इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 40 गेंद पर 61 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 26 गेंद पर 50 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद पर नाबाद 53 रन ठोके। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिए।

मुंबई को इस मैच में जीत के लिए 197 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने बड़ी आसानी के साथ 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। इशान किशन ने इस मैच में 23 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 34 गेंदों पर 69 रन की पारी खेल कर आउट हुए तो वहीं रोहित शर्मा ने इस मैच में 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया और फिर वो 19 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। ये इस सीजन में मुंबई की दूसरी जीत रही तो वहीं आरसीबी की ये 5वीं हार रही और ये टीम मुश्किल में दिख रही है। इस जीत के बाद मुंबई के अब 4 अंक हो गए हैं जबकि एक जीत के साथ आरसीबी के सिर्फ 2 अंक ही हैं। 4 अंक के साथ अब मुंबई सातवें नंबर पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी की टीम नौवें नंबर पर है।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Mumbai Indians 
199/3 (15.3)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
196/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 25 )
Mumbai Indians beat Royal Challengers Bengaluru by 7 wickets

Live Updates

मुंबई की टीम ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया और इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की।

18:54 (IST) 11 Apr 2024
IPL 2024 MI VS RCB Live Score: थोड़ी देर में टॉस

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाना है। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। मैच से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।

18:36 (IST) 11 Apr 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: सिराज रोक पाएंगे सूर्या का तूफान?

मोहम्मद सिराज आईपीएल में अब तक रोहित शर्मा को एक बार भी आउट नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 52 गेंद में 68 रन दिए हैं। सिराज ने इशान किशन को 40 गेंद में 50 रन दिए हैं, लेकिन दो बार आउट भी किया है। दूसरी ओर, सिराज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 225.92 है। सूर्या ने सिराज की 27 गेंद पर 61 रन बनाए हैं, जबकि एक बार आउट हुए हैं।

18:24 (IST) 11 Apr 2024
Live Cricket Score, MI vs RCB: रोहित और इशान की जोड़ी फिर करेगी कमाल?

रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक के बाद रोहित शर्मा और इशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए 1200 से अधिक रन बनाने वाली दूसरी ओपनिंग जोड़ी हैं। रोहित शर्मा और इशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 12 अर्धशतकीय साझेदारियां हुई हैं। यह आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा है।

17:57 (IST) 11 Apr 2024
MI vs RCB Live Score: कोहली ने वानखेड़े में MI के खिलाफ 9 मैच में ठोके 331 रन

विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 से अधिक मैच खेले हैं। इनमें से 9 मैच उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले हैं। विराट कोहली ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 137.91 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं।

एक नजर कोहली के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल आंकड़ों पर

  • पारी: 17
  • रन: 571 रन
  • उच्चतम स्कोर: नाबाद 92 रन
  • अर्धशतक: 5
  • छक्के लगाए: 23
  • चौके लगाए: 44
  • स्ट्राइक रेट: 138.25
  • औसत: 47.58
  • 17:39 (IST) 11 Apr 2024
    IPL 2024 Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव ने की गेंदबाजी

    सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से आईपीएल में वापसी की। हालांकि, उस मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले वह गेंदबाजी करते नजर आए। वह सुनील नरेन की तरह गेंदबाजी करते दिखे। नीचे देखें वीडियो

    17:21 (IST) 11 Apr 2024
    IPL 2024 Live Cricket Score: पीयूष चावला के खिलाफ ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड

    विराट कोहली बनाम पीयूष चावला: 15 पारियों में 105 गेंदों पर 140 रन बनाए। इसमें 6 छक्के और 9 चौके शामिल हैं। इस दौरान 32 गेंदें डॉट खेलीं, जबकि 3 बार अपना विकेट गंवाया।

    17:07 (IST) 11 Apr 2024
    Live Cricket Score, MI vs RCB: हार्दिक पंड्या के खिलाफ ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड

