IPL 2024: आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत दर्ज की है। मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 235 का लक्ष्य दिया था। जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बना पाई। दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे अधिक 71 रन की पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से यह पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद में 66 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने भी 31 गेंद में 41 रन का योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्जी ने 4 विकेट हासिल किए। कोएत्जी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 1 विकेट रोमारियो शेफर्ड को मिला। इससे पहले दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने आई मुंबई की टीम को रोहित और इशान ने शानदार शुरुआत दी थी। 6 ओवर में इन दोनों ने 70 से उपर स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। रोहित शर्मा 49 रन बनाकर जबकि किशन 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिडिल ओवर्स में हार्दिक पंड्या (39) और टिम डेविड (45) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने स्कोरबोर्ड को चलाने का काम किया और फिर आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी ने स्कोर 234 तक पहुंचाया।
शेफर्ड ने आखिरी ओवर में 32 रन ठोक दिए। यह ओवर एनरिक नॉर्खिया ने डाला। शेफर्ड ने 390 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में 39 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए जिसमें से चारों छक्के और 2 चौके आखिरी ओवर में लगे। दिल्ली की ओर से दिल्ली की ओर से नॉर्खिया और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। नॉर्खिया ने 4 ओवर में 65 रन लुटा दिए। वहीं ललित यादव भी महंगे साबित हुए। 1 ओवर में ही 15 रन खर्च कर दिए। सबसे किफायती गेंदबाजी अक्षर पटेल ने की। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके।
दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन में 2 जबकि मुंबई इंडियंस ने तीन बदलाव किए। मुंबई की प्लेइंग इलेवन में नमन धीर की जगह सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया जबकि रोमारियो शेफर्ड को मफाका की जगह शामिल किया गया। इसके अलावा मोहम्मद नबी को ब्रेविस की जगह शामिल किया गया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स में दो बदलाव थे। मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन टीम में आए थे जबकि रसिख की जगह ललित यादव को टीम में शामिल किया गया था।
Indian Premier League, 2024
Mumbai Indians
234/5 (20.0)
Delhi Capitals
205/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 20 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 29 runs
IPL 2024, MI vs DC: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने जीत का खाता खोला।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन की पहली जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में भी छलांग लगाई है। मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की जीत का खाता खुलने के साथ ही उसे 2 पॉइंट्स मिल गए हैं। वहीं इस मैच को हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स 10वें पायदान पर चली गई है।
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्जी ने 4 विकेट हासिल किए। कोएत्जी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 1 विकेट रोमारियो शेफर्ड को मिला।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया है। 235 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना पाई। आखिरी ओवर में दिल्ली को 34 रन की जरूरत थी। गेराल्ड कोएत्जी ने आखिरी ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट निकाले। दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंद में 71 रन बनाकर नाबाद रहे।
19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन है। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 34 रन की जरूरत है। ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंद में 71 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई का स्कोर 19 ओवर के बाद 202 रन था।
दिल्ली कैपिटल्स को 195 के स्कोर पर पांचवां झटका लग गया है। अक्षर पटेल 7 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 24 गेंद में 65 रन बनाकर अब भी क्रीज पर हैं। दिल्ली को जीत के लिए 8 गेंद में 41 रन की जरूरत है। क्रीज पर नए बल्लेबाज ललित यादव हैं।
235 के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम को ऋषभ पंत के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा है। पंत 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंत का विकेट कोएत्जी को मिला। पंत के आउट होने के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 15 गेंद में 37 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। दिल्ली को जीत के लिए 22 गेंद में 72 रन की जरूरत है।
जसप्रीत बुमराह ने ही दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका देने का काम किया है। दिल्ली ने 144 के स्कोर पर अभिषेक पोरेल का विकेट खो दिया है। पोरेल 31 गेंद में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। 15 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन है। पोरेल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को 110 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। पृथ्वी शॉ 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड किया है। पृथ्वी के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अभिषेक पोरेल 33 रन बनाकर अब भी क्रीज पर हैं। दिल्ली को अभी जीत के लिए 48 गेंद में 124 रन की जरूरत है।
11 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। पृथ्वी शॉ 65 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। अभिषेक पोरेल 21 गेंद में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई ने दिल्ली को 235 का लक्ष्य दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने 32 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पृथ्वी ने गेराल्ड कोएत्जी के ओवर में चौका जड़कर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। 9 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। क्रीज पर अभिषेक पोरेल 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
8 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। पृथ्वी 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पृथ्वी शॉ ने पीयूष चावला के पहले ही ओवर में 2 चौके और 1 छक्के समेत 16 रन ठोक दिए। क्रीज पर पृथ्वी शॉ के साथ अभिषेक पोरेल 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली ने मुंबई को 235 रन का लक्ष्य दिया है।
