इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में ट्रैविस हेड ने बुधवार (27 मार्च) को हैदराबाद में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। हेड का यह सनराइजर्स के लिए डेब्यू मैच था। ऐसा करके हेड ने डेविड वॉर्नर का सनराइजर्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हेड का यह रिकॉर्ड ज्यादा देर तक नहीं टिका। अभिषेक शर्मा ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

IPL 2024 SRH vs MI Live Score: Watch Here

डेविड वॉर्नर ने 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। वॉर्नर ने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 गेंदों में एक और अर्धशतक बनाया था। एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मोइजेस हेनरिक्स ने भी आईपीएल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। हेड को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मार्को यानसेन की जगह मौका मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे।

ट्रेविस हेड की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ट्रेविस हेड 24 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 258.33 का रहा। हेड ने पहली ही गेंद चौका जड़कर खाता खोला। उन्हें 5 रन के स्कोर पर टिम डेविड ने जीवनदान दिया। इसके बाद वह कहर बनकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर टूटे। क्वेना मफाका के दूसरे ओवर में हेड ने 21 रन ठोके। इनमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। इसके बाद हार्दिक पंड्या के ओवर में लगातार 3 चौके जड़े। फिर गेराल्ड कोएत्जी लगातार 3 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया। वह 8वें ओवर में आउट हुए।

अभिषेक शर्मा की पारी

ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद भी रनों पर लगाम नहीं लगा। अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी। उन्होंने 23 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 273.91 का रहा। अभिषेक शर्मा ने गेराल्ड कोएत्जी को पहली बाउंड्री लगाई। फ्री हिट पर छक्का जड़ा। इसके बाद पीयूष चावला को एक ही ओवर में 3 छक्के जड़े। फिर गेराल्ड कोएत्जी को लगातार 2 चौके जड़े। फिर क्वेना मफाका को 20 रन ठोके। उन्होंने 11 वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले चौथी गेंद पर छक्का जड़ा।