भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। वे फोटो और वीडियो अपलोड कर विवादों में बनी हुई हैं। हसीन ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिससे वे फिर से विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उन्होंने एक भूत वाला वीडियो पोस्ट किया। इसे शेयर करते हुए हसीना ने लिखा- बहुत बुरे हो तुमलोग ऐसे वीडियोज बनाते हो, तुम भी बुरे हो जिसने मुझे ये वीडियो सेंड किया।

हसीन ने जैसे ही ये वीडियो शेयर लोग उन्हें तरह-तरह के सलाह देने लगे। दरअसल, इस वीडियो में भूत बनी लड़की नमाज पढ़ती नजर आ रही है। वह नमाज पढ़ते हुए अचानक ही भूत बन जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा- नमाज का मजाक मत उड़ाइए प्लीज। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- और सबसे बुरे आप हो जो इस वीडियो को शेयर कर रही है। हसीन के एक फैन ने लिखा- मुझे लगा नमाज पढ़ रही हो।

हसीन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिस पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी की हर एक लड़ाई को जीतने के लिए आपकी प्रारंभिक लड़ाई हैं- सपनों को देखने की हिम्मत, कोशिश करने की हिम्मत, हारने की हिम्मत और सफल होने की हिम्मत। तब एक यूजर ने कहा थखा- ऐसे तुम चाहे जितने पोस्ट डाल लो, शमी भाई अब तुम्हारे फरेब में आने वाले नहीं हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा था- औरत का शृंगार शौहर (पति) होता है।

शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात में बताया था कि उनके मन में तीन बार आत्महत्या करने का विचार आया था। शमी और हसीन पहली बार 2012 में मिले थे। इसके बाद 2014 में दोनों ने निकाह कर लिया था। 4 साल के बाद 2018 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।