कोरोनावायरस के कारण भारत में 3 मई तक लॉकडाउन कर दिया गया है। देश में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 400 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे हालात में सभी खेलों के टूर्नामेंट को रद्द और स्थगित कर दिया गया है। कई खिलाड़ियों सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ रहे हैं। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं उनकी गर्लफ्रेंड, मंगेतर और पत्नी भी लगातार सक्रिय हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने एक तस्वीर शेयर की है। यह सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

ईशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालने के बाद पंत ने इस पर कमेंट भी किया। उन्होंने लिखा- मिसिंग। दरअसल, लॉकडाउन में कई खिलाड़ी, अभिनेता, नेता और आमलोग भी अपनों से दूर हैं। ऐसे में वे मिल नहीं पा रहे हैं। पंत गर्लफ्रेंड को बहुत ज्यादा याद कर रहे हैं। इसका प्रमाण उन्होंने अपने कमेंट से दे दिया। पंत का रिप्लाई करते हुअ ईशा ने कहा- अधिक। मतलब की वे पंत से ज्यादा उन्हें याद कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

Back to my b&w mood light

A post shared by Isha Negi (@ishanegi_) on


पंत ने नए साल की शुरुआत ईशा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए की थी। जिसमें वे किसी बर्फीली पहाड़ी पर ईशा के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा था, ‘जब तुम्हारे साथ होता हूं तो खुद को ज्यादा बेहतर महसूस करता हूं।’ तब ईशा ने भी पंत के साथ अपने इसी वेकेशन की एक फोटो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘5 साल और आगे भी गिनती जारी है।’

ईशा दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल की पूर्व छात्रा हैं और उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स में बैचलर की डिग्री ली है। उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वे एक आंत्रप्रेन्योर और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। पंत के साथ रिलेशनशिप का खुलासा होने के बाद वे सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।