Heinrich Klaasen first IPL century: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हेनरिक क्लासेन का क्लास आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2023 के 65वें मैच में देखने को मिला। क्लासेन की बल्लेबाजी के सामने आरसीबी के गेंबदाज बेबस नजर आए और उन्होंने बेहतरीन पारी खेलते हुए इस लीग का अपना पहला शतक पूरा किया।

वहीं ये इस सीजन का ओवरऑल सातवां शतक रहा साथ ही हैदराबाद की तरफ से इस सीजन में वो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। हैदराबाद के लिए इस सीजन में पहला शतक हैरी ब्रुक ने लगाया था। क्लासेन ने इस मैच में 49 गेंदों पर छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। क्लासेन की इस पारी के दम पर हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन का स्कोर आरसीबी के खिलाफ बनाया।

49 गेंदों पर क्लासेन ने पूरा किया शतक

हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर 6 छक्के व 8 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया और इस मैच में 51 गेंदों पर 104 रन की पारी खेलकर हर्षल पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस मैच में उन्होंने इससे पहले 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। क्लासेन हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने और उनसे पहले ये कमाल डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्को और हैरी ब्रुक (इस सीजन में) कर चुके हैं।

क्लासेन का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन

हेनरिक क्लासेन हैदराबाद के लिए कप्तानी पारी आरसीबी के खिलाफ खेली। उन्होंने इस सीजन में अपनी टीम के लिए खेले 11 मैचों की 10 पारियों में 53.75 की जबरदस्त औसत और 179.16 की स्ट्राइक रेट के साथ अब तक 430 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। इन मैचों में उन्होंने 30 चौके और 25 छक्के भी जड़े हैं।

आईपीएल में शतक लगाने वाले 8वें विकेटकीपर बने हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन आईपीएल में शतक लगाने वाले 8वें विकेटकीपर बने तो वहीं हैदराबाद की तरफ से इस लीग में शतक लगाने वाले वो दूसरे विकेटकीपर बने। हैदराबाद के बतौर विकेटकीपर इससे पहले जॉनी बेयरस्टो शतक लगा चुके हैं जबकि क्लासेन ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। वहीं ओवरऑल इस लीग में बतौर विकेटकीपर क्लासेन से पहले 7 बल्लेबाज शतक लगा चुके हैं।

आईपीएल में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शतक

2 – केएल राहुल<br>2 – एडम गिलक्रिस्ट
2 – क्विंटन डी कॉक
1 – जॉनी बेयरस्टो
1 – रिद्धिमान साहा
1 – ऋषभ पंत<br>1 – संजू सैमसन
1 – हेनरिक क्लासेन

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats