दिवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े और शुभ त्योहारों में से एक है। हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को दिवाली पूरे देश में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा कर माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्या के लोगों ने पूरे नगर को दीपों से सजाया था और खुशियां मनाई थीं।