235 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 46 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। पावरप्ले में दिल्ली ने डेविड वार्नर के रूप में अहम विकेट खोया है। पृथ्वी शॉ 27 रन और अभिषेक पोरेल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डेविड वार्नर का विकेट रोमारियो शेफर्ड को मिला था जिन्होंने 10 गेंद में 39 रन की पारी भी खेली थी। उन्होंने ही 20वें ओवर में 32 रन ठोके थे।
235 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को 22 के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। डेविड वार्नर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रोमारियो शेफर्ड ने वार्नर का विकेट हासिल किया। वार्नर के आउट होने के बाद अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में 20वां ओवर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मैच में 20वें ओवर में 37 रन बनाए थे। आज 20वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन ठोक दिए। इससे पहले 2023 में केकेआर और गुजरात के बीच मैच में 31 रन बने थे।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके। एनरिक नॉर्खिया को भी 2 सफलता मिली, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 65 रन लुटा दिए। खलील अहमद ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया। बता दें कि 20वें ओवर में शेफर्ड ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में 39 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 235 रन का लक्ष्य दिया है। 20वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 32 रन ठोक दिए। शेफर्ड ने इस ओवर में 4 छक्के और 2 चौके जड़े। दिल्ली की ओर से आखिरी ओवर एनरिक नॉर्खिया ने डाला। शेफर्ड 10 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड 21 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
रोहित और इशान के द्वारा अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मुंबई की बल्लेबाजी पर मिडिल ओवर्स में कुछ हद तक ब्रेक लगा था, लेकिन अब हार्दिक पंड्या और टिम डेविड ने गियर बदल लिया है। 17 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन है। हार्दिक पंड्या 30 गेंद में 39 रन और टिम डेविड 15 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। खलील अहमद ने तिलक वर्मा का विकेट निकाला है। तिलक वर्मा 5 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 13 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 123/4 है। क्रीज पर हार्दिक पंड्या (19) और टिम डेविड (1) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस को 111 के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया है। अक्षर पटेल ने इशान किशन को पवेलियन की राह दिखाई है। इशान किशन 23 गेंद में 42 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे हैं। अक्षर पटेल का यह दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने रोहित शर्मा (49) को भी पवेलियन भेजा था। मुंबई का स्कोर 111/3 है। इशान के आउट होने के बाद क्रीज पर तिलक वर्मा बैटिंग के लिए आए हैं। हार्दिक पंड्या 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अच्छी शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस को बैक-टू-बैक दो बड़े झटके लग गए हैं। पहले रोहित शर्मा के रूप में मुंबई ने 80 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। रोहित शर्मा 49 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। रोहित के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव भी 0 पर ही पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार का विकेट नॉर्खिया ने लिया। 9 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 90/2 है।
पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने बिना किसी नुकसान के स्कोरबोर्ड पर 75 रन लगा दिए हैं। रोहित शर्मा 213 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 49 रन पर खेल रहे हैं जबकि इशान किशन 15 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद हैं। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 75/0 है।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने बेहतरीन शुरुआत दी है। 5 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन है। रोहित शर्मा 18 गेंद में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि इशान किशन 12 गेंद में 19 रन पर नाबाद हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।
मुंबई इंडियंस की पारी के 2 ओवर समाप्त हो गए हैं और स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन है। रोहित शर्मा ने ईशांत शर्मा के दूसरे ओवर में 2 चौके जड़ दिए। ईशांत के इस ओवर में कुल 14 रन आए।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन की जोड़ी ने पारी का आगाज किया है। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत खलील अहमद ने की। मुंबई की टीम में आज सूर्यकुमार यादव लौट आए हैं। सूर्या लगातार तीन मैच नहीं खेले थे।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: कुमार कुशाग्र, यश ढुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में नमन धीर की जगह सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है जबकि रोमारियो शेफर्ड को मफाका की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद नबी को ब्रेविस की जगह शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स में दो बदलाव हैं। मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन टीम में आए हैं जबकि रसिख की जगह ललित यादव टीम में आए हैं। मिचेल मार्श चोटिल हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं जबकि मुंबई इंडियंस में तीन बदलाव हैं। सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। सूर्या अब तक तीनों मैच से बाहर थे।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज के मुकाबले में की माइलस्टोन बन सकते हैं। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल में 3000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बनने के लिए 10 रनों की जरूरत है। इसके अलावा रोहित शर्मा को 100 आईपीएल कैच लेने वाले चौथे फील्डर बनने के लिए 1 कैच की जरूरत है। आईपीएल में 150 विकेट तक पहुंचने के लिए जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बात करें मौसम की तो मुंबई में मौसम अच्छा रहेगा। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 34 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा।
आईपीएल 2024 में आज मुंबई इंडियंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से है। मुंबई इंडियंस को दिल्ली के खिलाफ सीजन की पहली जीत दर्ज करने कोशिश होगी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 दिल्ली ने जीते जबकि 18 में मुंबई को जीत मिली। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 9 बार खेल चुकी है। इसमे से MI 6 बार और दिल्ली 3 बार जीती हैं, लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए दिल्ली की टीम मुंबई पर भारी नजर आ रही है।