किप कर देते हैं, लेकिन खाने में हल्का के बदले बहुत भारी खाना खा लेते हैं, जिसके कारण उनका वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है।
  • देर से नाश्ता करना: सुबह उठने के बाद अधिकतर लोग काम पर लग जाते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए। सुबह का नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ समय पर होना चाहिए। आप उठने के एक से दो घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट जरूर कर लें।
  • तेल मसाला वाला नाश्ता करना: सुबह-सुबह तेल और मसाला वाले नाश्ते से बचना चाहिए।
  •  नाश्ते में जूस लेनाः  नाश्ते में सुबह जूस नहीं पीना चाहिए। दरअसल, पूरे फल में फाइबर होता है और जूस में यह नहीं मिल पाता है। फाइबर भूख को नियंत्रित करता है, जिसके कारण भूख नहीं लगती है। इसमें नेचुरल चीनी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। 

सर्दियों में अगर आप शाम के समय नाश्ते में कुछ खाना चाहते हैं तो आप मटर की घुघनी बना सकते हैं। यहां क्लिक कर आप इसकी रेसिपी को देख सकते हैं।