इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच नंबर 48 में केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 144 रन बनाए। टिम डेविड ने अंत में 18 गेंद पर 35 रन ठोके। नेहल वढेरा ने 46 और इशान किशन ने 36 गेंद पर 32 रन बनाए। लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस, नवीन उल हक, मयंक यादव और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 62 रन बनाए। केएल राहुल ने 28 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद नबी, नुवान तुषारा और गेराल्ड कोएत्जी ने 1-1 विकेट लिया। इसके साथ लखनऊ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची। मुंबई की टीम के 6 अंक हैं। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
India T20 World Cup 2024 Squad Announced LIVE: Check Full Squad, Players List Here
लखनऊ ने 4 विकेट से मुंबई को हराया। इस के साथ लखनऊ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची। मुंबई की टीम के 6 अंक हैं। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 62 रन बनाए। केएल राहुल ने 28 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद नबी, नुवान तुषारा और गेराल्ड कोएत्जी ने 1-1 विकेट लिया।
आयुष बडोनी रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 6 गेंद पर 6 रन बनाए। इस रन आउट पर विवाद तय है। लखनऊ का स्कोर 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन। जीत के लिए 10 गेंद पर 11 रन चाहिए। निकोलस पूरन 4 और क्रुणाल पंड्या 1 रन बनाकर क्रीज पर।
गेराल्ड कोएत्जी ने एश्टन टर्नर को बोल्ड किया। लखनऊ का स्कोर 17.1 ओनर में 5 विकेट पर 123 रन। जीत के लिए 17 गेंद पर 22 रन चाहिए। निकोलस पूरन 4 और आयुष बडोनी नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
मार्कस स्टोइनिस को मोहम्मद नबी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 45 गेंद पर 62 रन बनाए। निकोलस पूरन 3 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन। जीत के लिए 31 गेंद पर 30 रन चाहिए।
दीपक हुड्डा को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस 49 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 13.1 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन। जीत के लिए 41 गेंद पर 46 रन चाहिए।
केएल राहुल को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। लखनऊ का स्कोर 7.2 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन। जीत के लिए 76 गेंद पर 86 रन चाहिए। मार्कस स्टोइनिस 29 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 119 रन चाहिए। मार्कस स्टोइनिस 14 और केएल राहुल 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 19 गेंद पर 21 रन की साझेदारी हुई।
लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल के साथ डेब्यूटेंट अर्शीन कुलकर्णी क्रीज पर उतरे। गोल्डेम डक हुए। नुवान तुषारा को विकेट मिला। लखनऊ 0.4 ओवर में 1 रन पर 1 विकेट।
मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 144 रन बनाए। टिम डेविड ने अंत में 18 गेंद पर 35 रन ठोके। नेहल वढेरा ने 46 और इशान किशन ने 36 गेंद पर 32 रन बनाए। लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस, नवीन उल हक, मयंक यादव और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए।
मोहम्मद नबी को मयंक यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। टिम डेविड 16 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई का स्कोर 18.1 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन। नए बल्लेबाज गेराल्ड कोएत्जी हैं।
नेहल वढेरा 46 रन बनाकर आउट। मोहसिन खान ने विकेट लिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 17.1 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन। टिम डेविड 6 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज मोहम्मद नबी हैं।
इशान किशन 36 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई को विकेट मिला। नेहल वढेरा 21 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 5 विकेट पर 80 रन।
मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। नेहल वढेरा 15 और इशान किशन 31 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 47 गेंद पर 46 रन की साझेदारी।
मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। इशान किशन 14 और नेहल वढेरा 9 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 23 गेंद पर 22 रन की साझेदारी हुई।
हार्दिक पंड्या गोल्डेन डक पर आउट। इशान किशन 5 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 5.2 ओवर में 4 विकेट पर 27 रन।
तिलक वर्मा रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 7 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 5.1 ओवर में 3 विकेट पर 27 रन। इशान किशन 5 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज हार्दिक पंड्या हैं।
सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्कस स्टोइनि को विकेट मिला। इशान किशन 3 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 18 रन।
रोहित शर्मा को मोहसिन खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। बर्थडे पर रोहित फेल रहे। मुंबई का स्कोर 1.3 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन। इशान किशन 2 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशन और रोहित शर्मा क्रीज पर। मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत। मुंबई का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 2 रन।
मुंबई इंडियंस: नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, शम्स मुलानी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़।
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव।
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अर्शीन कुलकर्णी को डेब्यू का मौका मिला। मयंक यादव की वापसी हुई। मुंबई की टीम में एक बदलाव हुआ। गेराल्ड कोएत्जी की मार्क वुड की जगह वापसी हुई।
हार्दिक पंड्या ने रवि बिश्नोई की 25 गेंद पर 55 रन और तिलक वर्मा ने 20 गेंद पर 38 रन बनाए। वह दोनों में से किसी को भी एक बार आउट नहीं कर पाए हैं। हार्दिक अपने भाई क्रुणाल के खिलाफ 23 गेंद में केवल 14 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान एक बार उनका विकेट भी लिया है।
रवि बिश्नोई ने इशान किशन (21 गेंद, 21 रन, 3 बार आउट) और टिम डेविड (23 गेंद, 17 रन, 2 बार आउट) को काफी परेशान किया है। हालांकि, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने उनके खिलाफ पर्याप्त रन बनाए हैं।
मोहम्मद नबी क्विंटन डिकॉक के खिलाफ समान रूप से मितव्ययी रहे हैं। क्विंटन डिकॉक उनकी 28 गेंद पर 32 रन ही बना पाए हैं। हालांकि, वह कभी उन्हें आउट नहीं कर पाए हैं।
जसप्रीत बुमराह ने मार्कस स्टोइनिस को 44 गेंदों में सिर्फ 42 रन देकर चार बार आउट किया है। निकोलस पूरन का बल्ला शांत रखने में मोहम्मद नबी कामयाब रहे हैं। उन्होंने 43 गेंदों में 45 रन दिए हैं और एक बार आउट किया है।
रोहित शर्मा का लखनऊ सुपर जायंट्स के अमित मिश्रा के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वह अमित मिश्रा की 92 गेंद में 87 रन ही बना पाए हैं, जबकि 8 बार अपना विकेट गंवाया है। रोहित शर्मा को इससे ज्यादा (9 बार) सिर्फ सुनील नरेन ही पवेलियन भेज पाए हैं।
मुंबई इंडियंस ल्यूक वुड की जगह कुमार कार्तिकेय को लाने पर विचार कर सकता है। खासकर अगर पिच धीमी है। मुंबई इंडियंस यदि पहले गेंदबाजी करती है तो सूर्यकुमार यादव और यदि पहले बल्लेबाजी करती है तो नुवान तुषारा उनके इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प हो सकते हैं।
आपको बता दें कि लखनऊ और मुंबई के मैच से पहले बीसीसीआई ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम में ‘कुलचा’ की वापसी हुई है। टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।