Team India Celebrate Diwali: वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच से पहले भारतीय टीम ने धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की है। छोटी दिवाली की शाम पूरी टीम एकसाथ नजर आई। इस पार्टी का आयोजन बेंगलुरु में ही किया गया, क्योंकि टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए बेंगलुरु में ही मौजूद है। दोनों टीमों का मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
एथनिक में नजर आई टीम इंडिया
छोटी दिवाली की शाम टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में सभी खिलाड़ी एथनिक कपड़ों में नजर आए। शादीशुदा प्लेयर अपनी पत्नियों के साथ इस पार्टी में पहुंचे। विराट कोहली और अनुष्का, रोहित शर्मा और रितिजा सजदेह ने इस पार्टी में चार चांद लगा दिए। वहीं टीम के यंग प्लेयर इशान किशन और शुभमन गिल पार्टी में जमकर मस्ती करते नजर आए। शार्दुल ठाकुर और शुभमन गिल ने एक जैसा कुर्ता पहना। वहीं इशान ब्लैक कुर्ते में डैशिंग दिखे।
विराट दिखे डैशिंग लुक में
इस पार्टी में विराट कोहली का लुक भी देखने लायक था। कोहली हरे रंग के कुर्ते में दिखे तो वहीं अनुष्का ने पिंक कलर का कुर्ता पहना। रोहित शर्मा ने आसमानी रंग का कुर्ता पहना तो उनकी पत्नी रितिका भी पिंक कलर की साड़ी में दिखीं। सूर्यकुमार यादव इस पार्टी में व्हाइट कलर का कुर्ता पहनकर डैशिंग दिख रहे थे। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का लुक भी इस पार्टी में देखने लायक था।
दिवाली के दिन नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत
भारतीय टीम दिवाली के दिन नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। विश्व कप 2023 में अभी तक अजेय भारतीय टीम का यह आखिरी लीग मैच होगा। भारत ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद न्यूजीलैंड ने टॉप 4 में अपना स्थान पक्का कर लिया। 2019 विश्व कप के बाद 2023 में भी भारत की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी।