IPL 2025 Points Table, Top 5 Batsmen and Bowler: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 2 दिन में 3 मैच हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत से सीजन की शुरुआत की। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट टेबल में शीर्ष पर हैं। राजस्थान रॉयल्स सबसे नीचे है।
आईपीएल 2025 के 3 मैचों में 8 अर्धशतक लग गए हैं। 1 शतक लगा है। इशान किशन ने आईपीएल 2025 का पहला शतक जड़ा। अजिंक्य रहाणे ने पहला अर्धशतक जड़ा। विराट कोहली और फिल साल्ट ने अर्धशतक जड़ा। ट्रेविस हेड, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, रचिन रविंद्र और ऋतुराज गायकवाड़ भी अर्धशतक जड़ चुके हैं। पर्पल कैप की रेस की बात करें तो नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। खलील अहमद, क्रुणाल पंड्या, विग्नेश पुथुर और तुषार देशपांडे ने 3-3 विकेट लिए हैं।
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | कोई परिणाम नहीं | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
1 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 2.2 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 2.137 |
3 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.493 |
4 | मुंबई इंडियंस (MI) | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.493 |
5 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -2.137 |
6 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -2.2 |
गुजरात टाइटंस (GT) | |||||||
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | |||||||
पंजाब किंग्स (PBKS) | |||||||
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) |
आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप (टॉप 5 बल्लेबाज)
रैंक | खिलाड़ी | पारी | रन |
1 | इशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) | 1 | 106 |
2 | ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स) | 1 | 70 |
3 | ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) | 1 | 67 |
4 | संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) | 1 | 66 |
5 | रचिन रविंद्र (चेन्नई सुपर किंग्स) | 1 | 65 |
आईपीएल 2025 पर्पल कैप (टॉप 5 गेंदबाज)
रैंक | खिलाड़ी | मैच | विकेट |
1 | नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) | 1 | 4 |
2 | खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) | 1 | 3 |
3 | क्रुणाल पांड्या(रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) | 1 | 3 |
4 | विग्नेश पुथुर(मुंबई इंडियंस) | 1 | 3 |
5 | तुषार देशपांडे (राजस्थान रॉयल्स) | 1 | 3 |