दिल्ली, कोलकाता और पंजाब 12-12 मैच खेल चुके हैं। अब उन्हें सिर्फ 2-2 मैच खेलने हैं। हैदराबाद का अभी रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और मुंबई इंडियंस से मुकाबला होना है। यदि वह इन दोनों के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल हो जाता है तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं, मुंबई और बंगलौर में से एक टीम 28 अक्टूबर की रात प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेगी। यदि मुंबई बंगलौर को हरा देती है और हैदराबाद भी बंगलौर को हराने में सफल रहता है तो वह विराट कोहली की टीम के रास्ते का कांटा बन सकती है। इसके साथ ही पंजाब और केकेआर की भी परेशानी बढ़ जाएगी। दोनों टीमों में जीत के साथ रनरेट को भी लेकर लड़ाई होगी।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (28 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.252 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +0.092 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +0.030 |
4 | किंग्स इलेवन पंजाब | 12 | 6 | 6 | 0 | 12 | -0.049 |
5 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 12 | 6 | 6 | 0 | 12 | -0.479 |
6 | सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | +0.396 |
7 | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.505 |
8 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | -0.602 |
ऑरेंज कैप की रेस में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल शुरू से टॉप पर बने हुए हैं। इस दौड़ में अब दो और कप्तान विराट कोहली और डेविड वार्नर भी शामिल हो गए हैं। डेविड वार्नर तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स के फाफ डुप्लेसिस हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस भी अब काफी रोचक हो गई है। पिछले मैच में कगिसो रबाडा एक भी विकेट नहीं ले पाए। वहीं, मोहम्मद शमी के 20 विकेट हो गए हैं। वह रबाडा को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
टॉप-5 बल्लेबाज (28 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 12 | 595 | 132* | 132.22 |
2 | शिखर धवन | दिल्ली | 12 | 471 | 106* | 147.64 |
3 | डेविड वार्नर | हैदराबाद | 12 | 436 | 66 | 134.56 |
4 | विराट कोहली | बंगलौर | 11 | 415 | 90* | 125.00 |
5 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 12 | 401 | 87* | 140.70 |
टॉप-5 गेंदबाज (28 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 12 | 47.4 | 23 | 8.13 | 388 |
2 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 12 | 46.4 | 20 | 8.46 | 395 |
3 | राशिद खान | हैदराबाद | 12 | 48.0 | 17 | 5.00 | 240 |
4 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 12 | 47.4 | 17 | 6.71 | 320 |
5 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 11 | 44.0 | 17 | 7.52 | 331 |