भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लॉकडाउन में उनकी यह सक्रियता और बढ़ गई है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई पोस्ट करते रहते हैं। उनकी पोस्ट को लाखों लोग लाइक करते हैं। हजारों की संख्या में उनकी पोस्ट पर कमेंट्स भी आते हैं। विराट की तरह उनकी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ढेरों वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन के चलते घर के ‘हालात’ को भी बयां किया।

उनके ताजा वीडियो में विराट कोहली डायनसोर बने हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का के इस वीडियो को एक घंटे के भीतर ही 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे, जबकि साढ़े सात हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके थे। अनुष्का ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मैंने एक डायनासोर को देखा।’ अनुष्का की इस पोस्ट पर एक्टर करन वाही ने भी कमेंट किया। करन वाही ने हंसने वाली चार इमोजी पोस्ट कीं।

करन की इस पोस्ट पर विराट भी कमेंट करने से नहीं चूके। उन्होंने मजाक-मजाक में करन वाही को गाली भी दे दी। विराट ने लिखा, तुझे बड़ी हंसी आ रही है साले। इसके बाद उन्होंने एक गुस्सा और एक बहुत ज्यादा हंसने वाली इमोजी पोस्ट की।

 

View this post on Instagram

 

I spotted …. A Dinosaur on the loose

A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on



बता दें कि करीब एक महीने पहले पोस्ट एक वीडियो में अनुष्का कोहली को चौका मारने के लिए कहती दिख रही थीं। वीडियो में अनुष्का विराट को आवाज लगा रही हैं। वे कोहली को घर पर स्टेडियम वाला अनुभव देना चाह रही थीं। अनुष्का बोलीं, ‘ए कोहली क्या कर रहा है, कोहली। चौका मार ना कोहली।’ उनके इतना बोलने के बाद विराट परेशान होकर घूरने लगे।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?