आईपीएल 2024 में जिस एक खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह हैं महेंद्र सिंह धोनी। चेन्नई सुपर किंग्स यह खिलाड़ी भले ही तीन गेंद खेलने के लिए मैदान पर आए, फैंस के अंदर जोश कम नहीं होता है। धोनी की एंट्री पर मचने वाले शोर से परेशान विपक्षी टीम के खिलाड़ी कान तक बंद करने को मजबूर हो जाते हैं। बुधवार को धोनी एक बार फिर चेपक स्टेडियम में उतरेंगे जहां चेन्नई का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है। इस मैच से पहले धोनी नेट्स पर लंबे-लंबे शॉट्स खेलते हुए नजर आए जिसने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए।
नेट्स पर धोनी ने जमाए छक्के
मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें एक साथ अभ्यास कर रही थीं। चेन्नई ने इसी सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह लंबे सिक्स मारते हैं। नेट्स के ठीक पीछे चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह के साथ खड़े थे। पंजाब के कुछ और खिलाड़ी भी वहां खड़े थे। धोनी के शॉट्स देखकर वह हैरान रह जाते हैं।
फैंस को पसंद आया वीडियो
चेन्नई ने वीडियो के कैप्शन में कैप्शन में लिखा, ‘बीस्ट मूड को अलाइव देखते हुए’। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आया। कुछ फैंस ने लिखा कि अर्शदीप दुआ कर रहे हैं कल उनका सामना धोनी से न हो। वहीं कुछ ने कहा कि स्टुडेंट अपने टीचर से पाठ सीख रहे है। कुछ फैंस ने यह भी इच्छा जाहिर की कि धोनी को ओपनिंग करनी चाहिए ताकी वह ज्यादा समय के लिए धोनी को क्रीज पर देख सकें।