भोजपुरी गायक, अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी को राजनीति के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी काफी पसंद है। वे सेलिब्रिटी लीग के कई सीजन में खेल चुके हैं। मनोज तिवारी एक बार सेलिब्रिटी लीग का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर गए थे। उनके साथ सुनील शेट्टी, सोहैल खान और दिनेल लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ कई एक्टर्स गए थे। शो पर पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ राजनीतिक बातों पर खूब हंसी-मजाक किए।
कपिल शर्मा ने मनोज तिवारी के बारे में कहा, ‘‘मैं हमेशा सिद्धू पाजी को छेड़ता हूं कि आपने कितने सारे काम किए। क्रिकेट भी खेला, कमेंटेटर बने, पॉलिटिक्स और टीवी शो भी करते हैं। मनोज भाई को देख लो, ये सिंगर भी हैं, एक्टर भी हैं, पॉलिटिशियन भी हैं और क्रिकेट भी खेलते हैं। सर आप टैलेंटेड ज्यादा है या समझ नहीं आ रहा कि करना क्या है? मतलब आपको मजा किस चीज में आता है?’’ इस पर मनोज तिवारी ने जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैंने सोहैल भाई (सोहैल खान) को पहले ही कहा था कि आप गलत जगह लेकर जा रहे हैं। वह हमलोगों की बनाने से ज्यादा उतारेगा।’’
मनोज तिवारी ने आगे कहा, ‘‘मुझे गाना गाने में सबसे ज्यादा मजा आजा है। लेकिन इस समय पॉलिटिक्स। पॉलिटिक्स बहुत कठिन है। फिर भी कर रहे हैं उसे मजा लेने की कोशिश कर रहे हैं। आपका 5 लाख का इनकम टैक्स फ्री है।’’ इस पर सिद्धू ने उन्हें टोकते हुए कहा कि 5 लाख के लिए 5 साल लग गए तो मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘इसके लिए थोडे इंतजाम करने पड़े। इंतजाम किया, काम किया, रस्ते बनाए।’’
इसके बाद उन्होंने सेलिब्रिटी लीग के बारे में बताते हुए मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘हमारा सीसीएल इसलिए भी खास है कि जब बल्लेबाज आता है तो रनर भी साथ आता है। एक साथ चार बल्लेबाज क्रीज पर आते हैं। आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि बल्लेबाजी कौन करेगा। जब एक बल्ले से मारता है तो बल्लेबाज और रनर दोनों दौड़ता है।’’ इसके बाद सिद्धू ने मनोज तिवारी को गले लगा दिया।
सिद्धू ने कहा कि मोदी साहब (नरेंद्र मोदी) डांटे या ना डांटे लेकिन आओ गले लग जाओ। फिर कपिल ने कहा कि सरेआम गठबंधन बन रहा है। मनोज तिवारी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो कभी भी घर वापसी कर सकते हैं। इस पर कपिल ने कहा कि आपदोनों अलग देश ही बना लो। एक प्रधानमंत्री बन जाओ और एक राष्ट्रपति। मनोज ने आगे कहा, ‘‘हम सीसीएस में आपको हंसाते भी हैं और अभी चुनाव का महत्वपूर्ण समय चल रहा है…।’’ बीच में सिद्धू ने रोकते हुए कहा, ‘‘गुरु, तुम सबकुछ छोड़ सकते हो, लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ सकते।’’


