Ravindra Jadeja And Shikhar Dhawan, Marriage Demand, Instagram Reel: रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर शिखर धवन की शादी कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, धवन ने बताया है कि इसके लिए अभी कितना इंतजार करना होगा। चौंकिए नहीं, दरअसल, यह सब उस मजेदार इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) का हिस्सा है, जिसमें भारत के दोनों स्टार खिलाड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सर्जनी कराने के बाद इन दिनों बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलेशन से गुजर रहे हैं। एनसीए में शिखर धवन भी ट्रेनिंग कर रहे हैं। अब धवन हों और मजाक-मस्ती का माहौल नहीं बने तो ऐसा हो नहीं सकता है। धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर रील्स और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
उनकी ताजा इंस्टा रील में रविंद्र जडेजा भी हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि रविंद्र जडेजा एक्सरसाइज कर रहे हैं। वहीं, शिखर धवन डांस करके उनको ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारतीय ऑलराउंडर को उनका डांस जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। इस कारण वह झुंझलाते दिख रहे हैं।
वीडियो में जडेजा लिपिसिंग कर रहे हैं और बैकग्राउंड से आवाज आ रही है, ‘इसकी शादी करवा दीजिए, जिम्मेदारी आएगी तो सुधर जाएगा।’ हालांकि, धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘नहीं, नहीं, अभी नहीं, थोड़ा करो इंतजार।’ बता दें कि यह डॉयलॉग 1981 में रिलीज हुई फिल्म बुलंदी का है। फिल्म बुलंदी में यह डॉयलॉग मशहूर अदाकारा रेखा ने बोला था।
धवन और जडेजा की इस पोस्ट पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों समेत कई हस्तियों ने कमेंट्स और रिएक्शन दिए हैं। इसमें हरभजन सिंह, खलील अहमद, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, पारस डोगरा, ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) भी शामिल हैं। नीचे वीडियो में आप भी शिखर धवन और रविंद्र जडेजा की मस्ती देख सकते हैं।
शिखर धवन ने जिम्बाब्वे में भी इंस्टाग्राम रील बनाई थी। उस रील में तो उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी शामिल किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज की कमान शिखर धवन को दिए जाने की संभावना है।
साल 2021 में धवन और आयशा का हुआ तलाक
शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर है। आयशा की धवन से दूसरी शादी थी। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां थीं। साल 2021 में शिखर धवन और आयशा में तलाक हो गया।