इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। क्रिस मॉरिस इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। न्यूजीलैंड के कायेल जेमिसन 15 करोड़ रुपए में आरसीबी ने लिया। आरसीबी ने ही ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। युवराज को दिल्ली ने 2015 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।
4 साल बाद फिर से कोलकाता में लौटे शाकिब अल हसन, शाहरुख खान की टीम ने दी बड़ी रकम
भारत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह को आईपीएल में तीसरी टीम मिली है। वे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद अब कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे। केकेआर ने हरभजन को 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा। केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया।
विराट कोहली के हुए ग्लेन मैक्सवेल, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा
चेन्नई सुपरकिंग्स ने कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ और मोइन अली को 7 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी के सबसे अंत में बिकने वाले खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर रहे। उन्हें मुंबई ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया।
महेंद्र सिंह धोनी की टीम से जुड़े मोइन अली, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा।
राजस्थान रॉयल्स ने आकाश सिंह को 20 लाख रुपए में खरीदा।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने पवन नेगी को 50 लाख में खरीदा।
कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को 20 लाख रुपए में खरीदा।
हनुमा विहारी पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
गुरकीरत सिंह मान फिर से अनसोल्ड रहे।
पवन नेगी को किसी ने नहीं खरीदा।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेन कटिंग को 75 लाख में खरीदा।
रसी वान डर डुसेन को किसी ने नहीं खरीदा।
कोरी एंडरसन दोबारा से अनसोल्ड रहे।
वेंकटेश अय्यर दोबारा से अनसोल्ड रहे।
विष्णु सोलंकी को किसी ने नहीं खरीदा।
तमिलनाडु के सी हरि निशांत को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया।
हरभजन सिंह को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुजीब उर रहमान को 1.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने सैम बिलिंग्स को 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने केदार जाधव को 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीद लिया।
कोलकाता ने करुण नायर को 50 लाख रुपए में खरीदा।
पंजाब ने यूपी के स्पिनर सौरभ कुमार को 20 लाख रुपए में खरीदा।
प्रत्युष सिंह को किसी ने नहीं खरीदा।
मुंबई इंडियंस ने मार्को जैनसन को 20 लाख रुपए में खरीदा।
गेराल्ड कोएत्जे और टिम डेविड को किसी ने नहीं खरीदा।
हर्ष त्यागी को किसी ने नहीं खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया के जैक विल्डरमूथ अनसोल्ड रहे।
भागवत वर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा।
अजय देव गौड़ को किसी ने नहीं लिया।
युधवीर चारक को किसी ने नहीं खरीदा।
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी चैतन्य बिश्नोई को किसी ने नहीं खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे अनसोल्ड रहे।
पिछले साल आरसीबी की ओर से खेलने वाले इसुरू उदाना को किसी ने नहीं खरीदा।
गुयान अमेजन वॉरियर्स के कप्तान ग्रीस ग्रीन को किसी ने नहीं खरीदा।
इंग्लैंड के रीस टोप्ले को किसी ने नहीं खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वायने पार्नेल को किसी ने नहीं खरीदा।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को मुंबई ने 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट कुगलाइन को किसी ने नहीं खरीदा।
राजस्थान रॉयल्स ने कुलदीप यादव को 20 लाख रुपए में खरीदा।
सिमरनजीत सिंह को किसी ने नहीं लिया।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने हरिशंकर रेड्डी को 20 लाख रुपए में खरीदा।
पर्थ स्कॉर्चर्स के बल्लेबाज जोश इंग्लिश पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
आरसीबी ने आंध्रा के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को 20 लाख रुपए में खरीदा।