इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हरा दिया। पंजाब को मैच में जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन बनाने थे, लेकिन वह 12 रन ही बना सका। सुपर ओवर में पंजाब की टीम सिर्फ दो ही रन बना सकी। कगिसो रबाडा ने केएल राहुल और निकोलस पूरन को आउट कर दिया। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 3 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच में दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। स्टोइनिस ने 3 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। पंजाब को जीत के लिए 2 गेंद पर 1 रन बनाने थे। स्टोइनिस ने मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन को आउट कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।
DC vs KXIP: मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंद में पलट दिया खेल, जड़ा विस्फोटक अर्धशतक
पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। उसके लिए मयंक अग्रवाल आखिरी ओवर में 89 रन बनाकर आउट हुए। 60 गेंदों की पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। यूएई में पंजाब की ये पहली हार है। वह 2014 के सीजन में यहां पर सभी पांच मैच जीतने में सफल रहा था। कप्तान के तौर पर केएल राहुल का ये पहला मैच था।
IPL 2020, DC vs KXIP Live Cricket Score Streaming Online:
इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। उसके लिए मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 21 गेंद पर 53 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और 3 छक्के लगाए। स्टोइनिस ने 20 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया।
DC vs KXIP Playing 11, IPL 2020 Live Score Updates:
पंजाब को जीत के लिए 20 ओवर में 158 रन बनाने थे। वह 8 विकेट पर 157 रन ही बना सका। मयंक अग्रवाल ने 60 गेंदों पर 89 रन की तूफानी पारी खेली। आखिरी दो गेंद पर पंजाब को जीत के लिए 1 रन बनाने थे, लेकिन स्टोइनिस ने अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन को आउट कर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया। वहां पंजाब की टीम 2 रन ही बना सकी। केएल राहुल और निकोलस पूरन को कगिसो रबाडा ने आउट कर दिया। दिल्ली के लिए सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत उतरे। दोनों ने टीम को मैच जीता दिया।
किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा यह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया है। पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन बनाने थे, लेकिन वह 12 रन ही बना सका। आखिरी दो गेंद पर उसे 1 रनों की जरुरत थी। मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन को आउट कर मार्कस स्टोइनिस ने मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। मयंक अग्रवाल आखिरी ओवर में 89 रन बनाकर आउट हुए। 60 गेंदों की पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए।
कगिसो रबाडा ने कृष्णप्पा गौतम को आउट कर दिया। गौतम ने 14 गेंद पर 20 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। गौतम के बाद क्रिस जॉर्डन क्रीज पर उतरे हैं। पंजाब को जीत के लिए 27 गेंद पर 57 रन बनाने हैं। एक छोर से मयंक अग्रवाल टिके हुए हैं।
सरफराज खान 12 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया। पृथ्वी शॉ ने सरफराज का कैच लिया। पंजाब के मयंक अग्रवाल और कृष्णप्पा गौतम क्रीज पर टिके हुए हैं। मयंक ने 31 गेंद पर 31 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 1 छक्का लगाया है।
केएल राहुल के आउट होने के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई। रविचंद्रन अश्विन ने करुण नायर (1) और निकोलस पूरन (0) को आउट किया। ग्लेन मैक्सवेल (1) को कगिसो रबाडा ने अय्यर के हाथों कैच कराया। अश्विन पहले ओवर के बाद चोटिल हो गए। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
टीम को पहला झटका कप्तान केएल राहुल के तौर पर लगा। वे 19 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। मोहित शर्मा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। मयंक अग्रवाल और करुण नायर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
पंजाब के ओपनर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। दोनों ने तीन ओवर में 19 रनों की साझेदारी कर ली है। राहुल 11 और मयंक 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने एक छक्का भी लगाया है।
दिल्ली ने पंजाब को 158 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। उसके लिए मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 21 गेंद पर 53 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और 3 छक्के लगाए। स्टोइनिस ने 20 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया। उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 39 और ऋषभ पंत ने 31 रनों की पारी खेली। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर 32 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी की गेंद पर जॉर्डन को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए। अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं। मार्कस स्टोइनिस भी नाबाद हैं।
दिल्ली के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंत को अपना पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने बोल्ड कर दिया। पंत ने इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी की। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए।
दिल्ली की टीम की आधी पारी समाप्त हो चुकी है। उसने 10 ओवर में 3 विकेट पर सिर्फ 49 रन बनाए हैं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों ने टीम की पारी क संभाला है। अब तक दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई है।
दिल्ली की शुरुआत खराब रही। वह शुरुआत 6 ओवर यानी पावरप्ले में सिर्फ 23 रन ही बना सकी। उसने अपने तीन बल्लेबाजों को खो दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर और धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। दोनों टीम की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
पृथ्वी शॉ 9 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी की गेंद पर क्रिस जॉर्डन ने उनका कैच लिया। इसके बाद शमी ने शिमरॉन हेटमायर को पवेलियन भेज दिया। हेटमायर 13 गेंद पर 7 रन ही बना सके। उनका कैच मयंक अग्रवाल ने लिया।
दिल्ली की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में उसके ओपनर शिखर धवन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। लोकेश राहुल के थ्रो पर कृष्णप्पा गौतम ने धवन को रनआउट किया। उनके आउट होने के बाद शिमरॉन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। उनके साथ पृथ्वी शॉ हैं।
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, एनरिच नोर्त्जे, मोहित शर्मा, कगिसो रबाडा।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, क्रिस जॉर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।
किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब ने क्रिस गेल को टीम में नहीं रखा है। उसने विदेशी खिलाड़ियों में निकोलस पूरन, शेल्डन कॉटरेल, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस जॉर्डन को टीम में रखा। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने विदेशी खिलाड़ियों में मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे और शिमरॉन हेटमायर को टीम में रखा।
पंजाब टीम में इस बार नए कप्तान लोकेश राहुल के साथ सबसे अनुभवी दिग्गज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर अहम जिम्मेदारी होगी। गेल ने लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 326 छक्के और सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में टीम के लिए मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल अहम भूमिका में रहेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स में युवा खिलाड़ियों पर अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार रहेगा। कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ जैसे युवा बल्लेबाज टीम में की-प्लेयर हैं। इसके अलावा शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।