ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आज़ाद ने कहा है कि जो लोग विरोध प्रदर्शनों में शामिल होंगे, उन्हें “ईश्वर का शत्रु” माना जाएगा। ईरानी कानून में इस अपराध के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। यह चेतावनी सरकारी टीवी पर दिखाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग प्रदर्शनकारियों की मदद करेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। बयान में कहा गया है कि अभियोजकों को बिना देरी किए ऐसे लोगों पर मुकदमे चलाने चाहिए, जो देश में अशांति फैलाने और विदेशी ताकतों के हित में काम करने का आरोप झेल रहे हैं। उनके अनुसार, इन मामलों में किसी तरह की नरमी या रियायत नहीं दी जानी चाहिए। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े अधिकारियों ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि पूरे देश में सख्त कार्रवाई जल्द होने वाली है।

लगभग दो सप्ताह पहले शुरू हुए विरोध प्रदर्शन हाल के दिनों में और तेज़ हो गए हैं, हालांकि इनका पूरा आकलन करना अब और भी मुश्किल हो गया है। ईरान ने इंटरनेट बंद कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय फोन लाइनें काट दी हैं , जिससे देश के अंदर से सूचना का प्रवाह सीमित हो गया है। अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रदर्शनों की शुरुआत से अब तक कम से कम 72 लोग मारे गए हैं और 2,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ईरान के हालात पर अमेरिका की भी कड़ी नजर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है कि अगर ईरान में गोली चलती है और किसी भी मासूम की जान जाती है, तो अमेरिका की ओर से कड़ा जवाब दिया जाएगा। ईरान में हो रहे प्रदर्शन से जुड़ी हर बड़ी खबर जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए-

Live Updates
23:04 (IST) 10 Jan 2026

विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान की सेना ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया

ईरान की सेना ने शनिवार (10 जनवरी, 2026) को व्यापक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच देश के राष्ट्रीय हितों, रणनीतिक बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने का संकल्प लिया। एक बयान में इसने नागरिकों से आग्रह किया कि वे विरोध प्रदर्शनों के दौरान "दुश्मन की साजिशों" को विफल करने के लिए सतर्क रहें। - रॉयटर्स

21:17 (IST) 10 Jan 2026

ईरान में विरोध प्रदर्शन दबाने के लिए मौत की सजा का ऐलान, अब तक 72 की मौत, 2300 से ज्यादा हिरासत में

ईरान में लगभग दो सप्ताह पहले शुरू हुए विरोध प्रदर्शन हाल के दिनों में और तेज़ हो गए हैं, हालांकि इनका पूरा आकलन करना अब और भी मुश्किल हो गया है। ईरान ने इंटरनेट बंद कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय फोन लाइनें काट दी हैं , जिससे देश के अंदर से सूचना का प्रवाह सीमित हो गया है। अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रदर्शनों की शुरुआत से अब तक कम से कम 72 लोग मारे गए हैं और 2,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

13:58 (IST) 10 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: ईरान को तीन देशों ने घेरा

एक संयुक्त बयान में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान में हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने ईरान से अपील की कि वह अपनी सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक और घातक बल के इस्तेमाल को तुरंत रोक दे।

13:53 (IST) 10 Jan 2026

Iran Protests News LIVE:ईरान में इंटरनेट बंद

ईरान में प्रदर्शनकारियों के सड़कों पर उतरने के बीच सरकार की ओर से लागू किया गया “देशव्यापी इंटरनेट ब्लैकआउट” अब 36 घंटे से जारी है।

10:23 (IST) 10 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: खामेनेई का बड़ा आरोप

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को एक टीवी पर प्रसारित भाषण में प्रदर्शनकारियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी “किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए अपनी ही सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं।

10:21 (IST) 10 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: ट्रंप की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा, “बेहतर होगा कि आप गोलीबारी शुरू न करें, क्योंकि अगर आपने शुरू की तो हम भी गोली चलाएंगे।”

10:19 (IST) 10 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: क्यों हो रहे ईरान में प्रदर्शन?

