भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन (6 फरवरी 2021) का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 555 रन बना लिए हैं। डोमिनिक बेस 28 और जैक लीच 6 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए इशांत शर्मा ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए।

जो रूट ने सबसे ज्यादा 218 रन बनाए। वे शाहबाज नदीम का शिकार बने। रूट ने अपनी पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाए। नदीम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। वे 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

ओली पोप 89 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अश्विन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। पोप ने पांचवें विकेट के लिए जो रूट के साथ 86 रनों की साझेदारी की।

श्रीलंकाई गेंदबाज ने 5 गेंद में झटके 3 विकेट, चैंपियन बनी प्रीति जिंटा के विकेटकीपर की टीम

इशांत शर्मा ने टीम इंडिया को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने जोस बटलर (30) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इशांत ने अगली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर (0) को बोल्ड कर दिया। इससे पहले शाहबाज नदीम ने बेन स्टोक्स को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया था। स्टोक्स ने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 118 गेंद में 82 रन बनाए।

[ie_ipl_scorecard match_id=49838]

Live Blog

16:00 (IST)06 Feb 2021
इशांत ने बटलर और आर्चर को किया बोल्ड

इशांत शर्मा ने भारत को दोहरी सफलता दिलाई। उन्होंने एक ही ओवर में जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर को आउट किया। इशांत शर्मा ने टीम इंडिया को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने जोस बटलर (30) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इशांत ने अगली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर (0) को बोल्ड कर दिया।

15:05 (IST)06 Feb 2021
भारत को मिली दोहरी सफलता

जो रूट 218 रन बनाकर शाहबाज नदीम का शिकार बने। रूट ने अपनी पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाए। नदीम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। इससे पहले रूट ने अश्विन की गेंद पर छक्का मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वे 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। ओली पोप 89 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अश्विन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। पोप ने पांचवें विकेट के लिए जो रूट के साथ 86 रनों की साझेदारी की।

14:50 (IST)06 Feb 2021
500 रन की ओर इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड ने 151 ओवर में 4 विकेट पर 469 रन बना लिए हैं। जो रूट और ओली पोप क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर ली है। रूट 214 और पोप 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की टीम 500 रन के करीब है। दूसरी ओर, रूट अगर आउट नहीं हुए तो वे तिहरा शतक लगा सकते हैं।

14:14 (IST)06 Feb 2021
चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 454 रन पर 4 विकेट

इंग्लैंड ने दूसरे दिन चायकाल तक 4 विकेट पर 454 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट 209 और ओली पोप 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर ली है। दिन के दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने 99 रन बनाए।

13:56 (IST)06 Feb 2021
जो रूट का दोहरा शतक

जो रूट ने 143वें ओवर में अश्विन की गेंद पर छक्का मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वे 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। करियर में यह उनका पांचवां और कप्तान के तौर पर तीसरा दोहरा शतक है।

13:32 (IST)06 Feb 2021
जो रूट और ओली पोप क्रीज पर जमे

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और दाएं हाथ के बल्लेबाज ओली पोप क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। पोप 39 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे दबाव में लग रहे हैं। टीम इंडिया उन्हें आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका देना चाहेगी। दूसरी ओर, रूट 182 रन बनाकर अपने 100वें टेस्ट में शतक के करीब पहुंच गए हैं।

13:20 (IST)06 Feb 2021
लंच के समय इंग्लैंड ने बनाए थे 355 रन

लंच के समय इंग्लैडं का स्कोर 119 ओवर में 3 विकेट पर 355 रन था। जो रूट 156 और बेन स्टोक्स 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 90 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

12:55 (IST)06 Feb 2021
जो रूट ने रचा इतिहास

जो रूट 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं। रूट ने लगातार तीसरे टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा का स्कोर किया है। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज ने 92 साल बाद लगातार तीन मैच में 150 से ज्यादा का स्कोर किया है। रूट से पहले वॉल्टर हैमंड ने 1928-29 में लगातार तीन टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन बनाए थे। बेन स्टोक्स भी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

11:35 (IST)06 Feb 2021
स्टोक्स के चौके से 300 के पार पहुंचा था इंग्लैंड

पारी का 104वां ओवर इशांत शर्मा ने फेंका। उनके इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर स्टोक्स ने चौका जड़ा। दूसरा चौका जड़ते ही इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया। 104 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 303 रन था। तब तक रूट और स्टोक्स के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी थी।

11:32 (IST)06 Feb 2021
15वीें गेंद पर खोला था स्टोक्स ने अपना खाता

बेन स्टोक्स ने दूसरे दिन की 15वीं गेंद पर चौका जड़ अपना खाता खोला। दूसरे दिन भारत की ओर से बुमराह ने तीन गेंद फेंक अपना कल का अधूरा ओवर पूरा किया। उन तीन गेंदों में स्टोक्स अपना खाता नहीं खोल पाए थे।

11:15 (IST)06 Feb 2021
पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए थे 3 विकेट पर 263 रन

पहले दिन स्टम्प के समय इंग्लैंड का स्कोर 89.3 ओवर में 3 विकेट पर 263 रन था। जसप्रीत बुमराह ने 90वें ओवर की तीसरी गेंद पर डोमिनिक सिब्ले को 87 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया था। इसके साथ ही अंपायर ने दिन का खेल खत्म होने का ऐलान कर दिया था।

10:38 (IST)06 Feb 2021
पहले दिन रूट और सिब्ले ने की थी 200 रन की साझेदारी

मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत ठीक हुई थी, लेकिन 63 रन के स्कोर पर लगातार दो विकेट गिरने के कारण उस पर संकट मंडराने लगा था। हालांकि, इसके बाद जो रूट और ओपनर डोमिनिक सिब्ले ने तीसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की।