IPL 2024: आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत दर्ज की है। मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 235 का लक्ष्य दिया था। जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बना पाई। दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे अधिक 71 रन की पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से यह पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद में 66 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने भी 31 गेंद में 41 रन का योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्जी ने 4 विकेट हासिल किए। कोएत्जी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 1 विकेट रोमारियो शेफर्ड को मिला। इससे पहले दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने आई मुंबई की टीम को रोहित और इशान ने शानदार शुरुआत दी थी। 6 ओवर में इन दोनों ने 70 से उपर स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। रोहित शर्मा 49 रन बनाकर जबकि किशन 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिडिल ओवर्स में हार्दिक पंड्या (39) और टिम डेविड (45) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने स्कोरबोर्ड को चलाने का काम किया और फिर आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी ने स्कोर 234 तक पहुंचाया।
शेफर्ड ने आखिरी ओवर में 32 रन ठोक दिए। यह ओवर एनरिक नॉर्खिया ने डाला। शेफर्ड ने 390 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में 39 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए जिसमें से चारों छक्के और 2 चौके आखिरी ओवर में लगे। दिल्ली की ओर से दिल्ली की ओर से नॉर्खिया और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। नॉर्खिया ने 4 ओवर में 65 रन लुटा दिए। वहीं ललित यादव भी महंगे साबित हुए। 1 ओवर में ही 15 रन खर्च कर दिए। सबसे किफायती गेंदबाजी अक्षर पटेल ने की। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके।
दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन में 2 जबकि मुंबई इंडियंस ने तीन बदलाव किए। मुंबई की प्लेइंग इलेवन में नमन धीर की जगह सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया जबकि रोमारियो शेफर्ड को मफाका की जगह शामिल किया गया। इसके अलावा मोहम्मद नबी को ब्रेविस की जगह शामिल किया गया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स में दो बदलाव थे। मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन टीम में आए थे जबकि रसिख की जगह ललित यादव को टीम में शामिल किया गया था।
Indian Premier League, 2024
Mumbai Indians
234/5 (20.0)
Delhi Capitals
205/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 20 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 29 runs
IPL 2024, MI vs DC: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने जीत का खाता खोला।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उतरने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक अच्छी बात यह है कि उनका कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में नजर आ रहा है। पंत ने आईपीएल से क्रिकेट में वापसी करते हुए लगातार दो हाफ सेंचुरी लगाकर अपने फॉर्म में होने का संकेत दे दिया है। पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्ले से फ्लॉप रहे पंत ने पिछले दो मैचों में केकेआर और सीएसके के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई हैं। केकेआर के खिलाफ पंत ने 55 और सीएसके के खिलाफ 51 रन की पारी खेली थी। दिल्ली के लिए चिंता वाली बात यह है कि अन्य बल्लेबाज लय में नहीं हैं। वार्नर और ट्रिस्टन स्टब्स की फॉर्म अच्छी रही है, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा।
आईपीएल में अब तक दोनों टीमें लगभग बराबरी पर खड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं जिसमें से दिल्ली ने 15 जीते हैं और मुंबई इंडियंस को 18 मैचों में जीत मिली है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 9 बार खेल चुकी है। इसमे से MI 6 बार और दिल्ली 3 बार जीती हैं, लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए दिल्ली की टीम मुंबई पर भारी नजर आ रही है।
आईपीएल 2024 के शुरुआती तीन मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस के लिए आज का मैच का मैच बहुत ही अहम है, क्योंकि मुंबई को अगर टूर्नामेंट में आगे तक जाना है तो आज जीत दर्ज करना बहुत जरूरी होगा। अगर मुंबई इंडियंस आज का मैच हार जाती है तो आगे जाकर पॉइंट्स टेबल में उसकी राह काफी मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में अपने बलबूते पर प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए मुंबई को आज जीत का खाता खोलना ही होगा।
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के प्लेयर सूर्यकुमार यादव अपना पहला मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अब तक इंजरी की वजह से एक भी मैच नहीं खेले सूर्यकुमार यादव दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले वानखेड़े में प्रैक्टिस करते दिखे। सूर्यकुमार यादव के टीम में आने के बाद नमन धीर को प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठाया जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: रसीख सलाम
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: नमन धीर।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख सलाम, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे , जेक फ्रेजर-मैकगर्क, यश ढुल, कुलदीप यादव, रिकी भुई, झाय रिचर्डसन, शाई होप, ललित यादव, विक्की ओस्तवाल और स्वास्तिक चिकारा।
मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, नेहल वढेरा , शम्स मुलानी, सूर्यकुमार यादव, विष्णु विनोद, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, मोहम्मद नबी, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा और अंशुल कंबोज।
आईपीएल 2024 में आज मुंबई इंडियंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से है। मुंबई इंडियंस को दिल्ली के खिलाफ सीजन की पहली जीत दर्ज करने कोशिश होगी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 दिल्ली ने जीते जबकि 18 में मुंबई को जीत मिली। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 9 बार खेल चुकी है। इसमे से MI 6 बार और दिल्ली 3 बार जीती हैं, लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए दिल्ली की टीम मुंबई पर भारी नजर आ रही है।
