इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 24 गेंद पर 62, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए। एडेन मार्कराम वे 28 गेंद पर 42 रन बनाए। आईपीएल इतिहास का यह सर्वोच्च स्कोर है।

IPL 2024, RR vs DC LIVE Cricket Score: आईपीएल 2024, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव क्रिकेट स्कोर

शम्स मुलानी के आखिरी ओवर में 21 रन बने। डेब्यूटेंट मफाका के लिए यह मैच भुला देने वाला रहा। उन्होंने 4 ओवर में 66 रन दिए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 46 रन दिए। गेराल्ड कोएत्जी ने 57 रन देकर 1 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 2 ओवर में 34 रन दिए। शम्स मुलानी ने 2 ओवर में 33 रन दिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 36 रन दिए। 278 रन का टारगेट चेज करते हुए मुंबई इंडियंस को सिर्फ 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। रिकॉर्ड तोड़ मैच में 500 से ज्यादा रन बने। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन बनाए। टिम डेविड 42 और रोमारियो शेफर्ड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 64 रन बनाए। इसके अलावा इशान किशन ने 34, नमन धीर ने 30 और रोहित शर्मा ने 26 और हार्दिक पंड्या ने 24 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद ने 1 विकेट लिया। मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी आखिरी एकादश में दो बदलाव किए। मुंबई की टीम लगातार दूसरा मैच हारी है। सनराइजर्स को पहली जीत मिली है।

IPL Points Table 2024: Check Here

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Sunrisers Hyderabad 
277/3 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
246/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 8 )
Sunrisers Hyderabad beat Mumbai Indians by 31 runs

Live Updates

IPL 2024 Live Cricket Score, SRH vs MI Live Score: हार्दिक पंड्या क्या लगा पाएंगे मुंबई इंडियंस की नैया पार?

23:26 (IST) 27 Mar 2024
SRH vs MI Live Score: सनराइजर्स को मिली जीत, मुंबई ने नहीं टेके घुटने

278 रन का टारगेट चेज करते हुए मुंबई इंडियंस को सिर्फ 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। रिकॉर्ड तोड़ मैच में 500 से ज्यादा रन बने। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन बनाए। टिम डेविड 42 और रोमारियो शेफर्ड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 64 रन बनाए। इसके अलावा इशान किशन ने 34, नमन धीर ने 30 और रोहित शर्मा ने 26 और हार्दिक पंड्या ने 24 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद ने 1 विकेट लिया।

23:12 (IST) 27 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: हार्दिक पंड्या आउट

मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। 12 गेंद पर 54 रन चाहिए। टिम डेविड 35 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पंड्या 24 रन बनाकर आउट। जयदेव उनादकट ने विकेट लिया। नए बल्लेबाज इम्पैक्ट प्लेयर रोमारियो शेफर्ड हैं।

23:04 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: टिम डेविड और हार्दिक पंड्या क्रीज पर

मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। 18 गेंद पर 68 रन चाहिए। टिम डेविड 23 और हार्दिक पंड्या 23 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।

22:51 (IST) 27 Mar 2024
SRH vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस को पैट कमिंस ने बड़ा झटका दिया

मुंबई इंडियंस को पैट कमिंस ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने 34 गेंद पर 64 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 14.1 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाए। 35 गेंद 96 रन चाहिए। हार्दिक पंड्या 19 और टिम डेविड नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

22:46 (IST) 27 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या क्रीज पर

मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 96 रन चाहिए। तिलक वर्मा 33 गेंद पर 64 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पंड्या 13 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।

22:31 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: नमन धीर आउट

नमन धीर आउट हो गए हैं। उन्होंने 13 गेंद पर 30 रन बनाए। तिलक वर्मा के साथ 37 गेंद पर 84 रन की साझेदारी टूटी। तिलक वर्मा 25 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 10.4 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन। जीत के लिए 56 गेंद पर 128 रन चाहिए। नए बल्लेबाज हार्दिक पंड्या हैं।

22:29 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: तिलक वर्मा ने तूफानी अर्धशतक ठोका

