भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीन दिन का खेल हो चुका है। तीसरे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 19 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन बना लिए थे।

इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए अभी 429 रन और बनाने हैं, जबकि उसके तीन विकेट गिरना शेष हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय जो रूट 2 और डेनियल लॉरेंस 19 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की ओर से अक्षर पटेल 2 और रविचंद्रन अश्विन एक विकेट ले चुके हैं।

इंग्लैंड ने दूसरे और तीसरे विकेट 7 गेंद के भीतर गंवाए। अक्षर पटेल ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैक लीच को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। जैक लीच खाता भी नहीं खोल पाए। लीच जब पवेलियन लौटे तब इंग्लैंड के खाते में 50 रन जुड़े थे।

रविचंद्रन अश्विन ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोरी बर्न्स को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। रोरी बर्न्स 42 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके लगाए। बर्न्स जब आउट हुए तब इंग्लैंड के खाते में 49 रन जुड़े थे।

अक्षर पटेल 9वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर डोमिनिक सिब्ले को एलबीडब्ल्यू कर दिया। सिब्ले 25 गेंद खेलकर सिर्फ 3 रन ही बना पाए। उनकी जगह डेनियल लॉरेंस बल्लेबाजी के लिए आए। सिब्ले जब पवेलियन लौटे तो इंग्लैंड के खाते में 17 रन ही जुड़े थे।

[ie_ipl_scorecard match_id=49839]

Live Blog

Highlights

    17:03 (IST)15 Feb 2021
    अश्विन के दम भारत ने दूसरी पारी में बनाए 286 रन

    भारत की दूसरी पारी 85.5 ओवर में 286 रन पर ऑलआउट हुई। आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन रहे। उन्होंने 148 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रन बनाए। उन्होंने ओली स्टोन ने 86वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। मोहम्मद सिराज 21 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली ने 98 और जैक लीच ने 100 रन देकर 4-4 विकेट लिए।

    16:29 (IST)15 Feb 2021
    रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में लगाया पांचवीं बार शतक

    रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट का अपना पांचवां शतक लगाया। अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट भी लिए थे। इसके साथ ही उन्होंने गैरी सोबर्स, मुस्ताक मोहम्मद, जैक्स कैलिस और शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने के साथ-साथ शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीसरी बार यह उपलब्धि अपने नाम की है।

    15:55 (IST)15 Feb 2021
    टी के समय अश्विन ने बनाए थे 68 रन

    चायकाल के समय भारत का स्कोर 73 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन था। रविचंद्रन अश्विन 68 रन बनाकर नाबाद थे। इशांत शर्मा 13 गेंदें खेल चुके थे, लेकिन उनका खाता नहीं खुला था। चायकाल के समय भारत की कुल लीड 416 रन थी।

    15:52 (IST)15 Feb 2021
    कुलदीप यादव बने थे इंग्लैंड का आठवां शिकार

    आठवें विकेट के रूप में कुलदीप यादव आउट हुए। कुलदीप को मोइन अली ने एलबीडब्ल्यू किया। कुलदीप 3 रन ही बना पाए। जब वह पवेलियन लौटे तब भारत का स्कोर 67.6 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन थ। कुलदीप के आउट होने पर इशांत शर्मा क्रीज पर आए।

    15:23 (IST)15 Feb 2021
    कोहली नहीं बना पाए शतक

    सातवें विकेट के रूप में विराट कोहली पवेलियन लौटे। उन्होंने 149 गेंद में 62 रन बनाए। मोइन अली ने 66वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। वह जब आउट हुए तब टीम इंडिया के खाते में 202 रन जुड़े थे। विराट कोहली की जगह कुलदीप यादव क्रीज पर आए।

    14:26 (IST)15 Feb 2021
    कोहली ने 25वां और अश्विन ने 13वां टेस्ट अर्धशतक लगाया

    इससे पहले कोहली ने अपनी 25वीं टेस्ट फिफ्टी पूरी की। रविचंद्रन अश्विन ने भी अर्धशतक लगाया। अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में  यह 13वां अर्धशतक है। विराट और अश्विन के बीच सातवे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई।

    14:24 (IST)15 Feb 2021
    लंच तक भारत ने गंवा दिए थे 6 विकेट

    लंच के समय भारत का स्कोर 48 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन था। विराट कोहली 38 और रविचंद्रन अश्विन 34 रन पर नाबाद थे। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत ने पहली पारी में 195 रन की बढ़त हासिल की थी।

