MI vs SRH: आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला सोमवार 6 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस दूसरी बार सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
IPL Live Score 2024, MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण में अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन अब तक अपने 11 में से 8 मैच गंवाए हैं। वह अभी IPL 2024 की अंक तालिका में 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है।
MI vs SRH IPL 2024 Pitch Report, Weather Report
नुवान तुषारा और जसप्रीत बुमराह (दोनों ने 3-3 विकेट लिए) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद मुंबई इंडियंस अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से बेहतर प्रदर्शन करने में असफल रही। दूसरी तरफ, चौथे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन शानदार फॉर्म में है।
अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का लक्ष्य अब मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ सीजन डबल पूरा करने का होगा। वह इस सीजन मुंबई इंडियंस को पहले भी हरा चुका है।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 22 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 मैच जीते हैं। इस लेख में हम मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की ड्रीम 11 प्रिडिक्शन के बारे में बात करेंगे।
IPL 2024: MI vs SRH DREAM ELEVEN PREDICTION PLAYING 11 NUMBER 1
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन।
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड (कप्तान), तिलक वर्मा, रोहित शर्मा।
ऑलराउंडर: नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार।
IPL 2024: MI vs SRH DREAM ELEVEN PREDICTION PLAYING 11 NUMBER 2
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन (उप-कप्तान)
बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), ट्रेविस हेड, अब्दुल समद, टिम डेविड।
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी।
गेंदबाज: पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, टी नटराजन।
Mumbai Indians And Sunrisers Hyderabad Full Squads
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, कुमार कार्तिकेय, ल्यूक वुड, श्रेयस गोपाल, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, अंशुल कम्बोज, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम: पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मयंक मार्कंडे, एडेन मार्कराम, सनवीर सिंह, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, उपेंद्र यादव, जे सुब्रमण्यन, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारुकी, आकाश महाराज सिंह।