ईरान में 28 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं। इन प्रदर्शनों की मुख्य वजह आर्थिक संकट और गिरती हुई मुद्रा है। शुरुआत में प्रदर्शन खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों और महंगाई जैसे मुद्दों तक सीमित थे, लेकिन धीरे-धीरे ये सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गए।

10:18 (IST) 10 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: ट्रंप को उठा लो, ईरान के अधिकारी का सुझाव

ईरान के एक अधिकारी हसन रहीमपुर अज़ग़ादी ने ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर वॉशिंगटन के रुख के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पकड़ने का सुझाव दिया है।

10:15 (IST) 10 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: ट्रंप की खुली धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी है, जोर देकर बोला है कि अगर प्रदर्शनकारियों पर हमले नही रुके तो उस जगह वार किया जाएगा जहां सबसे ज्यादा दर्द होगा।

22:59 (IST) 9 Jan 2026

ईरान में विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हुई

ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। समाचार एजेंसी एपी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ समाचार एजेंसी ने मृतकों की संख्या बताई है। एजेंसी ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 2,300 गिरफ्तारियां हुई हैं।

20:32 (IST) 9 Jan 2026

‘अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ खून से सने हैं’, खामेनेई बोले- अहंकारी ट्रंप को सत्ता से बेदखल किया जाएगा

Khamenei Speech: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने दो हफ्ते से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर शुक्रवार को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य किसी भी दबाव के आगे पीछे नहीं झुकेगा। खामेनेई ने आरोप लगाया कि ये प्रदर्शन विदेशी ताकतों के समर्थन से कराए जा रहे हैं, जिनका मकसद देश को अस्थिर करना है।

https://www.jansatta.com/international/khamenei-speech-hands-of-us-president-stained-with-the-blood-iran-khamenei-says-arrogant-trump-will-be-overthrown/4351183/?ref=hometopblock_hp

15:41 (IST) 9 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: खामेनेई का ट्रंप पर निशाना

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने राष्ट्रपति ट्रंप निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ एक हज़ार से ज़्यादा ईरानियों के खून से रंगे हुए हैं।

12:51 (IST) 9 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: ईरान की सरकारी मीडिया का बड़ा दावा

ईरान की सरकारी मीडिया ने देश में भड़की हिंसा के लिए अमेरिका के एंजेट्स को पूरी तरह जिम्मेदार बता दिया है। ये भी बताया गया है कि इस विरोध प्रदर्शन में आम लोगों की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।

12:46 (IST) 9 Jan 2026
Iran Protests News LIVE: मस्जिद में आग

बीबीसी द्वारा सत्यापित वीडियो फुटेज में ईरान की राजधानी तेहरान में मस्जिद में आग लगा दी गई है। ये तस्वीरें ऐसे समय सामने आई हैं, जब सरकार विरोध प्रदर्शन पूरे देश में तेज हो गया है।

11:12 (IST) 9 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: सड़कों पर उतरे युवा

मौजूदा दौर के विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई ज्यादातर युवा पुरुष कर रहे हैं। यह स्थिति 2022–23 के आंदोलन से अलग है, जब प्रदर्शन की अगली पंक्ति में महिलाएं और लड़कियां थीं।

10:19 (IST) 9 Jan 2026
Iran Protests News LIVE: ट्रंप की धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की खामेनेई सरकार को धमकी दी है कि अगर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलेगी तो अमेरिका जरूर हमला करेगा।

10:18 (IST) 9 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: प्रदर्शन में कितने लोगों की मौत?

अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के अनुसार ईरान में हुई हिंसा में अब तक कम से कम 42 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 2270 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए हैं।

10:17 (IST) 9 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: हाई अलर्ट पर ईरान

खामनेई सरकार ने पूरे ईरान में हाई अलर्ट कर दिया है। ईरान ने एक नॉटेम जारी कर एयर स्पेस पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

10:17 (IST) 9 Jan 2026

Iran Protests News LIVE: 50 शहरों में प्रदर्शन

ईरान के कम से कम 50 शहरों में बड़े पैमाने पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने इंटरनेट और टेलीफोन लाइनें काट दी। इस पर लोग और उग्र हो गए और खामेनेई सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।

10:16 (IST) 9 Jan 2026
Iran Protests News LIVE: ईरान में हालात बेकाबू

अत्यधिक महंगाई के खिलाफ के ईरान में हो रहा प्रदर्शन गुरुवार रात तेज हो गया। ईरान से निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने लोगों से सड़कों पर आने की अपील की। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ सड़कों पर आ गए और रैलियां निकाली।