आईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हरा दिया। रविवार (20 सितंबर) को खेले गए मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने दिल्ली की टीम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बनाने दिया।
158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। उसे जीत के लिए आखिरी दो गेंद पर 1 रन बनाने थे, लेकिन स्टोइनिस ने मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन को आउट कर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया। मयंक अग्रवाल ने 60 गेंद पर 89 रनों की पारी खेली।
DC vs KXIP: मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंद में पलट दिया खेल, जड़ा विस्फोटक अर्धशतक
सुपर ओवर में पंजाब की टीम के लिए केएल राहुल और निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। दोनों 2 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 3 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
IPL 2020 Live Score, DC vs KXIP Live Cricket Score Online:
दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। उसके लिए मार्कस स्टोइनिस ने 20 गेंद पर ही अर्धशतक जड़ दिया। स्टोइनिस ने 21 गेंद पर 53 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके लगाए। 3 छक्के भी जड़े।
DC vs KXIP Playing 11, IPL 2020 Live Score Updates:
158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। उसे जीत के लिए आखिरी दो गेंद पर 1 रन बनाने थे, लेकिन स्टोइनिस ने मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन को आउट कर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया। मयंक अग्रवाल ने 60 गेंद पर 89 रनों की पारी खेली। सुपर ओवर में पंजाब की टीम के लिए केएल राहुल और निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। दोनों 2 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 3 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
पंजाब ने भी निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए उसे 13 रन बनाने थे, लेकिन वह 12 रन ही बना सका और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। मयंक अग्रवाल 89 रन बनाकर आउट हुए। स्टोइनिस ने आखिरी दो गेंद पर मयंक और क्रिस जॉर्डन को आउट कर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया।
पंजाब को जीत के लिए 24 गेंद पर 57 रन बनाने हैं। मयंक अग्रवाल 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनके साथ क्रिस जॉर्डन हैं। कगिसो रबाडा ने कृष्णप्पा गौतम को आउट कर दिया। गौतम ने 14 गेंद पर 20 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।
पंजाब की टीम 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में है। उसने 14 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंद पर 74 रन बनाने हैं। मयंक अग्रवाल और कृष्णप्पा गौतम क्रीज पर टिके हुए हैं। मयंक ने 35 गेद पर 33 रन बनाए हैं। सरफराज खान 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला इस मैच में नहीं चला। उन्हें कगिसो रबाडा ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मैक्सवेल 1 रन बनाकर श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। मयंक अग्रवाल और सरफराज खान क्रीज पर नाबाद हैं।
पंजाब के कप्तान केएल राहुल 21 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 19 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। करुण नायर 1 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने उनका कैच लिया। मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।
पंजाब के ओपनर्स केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने पहले विकेट के लिए अब तक 27 रनों की साझेदारी कर ली है। राहुल 19 और मयंक 1 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत दिलाना चाहेंगे।
दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। उसने पंजाब को 157 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 20 गेंद पर ही अर्धशतक जड़ दिया। स्टोइनिस ने 21 गेंद पर 53 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके लगाए। 3 छक्के भी जड़े। एक समय दिल्ली की टीम 6 विकेट पर 96 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। उसके बाद स्टोइनिस के तूफान में पंजाब के खिलाड़ी उड़ गए।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर 39 और ऋषभ पंत 31 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर को मोहम्मद शमी और पंत को रवि बिश्नोई ने आउट किया। दोनों ने बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। अक्षर पटेल 6 रन बनाकर कॉटरेल का शिकार बन गए।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। दिल्ली की टीम आखिरी 10 ओवरों में तेजी से रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 17 रनों की साझेदारी की है। पंत 8 और अय्यर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ज्यादा समय तक बल्लेबाजी कर टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाना चाहेंगे।
शिमरॉन हेटमायर का बल्ला नहीं चला। वे 13 गेंद पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने उनका कैच लिया। शमी ने इससे पहले पृथ्वी शॉ को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पृथ्वी 5 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन को कैच थमा बैठे।
दिल्ली का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया। अनुभवी ओपनर शिखर धवन खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ के कॉल पर रन लेने के लिए दौड़े लेकिन क्रीज तक नहीं पहुंच सके। उन्हें केएल राहुल ने गौतम के साथ मिलकर रनआउट कर दिया। दिल्ली के पृथ्वी शॉ और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब ने क्रिस गेल को टीम में नहीं रखा है। उसने विदेशी खिलाड़ियों में निकोलस पूरन, शेल्डन कॉटरेल, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस जॉर्डन को टीम में रखा। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने विदेशी खिलाड़ियों में मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे और शिमरॉन हेटमायर को टीम में रखा।
आईपीएल में अब तक 94 छक्के लगाने वाले ऋषभ पंत के पास 100 छक्के पूरे करने का मौका है। इसके अलावा दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में एक चौका लगाते ही आईपीएल में अपने 150 चौके पूरे कर लेंगे।
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम आईपीएल के 67 मैचों में 1,977 रन हैं। ऐसे में आज वह 23 रन बनाकर लीग में अपने 2,000 रन पूरे कर सकते हैं। राहुल ने पिछले सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। अब देखना है कि वो इस सीजन की शुरुआत किस तरह करते हैं।
आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दिल्ली के लिए खेलते हुए 97 विकेट झटके है।आज पंजाब के खिलाफ मैच में अगर वह तीन विकेट लेते हैं तो वह दिल्ली के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन जाएंगे।
पंजाब के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाते ही धवन संयुक्त रूप से लीग में दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। इस लिस्ट में 44 अर्धशतक के साथ डेविड वॉर्नर पहले नंबर पर हैं। सुरेश रैना के नाम 38 और धवन के नाम 37 अर्धशतक हैं। धवन ने दिल्ली के लिए खेलते हुए अब तक 861 रन बनाए हैं। ऐसे में वह 39 रन बनाकर अपने 900 रन पूरे कर सकते हैं। साथ ही अगर धवन इस मैच में 4 छक्के जड़े देतें हैं, तो वो लीग में छक्को का शतक पूरा कर लेंगे।
दिल्ली की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब टॉप-4 में जगह बनाने में नाकाम रही थी। पंजाब के पूर्व कप्तान रविचंद्रन अश्विन इस बार दिल्ली की ओर से खेलेंगे। वहीं, अजिंक्य रहाणे को दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स से अपनी टीम में शामिल किया है। अब देखना यह है कि दिल्ली के लिए कौन लकी साबित होता है।