तिलक वर्मा ने 24 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से तूफानी अर्धशतक ठोका। नमन धीर 12 गेंद पर 26 रन बनाकर क्रीज पर। 10.2 ओवर में 2 विकेट पर 146 रन। जीत के लिए 58 गेंद पर 132 रन चाहिए।

22:26 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live: मुंबई इंडियंस की तूफानी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। 60 गेंद पर 137 रन बना लिए हैं। नमन धीर 26 और तिलक वर्मा 47 रन बनाकर क्रीज पर। 33 गेंद पर 75 रन की साझेदारी हुई।

22:10 (IST) 27 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। 78 गेंद पर 187 रन बना लिए हैं। नमन धीर 14 और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 25 रन की साझेदारी हुई।

21:57 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा

रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 26 रन बनाए। नमन धीर 2 रन बनाकर क्रीज पर। तिलक वर्मा नए बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस ने 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। 93 गेंद पर 212 रन चाहिए।

21:52 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा

मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। इशान किशन 13 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट। शाहबाज अहमद ने पहली गेंद पर छक्का दिया था। दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में आउट हुए। रोहित शर्मा 7 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस वे 3.2 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बनाए। नए बल्लेबाज नमन धीर हैं।

21:49 (IST) 27 Mar 2024
Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है

मुंबई इंडियंस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। 3 ओवर में 50 रन पूरे। जीत के लिए 228 रन चाहिए। इशान किशन 10 गेंद पर 27 और रोहित शर्मा 7 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 23 रन बने।

21:40 (IST) 27 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और इशान किशन क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने बगैर विकेट के 9 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 5 और इशान किशन बगैर खाता खोले क्रीज पर। जीत के लिए 269 रन और चाहिए।

21:24 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: हैदराबाद ने मुंबई को दिया 278 का टारगेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 24 गेंद पर 62, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए। एडेन मार्कराम वे 28 गेंद पर 42 रन बनाए। आईपीएल इतिहास का यह सर्वोच्च स्कोर है। शम्स मुलानी के आखिरी ओवर में 21 रन बने। डेब्यूटेंट मफाका के लिए यह मैच भुला देने वाला रहा। उन्होंने 4 ओवर में 66 रन दिए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 46 रन दिए। गेराल्ड कोएत्जी ने 57 रन देकर 1 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 2 ओवर में 34 रन दिए। शम्स मुलानी ने 2 ओवर में 33 रन दिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 36 रन दिए।

21:05 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: मार्कराम और क्लासेन क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 19 गेंद पर 41 और एडेन मार्कराम 25 गेंद पर 39 रन बनाकर क्रीज पर।

20:52 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: एडेन मार्कराम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। एडेन मार्कराम 31 और हेनरिक क्लासेन 26 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 25 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई।

20:34 (IST) 27 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: अभिषेक शर्मा को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा

अभिषेक शर्मा को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। एडेन मार्कराम 17 रन बनाकर क्रीज पर। हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 11 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन।

20:28 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। वह 19 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्कराम 5 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं।

20:16 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: ट्रेविस हेड को गेराल्ड कोएत्जी ने पवेलियन भेजा

ट्रेविस हेड को गेराल्ड कोएत्जी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 गेंद पर 62 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.5 ओवर में 2 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 32 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज एडेन मार्कराम हैं।

20:05 (IST) 27 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में कोहराम मचा

ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में कोहराम मचा दिया है। उन्होंने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। 20 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर क्रीज पर। गेराल्ड कोएत्जी के पहले ओवर में 23 रन बने।

19:54 (IST) 27 Mar 2024
SRH vs MI Live Score: हार्दिक पंड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका दिया

हार्दिक पंड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका दिया। मंयक अग्रवाल 11 रन बनाकर आउट। ट्रेविस हेड 32 और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4.2 ओवर में 1 विकेट पर 46 रन।

19:48 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी

ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली है। क्वेना मफाका के ओवर में 22 रन बने। ट्रेविस हेड 10 गेंद पर 31 और मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 40 रन।

