चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फैंस मैदान पर उनके तूफानी खेल और मैदान के बाहर उनकी सादगी के कायल हैं। धोनी से मिलने वालों ने कई बार ऐसे किस्से शेयर की जहां पूर्व भारतीय कप्तान के सादे जीवन की झलक मिलती है। पूर्व आईएएस ऑफिसर विवेक अत्रेय ने भी भारतीय कप्तान को लेकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

चंडीगढ़ में धोनी से मिले थे आईएएस विवेक अत्रे

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘जब मैं चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में था तब मैं धोनी से मिला था। वह चंडीगढ़ के माउंट व्यू होटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने मुझे कमरे में मिलने के लिए बुलाया था।’ विवेक जब धोनी से मिलने गए तो उन्होंने अलग ही नजारा देखा।

कार्टुन देख रहे थे धोनी

उन्होंने कहा, ‘मैं कमरे में गया तो देखा धोनी अपने कुछ दोस्तों के साथ थे। वह टीवी हनुमान कार्टून देख रहे थे। 12 साल पहले वह किसी आईपीएल टीम के कप्तान थे। वह बहुत शांत थे। हम मिले। तस्वीरें लीं और धोनी फिर से हनुमान देखने लगे।’ धोनी का यह अलग अंदाज ही फैंस को बहुत भाता है।

सादगी के कायल हैं फैंस

फैंस को धोनी की ऐसी ही सादगी पिछले साल भी देखने को मिली जब यह स्टार क्रिकेटर उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव गया था। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के गांव गए और वहां सभी से मिले। धोनी ने बड़े-बुजुर्गों के पैर छुए। वह बेहद ही साधारण अवतार में वह पहुंचे थे। धोनी को देखकर गांव वालों को यकीन नहीं हुआ। उन्होंने धोनी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। धोनी भी सभी से बड़े प्यार से मिलते हुए नजर आए। उन्होंने यहीं पर अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया।

धोनी के संन्यास पर सस्पेंस

धोनी इस समय आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। वह अब टीम में बतौर विकेटकीपर ही खेल रहे हैं। यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि इसको लेकर अब तक धोनी ने खुद कुछ नहीं कहा है।