भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान टिम पेन और कैमरन ग्रीन नाबाद हैं। पेन 38 और ग्रीन 28 रन बना चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अब तक सबसे ज्यादा मार्नस लबुशाने ने बनाए हैं। उन्होंने 108 रनों की पारी खेली। लबुशाने ने 204 गेंदों का सामना किया है। उन्होंने 9 चौके लगाए। नटराजन की गेंद पर ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। लबुशाने को अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने जीवनदान दिया।

टीम के लिए मैथ्यू वेड ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 38 रन बनाए। वेड को नटराजन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को स्टीव स्मिथ के रूप में पहला टेस्ट विकेट मिला। डेविड वॉर्नर एक रन बनाकर मोहम्मद सिराज और मार्कस हैरिस 5 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए।

127 साल पहले 1 गेंद पर बने थे 286 रन, क्रीज पर 6 किलोमीटर दौड़े बल्लेबाज; जानिए पूरा किस्सा

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज टी नटराजन और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। यह दोनों का डेब्यू टेस्ट है। मयंक अग्रवाल और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी चोट के कारण नहीं खेले।

India vs Australia: टी नटराजन ने रचा इतिहास, भारत के 300वें टेस्ट प्लेयर बने; अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया; देखें VIDEO

Live Blog

Highlights

    13:27 (IST)15 Jan 2021
    पहले दिन का खेल हुआ खत्म

    पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान टिम पेन और कैमरन ग्रीन नाबाद हैं। पेन 38 और ग्रीन 28 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अब तक सबसे ज्यादा मार्नस लबुशाने ने बनाए हैं। उन्होंने 108 रनों की पारी खेली।

    12:57 (IST)15 Jan 2021
    कैमरन ग्रीन और टिम पेन ने की अर्धशतकीय साझेदारी

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाज लगातार भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं। पेन 38 और ग्रीन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। नटराजन, शार्दुल लगातार महंगे साबित हो रहे हैं।

    12:29 (IST)15 Jan 2021
    कैमरन ग्रीन और टिम पेन क्रीज पर टिके

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। दोनों बल्लेबाज 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम को जल्दी विकेट निकालने होंगे। ग्रीन ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। वे आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

    11:36 (IST)15 Jan 2021
    ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

    भारत को पांचवीं सफलता टी नटराजन ने दिलाई। उन्होंने शतक लगाने वाले मार्नस लबुशाने को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। लबुशाने ने 204 गेंदों पर 108 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए। लबुशाने पुल करने के प्रयास में गलत शॉट खेल बैठे। गेंद हवा में चली गई और ऋषभ पंत ने आसान कैच लिया।

    11:16 (IST)15 Jan 2021
    मैथ्यू वेड को नटराजन ने किया आउट

    लबुशाने ने करियर का 5वां शतक पूरा कर लिया है। भारत के खिलाफ यह उनका पहला शतक है। नटराजन की गेंद पर 4 रन दौड़कर शतक पूरा किया। लबुशाने ने अपनी पारी में अब तक 9 चौके लगाए हैं। उन्होंने मैथ्यू वेड के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। वेड 45 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे।

    10:17 (IST)15 Jan 2021
    चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया मजबूत

    चौथे टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। मार्नस लबुशाने और मैथ्यू वेड नाबाद हैं। लबुशाने ने 73 और वेड ने 27 रन बना लिए हैं। दूसरे सेशन में भारत को सिर्फ एक सफलता मिली। स्टीव स्मिथ को सुंदर ने आउट किया। चायकाल के बाद तीसरे सेशन में भारतीय टीम ज्यादा से ज्यादा विकेट हासिल करना चाहेगी।

    10:02 (IST)15 Jan 2021
    लबुशाने का अर्धशतक

    ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार मार्नस लबुशाने ने दो जीवनदान मिलने के बाद अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे 157 गेंद पर 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट में भी अर्धशतक लगाया था। अर्धशतक लगाने से ठीक पहले नटराजन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच छोड़ दिया था।

    09:22 (IST)15 Jan 2021
    लबुशाने को मिला जीवनदान

    अजिंक्य रहाणे ने नवदीप सैनी की गेंद पर मार्नस लबुशाने का कैच छोड़ दिया। स्टीव स्मिथ के आउट होने के तुरंत बाद भारत को एक और सफलता मिल सकती थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। सैनी की गेंद लबुशाने के बल्ले से लगकर सीधे रहाणे के हाथों में गई, लेकिन वो उसे पकड़ नहीं सके। इसी ओवर में सैनी को चोट भी लगी तो वो मैदान से बाहर चले गए। उनका ओवर रोहित शर्मा ने पूरा किया। बाद में सैनी वापिस मैदान पर आ गए।

    08:47 (IST)15 Jan 2021
    भारत को मिली सबसे बड़ी सफलता

    दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 77 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। सुंदर का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला विकेट है। स्मिथ ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए।

    08:43 (IST)15 Jan 2021
    भारत ने किए चार बदलाव

    टीम इंडिया ने चार बदलाव किए हैं। मयंक अग्रवाल और शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। वहीं, टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने टेस्ट में डेब्यू किया है। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

    07:44 (IST)15 Jan 2021
    स्टीव स्मिथ और लबुशाने ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला

    चौथे टेस्ट के पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में दो विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ और मार्नस लबुशाने क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर ली है। स्मिथ 55 गेंद पर 30 और लबुशाने 82 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को सफलता मिली।

    07:14 (IST)15 Jan 2021
    भारत को तीसरी सफलता का इंतजार

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और युवा स्टार मार्नस लबुशाने क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर ली है। स्मिथ 29 और लबुशाने 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम को 8.1 ओवर के बाद कोई सफलता नहीं मिली है।

    06:14 (IST)15 Jan 2021
    ऑस्ट्रेलिया ने किया एक बदलाव

    प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया है। उसके ओपनर विल पुकोवस्की कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। उनके स्थान पर टीम में मार्कस हैरिस को शामिल किया गया है। उसके दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का यह 100वां मुकाबला है।

    05:55 (IST)15 Jan 2021
    ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

    मैच के पहले दिन (शुक्रवार) को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मार्कस हैरिस और मार्नस लबुशाने क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है। पहली पारी के तीसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने डेविड वॉर्नर को चलता किया। उन्होंने वॉर्नर को सेकंड स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया का यह ओपनर सिर्फ 1 रन ही बना सका।