    कोहली बनाम हार्दिक पंड्या: 9 पारियों में 43 गेंदों पर 55 रन बनाए। इसमें एक छक्का और 7 चौके शामिल हैं। पंद्रह गेंदें डॉट खेलीं और एक बार अपना विकेट गंवाया।

    16:54 (IST) 11 Apr 2024
    MI vs RCB Live Score: बुमराह के खिलाफ ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड

    कोहली बनाम जसप्रीत बुमराह: 15 पारियों में 92 गेंदों पर 140 रन। इसमें 5 छक्के और 14 चौके शामिल हैं। इस दौरान 33 गेंदों डॉट खेलीं, जबकि 4 बार विकेट गंवाया।

    16:30 (IST) 11 Apr 2024
    Live Cricket Score, MI vs RCB: MI ने हार्विक को चुना विष्णु विनोद का रिप्लेसमेंट

    मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद अपने विष्णु विनोद कलाई चोट के कारण आईपीएल 2024 के शेष हिस्से से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के रूप में सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई को अनुबंधित किया है। 24 साल के हार्विक देसाई के नाम तीनों प्रारूपों में शतक हैं। वह 2018 में विश्व कप जीतने वाली भारत U19 टीम के सदस्य थे।

    16:09 (IST) 11 Apr 2024
    IPL 2024 Live Cricket Score: ये दो बदलाव कर सकती है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए चिंता का सबब है। उनकी खराब फॉर्मे को देखते हुए आरसीबी विल जैक्स को अंतिम एकादश में लाने की सोच सकता है। ग्लेन मैक्सवेल नेट्स के दौरान कुछ शॉट कनेक्ट करने में कामयाब रहे, लेकिन सीजन में अब तक उनका स्कोर 1, 0, 28, 3 और 0 है। आरसीबी निचले क्रम को मजबूत करने के लिए सुयश प्रभुदेसाई को शामिल करने पर भी विचार कर सकती है।

    15:20 (IST) 11 Apr 2024
    Live Cricket Score, MI vs RCB: कोहली और बुमराह में होगी भिड़ंत

    इस सीजन जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन कोहली के रूप में उनकी शत्रुता कहीं अधिक प्रबल है। विराट कोहली का आईपीएल में मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज के खिलाफ 152.17 का स्ट्राइक रेट है। दोनों के बीच शुरुआती भिड़ंत का साक्षी बनने के लिए तैयार रहिए।

    15:05 (IST) 11 Apr 2024
    MI vs RCB Live Score: सिराज के सामने कुंद पड़ जाती है इशान के बल्ले की धार

    बल्लेबाजी करते समय रोहित शर्मा की भी कोशिश होगी कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के सामने ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक लें, क्योंकि इशान किशन को उनके खिलाफ संघर्ष करना पड़ता है। सिराज ने इशान किशन को 42 गेंदें फेंकी हैं और 50 रन दिए हैं। इस दौरान उन्होंने बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को 2 बार आउट भी किया है।

    14:44 (IST) 11 Apr 2024
    IPL 2024 Live Cricket Score: सिराज के खिलाफ शानदार है सिराज का रिकॉर्ड

    रोहित शर्मा मोहम्मद सिराज के शुरुआती ओवरों का फायदा उठाना चाहेंगे। रोहित शर्मा के खिलाफ मोहम्मद सिराज का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। सिराज ने आईपीएल में रोहित शर्मा को 53 गेंदें फेंकी हैं और 68 रन दिए हैं, लेकिन वह मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान को कभी भी आउट नहीं कर पाए हैं।

    14:19 (IST) 11 Apr 2024
    MI vs RCB Predicted Playing 11: ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। (इम्पैक्ट प्लेयर: महिपाल लोमरोर या आकाशदीप)।

    14:16 (IST) 11 Apr 2024
    MI vs RCB Predicted Playing 11: ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

    मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह। (इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल)