दुनिया के सबसे सफलतम कप्तान में शामिल महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (19 सितंबर) को क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। उनकी कप्तानी में आईपीएल के पहले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इस मैच के दौरान धोनी नए लुक में नजर आए थे। उनका हेयरस्टाइल अलग था। माही के दाढ़ी का डिजाइन भी चेंज था। धोनी के लुक ने फैंस तमिल एक्टर सूर्या की याद दिला दी है। मैच खत्म होने के दो दिन बाद भी धोनी इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं।

धोनी भले ही 437 दिन बाद क्रीज पर उतरे हो, लेकिन उनकी डिमांड कम नहीं हुई है। 39 साल के माही मैच के अलावा विज्ञापन के समय भी टीवी पर लगातार दिख रहे हैं। म्यूचुअल फंड से लेकर फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप तक का वो प्रचार कर रहे हैं। हर विज्ञापन में उनका लुक अलग-अलग होता है। यह भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 2013 में सूर्या की फिल्म सिंघम-2 आई थी। धोनी की दाढ़ी ठीक वैसी ही लग रही है। एक यूजर ने लिखा- धोनी के नए लुक को देखकर प्यार हो गया। वहीं, माही के एक फैन ने लिखा- थाला धोनी का सिंघम लुक। तमिलनाडु में थाला का मतलब बड़ा भाई होता है।

धोनी ने भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप में खेला था। तब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हार गई थी। इसके बाद माही ने लंबे समय तक क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। उन्होंने इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। माही सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर राफेल विमान का स्वागत किया था। तब राफेल को आधिकारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

शनिवार को मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी ने एक डीआरएस लिया, जो कि गलत साबित हो गया। डिसिजन रिव्यू सिस्टम (DRS) को क्रिकेट फैंस धोनी रिव्यू सिस्टम कहते हैं। DRS में माही का फैसला कम ही मौकों पर गलत साबित होता है। मुंबई के मैच में धोनी का फैसला गलत साबित होने पर फैंस ने कहा कि सच में 2020 का साल सबसे बुरा है। इसमें कुछ भी सही नहीं हो रहा है। हालांकि, बल्लेबाजी के धोनी जब मैदान पर उतरे तो बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। उन्हें डीआरएस लिया और वे बच गए। गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी थी।