IPL Player Auction 2020, CSK, RR, MI, KKR, RCB, KXIP, SRH, DC Team 2020 Players List HIGHLIGHTS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 सीजन के लिए ऑक्शन खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को केकेआर ने सर्वाधिक 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार फिर अपने साथ जोड़ लिया है। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से इस साल अक्टूबर में खेल से ब्रेक लेने ग्लेन मैक्सवेल को टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ लगी रही।

इस आक्रामक बल्लेबाज ने हाल ही में भारत दौरे के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। उन्हें हालांकि टीम में नहीं चुना गया। मैक्सवेल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा 10.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई जिससे वह एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मैक्सवेल ने ट्विटर पर अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ किंग्स इलेवन के साथ कई शानदार यादें जुड़ी है और मैं अगले साल कुछ और यादों को जोड़ने का इंतजार कर रहा हूं। वहां मैं कई लोगों को जानता हूं, यह शानदार फ्रेंचाइजी है। मोहाली जाकर दर्शकों का मनोरंजन करने का इंतजार कर रहा हूं।’’

मैक्सवेल जब पिछली बार टीम से जुड़े थे तो उन्हें प्यार से ‘ग्लेनप्रीत सिंह’ कहा जाता था। किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे मध्यक्रम मजबूत होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उन्हें टीम में शामिल करना चाहते थे। हमारे लिए मध्यक्रम में थोड़ी चिंताएं थी और यह परेशानी पहले भी रही है। वह टीम के बारे में अच्छे से जानते हैं।’’

इन खिलाड़ियों पर लगे सबसे ज्यादा पैसे…

15.50 करोड़ रुपए- पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स)

10.75 करोड़ रुपए- ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब)

10.00 करोड़ रुपए- क्रिस मॉरिस (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

8.50 करोड़ रुपए – शेल्डन कॉटरेल (किंग्स इलेवन पंजाब)

8.00 करोड़ रुपए- नाथन कूल्टर नाइल (मुंबई इंडियंस)

7.75 करोड़ रुपए- शिमरॉन हेटमायर (दिल्ली कैपिटल्स)

IPL Auction 2020 Today LIVE Updates

Live Blog

20:52 (IST)19 Dec 2019
डेल स्टेन आरसीबी में

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने डेल स्टेन को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं एंड्रयू टाई राजस्थान रॉयल्स के हिस्से में आए। ललित यादव को दिल्ली ने खरीदा। जबकि सहबाज अहमद को आरसीबी की टीम ने लिया।

20:43 (IST)19 Dec 2019
केएल राहुल बने कप्तान

भारतीय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 सत्र के लिये कप्तान नियुक्त किया। किंग्स इलेवन के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा, ‘‘हम आगामी सत्र के लिये राहुल को कप्तान नियुक्त करके खुश हैं। उन्हें पिछले साल कुछ मुश्किलों से गुजरना पड़ा लेकिन अब उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। ’’

20:26 (IST)19 Dec 2019
तुषार देशपांडे को दिल्ली ने खरीदा

आर साई किशोर को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा तो वहीं तुषार देशपांडे को दिल्ली की टीम ने खरीदने का काम किया। तुषार पांडे एक शानदार गेंदबाज हैं।

20:17 (IST)19 Dec 2019
मोहित शर्मा दिल्ली में...

कॉलिन डि ग्रैंडहोम और कुसल परेरा किसी भी टीम में नहीं खरीदे गए। वहीं मोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। डेल स्टेन एक बार फिर अनसोल्ड रहे।

20:05 (IST)19 Dec 2019
प्रवीन तांबे केकेआर में...

ओशेन थामस को उनके बेस प्राइज 50 लाख में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा है। थामस पिछले सीजन भी रॉयल्स का हिस्सा रहे थे।  प्रवीन तांबे को नाइराइडर्स ने 20 लाख में खरीदा।

19:58 (IST)19 Dec 2019
जॉर्डन पंजाब में

फेवियन एलन को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने क्रिस जॉर्डन को 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। जोशुआ पिलप को 20 लाख के बेस प्राइज में आरसीबी ने खरीदा।

19:40 (IST)19 Dec 2019
कमिंस ने तोड़ा स्टोक्स का रिकॉर्ड

कमिंस आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज गेंदबाज है और उनके नाम 77 टी20 मैचों में 90 विकेट है। कमिंस ने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के मामले में बेन स्टोक्स का रिकार्ड तोड़ा जिन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 2017 में 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