19:39 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड क्रीज पर। क्वेना मफाका नें गेंदबाजी की शुरुआत की। वाइड से खाता खुला। ट्रेविस हेड ने चौके से खाता खोला। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 7 रन बना लिए हैं। मंयक अग्रवाल 1 और ट्रेविस हेड 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:11 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 SRH vs MI Live: ये है सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

19:09 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 SRH vs MI Live Cricket Score: ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका।

19:08 (IST) 27 Mar 2024
IPL Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने किए 2 बदलाव

पैट कमिंस ने कहा, अच्छा विकेट लग रहा है। ज्यादा परेशान नहीं हूं। यह कठिन टूर्नामेंट है, भीड़ और हालात से मदद मिलेगी। प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हैं। मार्को यानसेन की जगह ट्रेविस हेड आए हैं। टी नटराजन को भी परेशानी है। हमें एक बेहतरीन टीम मिली है। आज रात खेलने वाले खिलाड़ियों को अपना सब कुछ देना होगा।

19:07 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छा ट्रैक लग रहा है, पिछले गेम में हम मजबूत थे। ठीक से योजना नहीं बनाई, जिसके कारण हमें मैच गंवाना पड़ा। अभी 13 मैच बाकी हैं। हमें सही चीजें करते रहने की जरूरत है। हम पॉजिटिव हैं और चुनौती का इंतजार कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के साथ समय बिताने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें बेहतर तरीके से जानना। ल्यूक बाहर हैं। उनकी जगह मफाका को प्लेइंग इलेवन में लाया गया है।

18:41 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 SRH vs MI Live: शाम 7 बजे होना है टॉस

आईपीएल 2024 में आज यानी 27 मार्च को 8वां मैच है। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। थोड़ी देर यानी शाम 7 बजे टॉस होगा। उसी समय सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस दोनों ही अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। जनसत्ता.कॉम ने सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन तैयार की है। यहां क्लिक कर आप संभावित प्लेइंग इलेवन जान सकते हैं।

18:13 (IST) 27 Mar 2024
IPL 2024 SRH vs MI Live Cricket Score: मुंबई और हैदराबाद दोनों ने मामूली अंतर से गंवाए थे अपने पहले मुकाबले

सच कहें तो मुंबई इंडियंस के बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या का सफर बहुत खराब नहीं रहा। छह रन की हार से उन्हें बहुत चिंतित नहीं होना चाहिए, खासकर इस तथ्य पर विचार करते हुए कि यह उनका शुरुआती मैच था। वैसे भी पहला मैच हारना मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने के युग का हिस्सा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच को और भी कम अंतर (सिर्फ 4 रन) से गंवाया था। आईपीएल लीग में हालिया प्रदर्शन को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद भी दो अंक अपने खाते में करने को बेचैन होगी।

17:55 (IST) 27 Mar 2024
IPL Live Score: लंबे समय बाद रोहित और कमिंस का होगा आमना-सामना

पिछले साल भारतीय क्रिकेटप्रेमियों का दिल तोड़ने के बाद पहली बार पैट कमिंस और रोहित शर्मा एक ही मैदान पर आमने-सामने होंगे। अंतर यह है कि यह एक आईपीएल का मैच है। निश्चित रूप से उनमें से केवल एक ही टॉस के लिए पहुंचेगा। सीजन में अब भी यह विश्वास करना जल्दबाजी होगी कि मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों को हार्दिक पंड्या को कप्तान के रूप में देखने की आदत हो गई होगी।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार 27 मार्च को जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत दर्ज करके खाता खोलना होगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में हार्दिक पंड्या ने उस टीम के घरेलू मैदान पर खेले, जिसका उन्होंने पहली बार आईपीएल में नेतृत्व किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनकी हूटिंग हुई। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। खासकर रोहित शर्मा को बाउंड्री पर फील्डिंग करने के लिए कहने पर। हार्दिक के कुछ अन्य कप्तानी फैसले भी जांच के दायरे में आए, जैसे खुद गेंदबाजी की शुरुआत करना और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार गेंदबाज को गुजरात टाइटंस की पारी के चौथे ओवर में लाना और टिम डेविड के नीचे 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करना। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्या बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या सफल साबित हो पाते हैं या नहीं?