भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया ने 91.3 ओवर में 5 विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे 104 और रविंद्र जडेजा 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की लीड ले ली है।

रहाणे ने टेस्ट में अपना 12वां शतक पूरा कर लिया। वे टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय कप्तान बन गए। कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी भी बने। ऋषभ पंत 40 गेंद पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने तीन चौके लगाए। मिशेल स्टार्क की गेंद पर टिम पेन ने उनका कैच लिया। पंत ने रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।

हनुमा विहारी21 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। विहारी ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। दूसरे दिन भारत को पहला झटका शुभमन गिल के तौर पर लगा। वे 65 गेंद पर 45 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस की गेंद पर टिम पेन ने उनका कैच लिया।

Ind Vs Aus: अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न में दूसरी बार ठोका शतक, 72 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

गिल के बाद चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कमिंस की गेंद पर पेन ने ही उनका भी कैच लिया। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 1 विकेट पर 36 रन बना लिए थे। मयंक अग्रवाल खाता खोले बगैर आउट हुए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 195 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Ind Vs Aus 2nd Test: ‘सुपरमैन’ बने टिम पेन, एक हाथ से पकड़ा चेतेश्वर पुजारा का शानदार कैच; देखें VIDEO

[ie_ipl_scorecard match_id=48441]

Live Blog

12:39 (IST)27 Dec 2020
दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म

मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया ने 91.3 ओवर में 5 विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे 104 और रविंद्र जडेजा 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। रहाणे ने टेस्ट में अपना 12वां शतक पूरा कर लिया। वे टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय कप्तान बन गए। कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी भी बने। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की लीड ले ली है।

12:19 (IST)27 Dec 2020
रहाणे का शानदार शतक

भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर का 12वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया। रहाणे ने चौके से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया पर 70 से ज्यादा रनों की बढ़त बना चुका है।

11:51 (IST)27 Dec 2020
भारत का स्कोर 250 के पार

भारत ने पहली पारी में 250 रन के स्कोर को पार कर लिया है। टीम की बढ़त अब 59 रनों की हो गई है। कप्तान अजिंक्य रहाणे 89 और रविंद्र जडेजा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। रहाणे धीरे-धीरे अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं। जडेजा और रहाणे ने छठे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी कर ली है।

09:49 (IST)27 Dec 2020
चायकाल तक भारत पहली पारी में सिर्फ 6 रन पीछे

मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे 53 और रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 6 रन पीछे है। दिन के आखिरी सेशन में टीम बेहतर बल्लेबाजी कर अपनी लीड को ज्यादा से ज्यादा करना चाहेगी।

09:30 (IST)27 Dec 2020
स्टार्क ने पंत को किया आउट

भारत को पांचवां झटका लगा है। आधी टीम पवेलियन लौट चुकी हैं। पांचवें विकेट के तौर पर ऋषभ पंत पवेलियन लौटे। ऋषभ पंत 40 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके लगाए। मिशेल स्टार्क की गेंद पर टिम पेन ने उनका कैच लिया। पंत ने रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। पंत के रविंद्र जडेजा क्रीज पर उतरे हैं। वे कप्तान रहाणे के साथ टीम को मजबूत स्थिति में ले जाना चाहेंगे।

08:23 (IST)27 Dec 2020
भारत को लगा चौथा झटका

दूसरी पारी में भारत को चौथा झटका लगा है। हनुमा विहारी 66 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। विहारी ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। विहारी के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे हैं। उनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं।

08:07 (IST)27 Dec 2020
रहाणे और विहारी ने भारत को संभाला

भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 45 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। टीम इंडिया ने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम 84 रन पीछे है। रहाणे 21 और विहारी 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:04 (IST)27 Dec 2020
दूसरे दिन लंच तक भारत ने बनाए 90 रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन का खेल हो रहा है। टीम इंडिया ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे 10 और हनुमा विहारी ने 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे दिन भारत को पहला झटका शुभमन गिल के तौर पर लगा। वे 65 गेंद पर 45 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस की गेंद पर टिम पेन ने उनका कैच लिया। उनके बाद चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कमिंस की गेंद पर पेन ने ही उनका भी कैच लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 1 विकेट पर 36 रन बना लिए थे। मयंक अग्रवाल खाता खोले बगैर मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए थे।