19:27 (IST)19 Dec 2019
कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस आईपीएल में बिकने वाला सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी है। कमिंस के टीम के साथ जोड़ने के लिए लिए दिल्ली कैपिटल्स और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होड़ दिखी लेकिन उनकी बोली प्रक्रिया में शामिल होने के बाद केकेआर ने सबसे अधिक 15.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

19:13 (IST)19 Dec 2019
ये हैं सबसे आगे
18:41 (IST)19 Dec 2019
मुनरो और कटिंग नहीं बिके

कॉलिन मुनरो और बेन कटिंग जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। वहीं भारत के ऋषि धवन को भी किसी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

18:34 (IST)19 Dec 2019
मिलर रॉयल्स में...

डेविड मिलर अपने बेस प्राइज 75 लाख में ही राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए। सौरभ तिवारी को मुंबई की टीम ने खरीदा। जबकि मनोज तिवारी को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

18:26 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE Updates: हेटमायर को दिल्ली ने खरीदा

शिमरोन हेटमायर पिछले कुछ समय से लगातार भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हेटमायर को लेने के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच रोमांचक जंग चली। दिल्ली ने 7 करोड़ 75 लाख में हेटमायर को खरीदा।

18:13 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE Updates: रवि विश्नोई को मिले दो करोड़

जोधपुर के रवि विश्नोई अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भारतीय ब्लू टीम में चुने गए थे। अब किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें दो करोड़ में खरीदा है। 

17:57 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE: 1 कोरड़ 30 लाख में बिके कार्तिक

आकाश सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने खऱीद लिया है। कुलवंत खेजरोलिया को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। वहीं कार्तिक त्यागी को राजस्थान रॉयल्स ने 1 कोरड़ 30 लाख में खरीदा।

17:42 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE: रॉयल्स के हुए जयसवाल

दीपक हुड्ड पिछले कुछ सीजन से हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे, लेकिन इस सीजन वह पंजाब के लिए खेलते नजर आएंगे। यशस्वी जयसवाल को 2 करोड़ 40 लाख में राजस्थान ने खरीद लिया है।

17:35 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE: हैदराबाद में विराट सिंह

राहुल त्रिपाठी को केकेआर ने खरीदा। वहीं विराट सिंह को 1 करोड़ 90 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ने का काम किया। प्रियम गर्ग भी एसआरएच में शामिल हुए।

17:16 (IST)19 Dec 2019
चावला चेन्नई में...

पीयूष चावला केकेआर की ओर से खेल रहे थे, लेकिन चावला अब पीली जर्सी में नजर आएंगे। ईश सोढ़ी और एडम जम्पा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

17:09 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE: कॉटरेल पंजाब में

शेल्डन कॉटरेल को लेकर दिल्ली और पंजाब के बीच बोली लगी। पंजाब ने 8 करोड़ 50 लाख में कॉटरेल को अपने साथ जोड़ने का काम किया। 

17:00 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE: रायल्स में पहुंचे उनादकट

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी अनसोल्ड रहे।  जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ में खऱीदा। वहीं एंड्रयू टाई को खरीदने में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

16:50 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE: दिल्ली के पास पहुंचे कैरी

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को आरसीबी ने अपने साथ जोड़ने के लिए बोली लगाई। राजस्थान और बैंग्लोर के बीच चल रही इस जंग में दिल्ली ने बाजी मारी। दिल्ली ने कैरी को 2.50 करोड़ में खरीदा ।

16:37 (IST)19 Dec 2019
IPL Auction 2020 LIVE: पठान को नहीं मिला खरीददार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी रहे यूसुफ पठान को इस बार किसी भी फैंचाइजी ने अपनी टीम में नहीं लिया। पठान पिछले कुछ समय से आउट फॉर्म में रहे हैं।

16:23 (IST)19 Dec 2019
मॉरिस RCB में..

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को दस करोड़ में आरसीबी ने खरीद लिया है। वहीं स्टुअर्ट बिन्नी अनसोल्ड है।

16:15 (IST)19 Dec 2019
कमिंस को मिले 15 करोड़ 50 लाख

कमिंस को 15.50 में केकेआर ने खरीद लिया है। केकेआर ने अंतिम मिनट में आकर दिल्ली और आरसीबी के बीच चल रही बोली में शामिल होकर कमिंस को अपने साथ जोड़ लिया।

16:05 (IST)19 Dec 2019
पठान रहे अनसोल्ड

युसूफ पठान को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। वह अनसोल्ड रह गए। इसके साथ ही कॉलिन डि ग्रैंडहोम को खरीदने में भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

16:00 (IST)19 Dec 2019
मैक्सवेल पंजाब में...

