जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पूरे भारत में आक्रोश है। आंतकवाद के खिलाफ खेल समुदाय में भी रोष है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ संबंध खत्म कर देने चाहिए। मजाक नहीं है और हर साल ऐसा होता है। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सौरव गांगुली का मीडिया से बातचीत का वीडियो शेयर किया। इसमें सौरव गांगुली से पहलगाम आंतकी हमले को लेकर पाकिस्तान से संबंध खत्म करने पर सवाल हुआ। दादा ने इस पर कहा, ” तोड़ना भी चाहिए। 100 पर्सेंट तोड़ना चाहिए। कड़ा कदम उठाना जरूरी है। ये कोई मजाक नहीं है यार। हर साल ऐसे होता रहता है। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया संवेदान पर व्यक्त की थी

पहलगाम आतंकी हमले मारे गए लोगों के प्रति गांगुली के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया संवेदान पर व्यक्त की थी। तेंदुलकर ने एक्स पर कहा था, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए दुखद हमलों से मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवार अकल्पनीय पीड़ा से गुज़र रहे होंगे। भारत और दुनिया इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़ी है। हम जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और न्याय की प्रार्थना करते हैं। “

सौरव गांगुली ने आतंकी हमले के बाद क्या कहा था?

सौरव गांगुली ने एक्स पर कहा था, “मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पहलगाम में अपनी जान गंवाने वाले परिवारों के साथ हैं। भारत सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।” बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 6 लोगों की जान चली गई। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए- तैयबा से जुड़ा संगठन टीआरएफ ने जिम्मेदारी ली।