IPL RCB Team 2021 Players List: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जेमिसन और मैक्सवेल को किया मालामाल; सचिन और मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी खरीदा; ये है पूरी टीम
IPL RCB Team 2021 Players List, Squad: आरसीबी ने केरल के सचिन बेबी और मध्य प्रदेश के रजत पाटिदार को 20-20 लाख रुपए में खरीदा। मोहम्मद अजहरुद्दीन को सस्ते में खरीद लिया। अजहरुद्दीन को उसने 20 लाख रुपए में खरीद लिया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने न्यूजीलैंड के कायेल जेमिसन और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा। विराट कोहली की टीम ने जेमिसन के लिए 15 करोड़ और मैक्सवेल के लिए 14.25 करोड़ रुपए खर्च किए। टीम ने इसके अलावा डैनियल क्रिश्चियन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, केएस भरत, सचिन बेबी, रजत पाटिदार और सुयश प्रभुदेसाई को भी खरीदा।
मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले सीजन में निराशाजनक था। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मैक्सवेल ने 13 मैच में सिर्फ 108 रन बना सके थे। हालांकि, उसके बाद उन्होंने बिग बैश में जमकर रन बनाए हैं। वे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और उपयोगी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के डैनियल क्रिश्चियन को 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा।
आरसीबी ने केरल के सचिन बेबी और मध्य प्रदेश के रजत पाटिदार को 20-20 लाख रुपए में खरीदा। मोहम्मद अजहरुद्दीन को सस्ते में खरीद लिया। अजहरुद्दीन को उसने 20 लाख रुपए में खरीद लिया। केरल के इस बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 37 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था। अजहर ने 54 गेंद पर 137 रन बनाए थे। इस दौरान 9 चौके और 11 छक्के लगाए थे। यह टी20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक था।
इस नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ी: कायेल जेमिसन (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़), डैनियल क्रिश्चियन (4.80 करोड़), सचिन बेबी (20 लाख), रजत पाटिदार (20 लाख), मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख), केएस भरत (20 लाख)।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम
बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटिदार, सचिन बेबी।
विकेटकीपर: एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप, केएस भरत, मोहम्मद अजहरुद्दीन।
ऑलराउंडर्स: वॉशिंगटन सुंदर, डैनियल सम्स, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल क्रिश्चियन, कायेल जेमिसन, सुयश प्रभुदेसाई।
स्पिनर्स: युजवेंद्र चहल, एडम जांपा, शाहबाज अहमद।
तेज गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल।