आईपीएल 2020 के 46 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है। लीग स्टेज में अब सिर्फ 10 मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में हर रोज होने वाले मैच के साथ अंक तालिका में टीमों की स्थिति में भी बदलाव हो रहा है। टूर्नामेंट के 46वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम के 12 मैच में 12 अंक हो गए। वहीं, हार के बाद कोलकाता के 12 मैच में 12 अंक ही हैं।
इस हार का नुकसान कोलकाता की टीम को उठाना पड़ा। वह अंक तालिका में टॉप-4 से बाहर हो गई है। उसका स्थान पंजाब की टीम ने ले लिया है। कोलकाता अब पांचवें और पंजाब छठे स्थान पर है। पहले पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम कायम है। दूसरे पर दिल्ली और तीसरे पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर है। छठे पर राजस्थान रॉयल्स, सातवें पर सनराइजर्स हैदराबाद और आठवें यानी आखिरी स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स है। चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हैदराबाद और दिल्ली के पास आज (27 अक्टूबर) को अंक तालिका में अपनी स्थिति ठीक करने का मौका होगा।
बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केएल राहुल के 12 मैच में अब 595 रन हो गए। उन्होंने 59.50 की औसत और 132.22 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले केकेआर के शुभमन गिल सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 12 मैच में 378 रन हैं। दूसरी ओर, गेंदबाजों में मोहम्मद शमी दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह को पीछे किया। शमी के 12 मैच में 20 विकेट हो गए हैं।
हैदराबाद की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, ऑरेंज कैप की रेस में हैं 3 कप्तान
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (27 अक्टूबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.252 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +0.434 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +0.092 |
4 | किंग्स इलेवन पंजाब | 12 | 6 | 6 | 0 | 12 | -0.049 |
5 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 12 | 6 | 6 | 0 | 12 | -0.479 |
6 | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0505 |
7 | सनराइजर्स हैदराबाद | 11 | 4 | 7 | 0 | 8 | +0.029 |
8 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | -0.602 |
टॉप-5 बल्लेबाज (27 अक्टूबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 12 | 595 | 132* | 132.22 |
2 | शिखर धवन | दिल्ली | 11 | 471 | 106* | 148.11 |
3 | विराट कोहली | बंगलौर | 11 | 415 | 90* | 125.00 |
4 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 12 | 401 | 87* | 140.70 |
5 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 10 | 398 | 106 | 155.46 |
टॉप-5 गेंदबाज (27 अक्टूबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 11 | 43.4 | 23 | 7.64 | 334 |
2 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 12 | 46.4 | 20 | 8.46 | 395 |
3 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 12 | 47.4 | 17 | 6.71 | 320 |
4 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 11 | 44 | 17 | 7.52 | 331 |
5 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 11 | 42 | 16 | 7.04 | 296 |