एक करोड़ के बेस प्राइज वाले फिंच को आरसीबी ने 4 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा। वहीं ग्लेन मैक्सवेल को लेकर दिल्ली और पंजाब के बीच जंग चल रही है। मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने दस कोरड़ 75 लाख में खरीदा।

15:45 (IST)19 Dec 2019
रॉय दिल्ली में शामिल

हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा अनसोल्ड रहे। वहीं उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ में अपने साथ शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने जेसन रॉय को 1.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।

15:41 (IST)19 Dec 2019
केकेआर में शामिल मॉर्गन

केकेआर ने 5 करोड़ 25 लाख में इयोन मॉर्गन को अपनी टीम में शामिल किया है। मॉर्गन को लेकर केकेआर और राजस्थान के बीच जंग चली।

15:36 (IST)19 Dec 2019
मुंबई के पास 13.05 करोड़ रुपये

मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस सात खिलाड़ियों के लिए नीलामी में उतरेगी। उसके पर्स में 13.05 करोड़ रुपये हैं। इसी तरह चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें अपनी टीम में पांच खिलाड़ियों की भर्ती करने पर है, जिसके लिए उसके पास 14.60 करोड़ रुपये हैं।

15:28 (IST)19 Dec 2019
अनुभवी खिलाड़ी हैं उथप्पा

रॉबिन उथप्पा काफी दिनों से अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, इसके बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का बेस प्राइज भारतीयों में सबसे ज्यादा है। इसके पीछे कारण यह है कि वे अपने अनुभव के आधार पर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

15:23 (IST)19 Dec 2019
73 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

16 खिलाड़ियों ने 75 लाख और 69 खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये बेस प्राइस रखा है। इस कैटगरी के अधिकतर खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकते हैं। क्योंकि इस नीलामी में सिर्फ 73 खिलाड़ियों को बिकना है। 

15:12 (IST)19 Dec 2019
हेटमायेर बिक सकते हैं महंगे

भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायेर भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। हेटमायर को पिछले सीजन आरसीबी ने रिलीज कर दिया था।

15:00 (IST)19 Dec 2019
विहारी पर होगी नजर

भारतीय खिलाड़ियों में हनुमा विहारी को दिल्ली ने रिलीज कर दिया है। ऐसे में विहरी पर भी फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। विहारी को पिछले सीजन दिल्ली की ओर से अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

14:50 (IST)19 Dec 2019
युवा खिलाड़ियों पर नजरें

इस नीलामी प्रक्रिया में भारतीय युवा स्टार्स पर भी सभी की नजरें होंगी। घरेलू क्रिकेट में इन स्टार्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है जिसका फायदा उन्हें इस लीग में मिल सकता है। 

14:39 (IST)19 Dec 2019
फैंस में गजब का उत्साह

आईपीएल ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस में भी गजब का उत्साह है। फैंस अपनी-अपनी टीमों में बिकने वाले खिलाड़ियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

14:27 (IST)19 Dec 2019
विदेशी खिलाड़ियों का ऐसा है हाल

विदेशी मूल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में से नौ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 1.5 करोड़ के बेस प्राइस के साथ नीलामी में आएंगे जबकि 20 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा है।

14:17 (IST)19 Dec 2019
दमदार है दिल्ली

दिल्ली ने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है और इसलिए श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ तथा ऋषभ पंत को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने इससे पहले ही विजय शंकर, अभिषेक शर्मा और शाहबाज नदीम के स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के शिखर धवन को टीम में शामिल किया था।

14:00 (IST)19 Dec 2019
ये हैं बड़े नाम
13:43 (IST)19 Dec 2019
8 फ्रैंचाइजियों के पास हैं 162 खिलाड़ी

इस सीजन के लिए सभी आठों फ्रैंचाइजियों ने 35 विदेशी समेत 127 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। किंग्स इलेवन पंजाब के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 42.70 करोड़ रुपए हैं। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 13.05 करोड़ रुपए हैं।

13:17 (IST)19 Dec 2019
2 करोड़ में कोई भारतीय नहीं

आईपीएल 2020 के लिए आज यानी 19 दिसंबर 2019 की दोपहर 3:30 बजे से होगी। सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए हैं। हालांकि, इसमें कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। रॉबिन उथप्पा सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है।