    14:00 (IST)15 Feb 2021
    अक्षर पटेल ने बनाए थे 7 रन

    छठे विकेट के रूप में अक्षर पटेल पवेलियन लौटे। उन्हें मोइन अली ने 37वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। अक्षर ने एक चौके की मदद से 18 गेंद में 7 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब टीम इंडिया के खाते में 106 रन जुड़े थे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए।

    13:49 (IST)15 Feb 2021
    रहाणे के आउट होती ही टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी

    पांचवें विकेट के रूप में अजिंक्य रहाणे आउट हुए। उन्हें 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोइन अली ने ओली पोप के हाथों कैच कराया। रहाणे ने 2 चौके की मदद से 14 गेंद में 10 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 30.3 ओवर में 5 विकेट पर 86 रन था। उनकी जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए।

    12:48 (IST)15 Feb 2021
    ऋषभ पंत नहीं कर पाए कमाल

    चौथे विकेट के रूप में ऋषभ पंत पवेलियन लौटे। उन्हें जैक लीच ने 26वें ओवर की तीसरी की गेंद पर बेन फोक्स के हाथों स्टम्प कराया। वह 11 गेंद में 8 रन ही बना पाए। वह जब आउट हुए तब टीम इंडिया के खाते में कुल 65 रन ही जुड़े थे। पंत की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए।

    11:42 (IST)15 Feb 2021
    तीसरे विकेट के रूप में रोहित शर्मा लौटे थे पवेलियन

    तीसरे विकेट के रूप में रोहित शर्मा पवेलियन लौटे थे। जैक लीच ने 22वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को बेन फोक्स के हाथों स्टम्प कराया। रोहित ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 70 गेंद में 26 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब भारत के खाते में 55 रन ही जुड़े थे। उनकी जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए।

    10:40 (IST)15 Feb 2021
    इंग्लैंड को पहले ओवर में ही मिली सफलता

    इंग्लैंड को तीसरे दिन पहली सफलता पहले ओवर में ही मिल गई। मोइन अली ने तीसरे दिन पहला ओवर फेंका। उनकी ओवर की आखिरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा रन आउट हो गए। वह अपने कल के खाते में एक रन भी नहीं जोड़ पाए। उस समय टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन था।

    10:35 (IST)15 Feb 2021
    दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में बनाए थे एक विकेट पर 54 रन

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने दूसरी पारी में 18 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बनाए थे। तब रोहित शर्मा 25 और चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरी पारी में भारत की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। गिल को जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू किया।

    10:27 (IST)15 Feb 2021
    दूसरे दिन गिरे थे 15 विकेट, बने थे 217 रन

    दूसरे दिन कुल 217 रन बने और कुल 15 विकेट गिरे। इसमें भारत के पहली पारी के 4 और दूसरी पारी का एक, जबकि इंग्लैंड की पूरी पारी के 10 विकेट शामिल हैं। भारत ने रविचंद्रन अश्विन के पांच विकेट के दम पर इंग्लैंड को पहली पारी में सस्ते में समेट दिया। अश्विन (43 रन देकर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी तथा दूसरे छोर से अक्षर पटेल (40 रन देकर दो) और इशांत शर्मा (22 रन देकर दो) के अच्छे सहयोग से भारत ने इंग्लैंड को 134 रन पर ऑलआउट किया। दूसरे दिन भारत ने सुबह 6 विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और 29 रन जोड़कर अपने बाकी चारों विकेट गंवा दिए। ऋषभ पंत 77 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। चेपॉक की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है।

    09:59 (IST)15 Feb 2021
    इशांत ने 29वीं बार लिए पारी में 5 विकेट

    इशांत के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले अश्विन ने 29वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिये। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास उनकी बलखाती गेंदों का कोई जवाब नहीं था। भारत इस बीच केवल डीआरएस के मामले में बैकफुट पर रहा। उसने अपने तीनों रिव्यू गंवाए।

    09:53 (IST)15 Feb 2021
    बल्लेबाजी के लिए मुश्किल है पिच

    बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स (नाबाद 42) को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स को विश्वास के साथ नहीं खेल पाया। उसने लंच से पहले ही 39 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। दूसरे सत्र में भी उसके चार बल्लेबाज पवेलियन पहुंचे, जबकि चाय के विश्राम के बाद उसकी पारी सिमटने में देर नहीं लगी।