कोरोनावायरस के कारण भारत में 3 मई तक लॉकडाउन कर दिया गया है। देश में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 400 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे हालात में सभी खेलों के टूर्नामेंट को रद्द और स्थगित कर दिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। घरों में बंद खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ रहे हैं। रोहित शर्मा ने गुरुवार यानी 16 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी फैमिली के साथ दिखाई दे रहे हैं।
लॉकडाउन में रोहित शर्मा घर के काम में पत्नी रितिका का हाथ बंटा रहे हैं। क्रिकेट से दूर होने के बाद भी वे फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। रोहित के वीडियो की शुरुआत My Day in Lockdown से होती है। इसमें वे सबसे पहले फ्रेश जूस के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इसके बाद वे वर्कआउट करते हैं। इस दौरान वे अपनी बेटी को भी उठाकर वर्कआउट करते नजर आए। फिर बाद में रोहित ने घर में कपड़े साफ किए। टीवी देखने के साथ उनका दिन खत्म होता है।
रोहित इससे पहले भी कई वीडियो और फोटो लॉकडाउन में शेयर कर चुके हैं। इससे पहले रोहित ने एक इस्टाग्राम लाइव के दौरान जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ट्रोल कर दिया था।दरअसल, बुमराह ने लाइव चैट के दौरान कहा कि पंत चाहते हैं कि वो रोहित से मुकाबला करें कि कौन ज्यादा बड़े शॉट खेल पाता है। इस पर रोहित ने उन्हें मजेदार जवाब दिया।
View this post on Instagram
सीमित ओवरों में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित ने कहा, ‘‘मेरे साथ उसको मुकाबला करना है? सा** एक साल हुआ नहीं उसको क्रिकेट खेलके, छक्के का कॉम्प्टीशन कर रहा है।’’ रोहित शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई की टीम 4 बार चैंपियन बनी है। पिछले सीजन में उन्होंने फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।