इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के फर्स्ट हाफ में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ओपनर्स का दबदबा रहा है। टॉप 5 में सभी ओपनर्स हैं। विराट कोहली को 3 ओपनर्स से टक्कर मिल रही है। वहीं रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों ने भी छाप छोड़ी है। अजिंक्य रहाणे और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की है। मोहम्मद सिराज, राशिद खान और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। इस खबर में बात करेंगे उन 11 खिलाड़ियों की, जिन्होंने आईपीएल के 16वें सत्र में धमाल मचा रखा है। हिट 11 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के एक भी खिलाड़ी नहीं है।

ओपनिंग के लिए विराट कोहली को मिल रही कड़ी टक्कर

ओपनिंग जोड़ी की बात करें तो फाफ डुप्लेसिस का कोई मुकाबला नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के कप्तान के ऑरेंज कैप है। उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 60.29 के औसत और 167.46 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं। उनका जोड़ीदार चुनना बहुत बड़ा सिरदर्द है। इसका सबसे बड़ा कारण विराट कोहली को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ हैं।

कोहली ने 8 मैच में 47.57 के औसत और 142.31 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए। कॉनवे ने 46 के औसत और 137.02 के स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए हैं। वहीं गायकवाड़ ने 45.29 के औसत और 149.53 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने 38 के औसत और 147.57 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Chennai Super Kings Team 2023 Players List
Gujarat Titans Team 2023 Players List
Punjab Kings Team 2023 Players List
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List
Lucknow Super Giants Team 2023 Players List
Delhi Capitals Team 2023 Players List
Sunrisers Hyderabad Team 2023 Players List
Rajasthan Royals Team 2023 Players List
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List
Mumbai Indians Team 2023 Players List

अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर में नंबर 3 के लिए टक्कर

नंबर 3 पर अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 6 मैच की 6 पारियों में 44.80 के औसत और 189.83 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं। उनको कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के वेंकटेश अय्यर से टक्कर मिल रही है। इस सीजन दो शतक लगे हैं और एक बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगाए हैं। उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 35.62 के औसत और 154.05 के स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं।

ये है मिडिल ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर की बात करें तो आरसीबी के ग्लेन मैक्सलवेल ने 8 मैच में 36.86 के औसत और 186.96 के स्ट्राइक रेट से 258 रन बनाए हैं। केकेआर के रिंकू सिंह ने काफी प्रभावित किया है। उन्होंने 8 मैच में 62.75 के स्ट्राइक रेट और 158.86 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। चेन्नई के शिवम दुबे ने 8 मैच की 7 पारियों में 33.71 के औसत और 157.33 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। वहीं ध्रुव जुरेल ने 7 मैच की 7 पारियों में 32.50 के औसत और 196.97 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं। शिवम और ध्रुव में से किसी एक चयन होगा।

महेंद्र सिंह धोनी होंगे विकेटकीपर

आईपीएल 2023 में संजू सैसमन हों या दिनेश कार्तिक या फिर निकोल्स पूरन किसी भी विकेटकीपर ने अबतक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ मौकों पर बल्लेबाजी की है, लेकिन उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाए हैं। उन्होंने 8 मैच की 5 पारियों में 61 के औसत से 61 रन बनाए हैं और स्ट्राइक रेट 196.77 का रहा है। उन्होंन 6 छक्के लगाए हैं। कैमरन ग्रीन को बतौर ऑलराउंडर मौका मिल सकता है। उन्होंने 7 मैच में 49.75 के औसत और 149.62 के स्ट्राइक से 199 रन बनाए हैं, लेकिन गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। रविंद्र जडेजा को तरजीह दी जा सकती है। 8 मैच में उन्होंने 11 मैच में 11 विकेट लिए हैं और जरूरत पड़ने पर रन भी बनाए हैं।

ये होंगे गेंदबाज

गेंदबाजों की बात करें तो बतौर स्पिनर राशिद खान को जगह मिलना तय है। उन्होंने 7 मैच में 14 विकेट झटके हैं। वह पर्पल कैप की रेस में हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के ट्रेंट बोल्ट ने 6 मैच में 9 विकेट लिए हैं। वह पहले ही ओवर में विकेट लेने में माहिर हैं। उनको साथ मोहम्मद सिराज देंगे, जिनके पास पर्पल कैप है।

आईपीएल 2023 हिट 11

फाफ डुप्लेसिस (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), अजिंक्य रहाणे (चेन्नई सुपर किंग्स), ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स), ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स), महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स), राशिद खान (गुजरात टाइटंस), ट्रेंट बोल्ट (राजस्थान रॉयल्स), मोहम्मद सिराज (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)।

आईपीएल 2023 हिट 15

फाफ डुप्लेसिस (रायल चैलेंजर्स बैंगलोर), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स), अजिंक्य रहाणे (चेन्नई सुपर किंग्स), ग्लेन मैक्सवेल (रायल चैलेंजर्स बैंगलोर), रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स), शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स), ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स), महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स), रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स), राशिद खान (गुजरात टाइटंस), ट्रेंट बोल्ट (राजस्थान रॉयल्स), मोहम्मद सिराज (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), डेवोन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स), कैमरन ग्रीन (मुंबई इंडियंस)।