T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन भारत, यूएसए के साथ खेलेगा जो 8 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
क्रिकबज के मुताबिक इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और चार ग्रुप में टीमों को बांटा जाएगा और हर ग्रुप में 5 टीमें शामिल होंगी। इस बार भारत को जिस ग्रुप में रखा गया है उसमें पाकिस्तानके अलावा यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम है। यही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जा सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच यूएसए के साथ होगा जो 8 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जा सकता है जबकि भारतीय टीम दिल्ली में नामिबिया के खिलाफ 12 फरवरी को मैदान पर उतरेगी। वहीं 15 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्तान के साथ कोलंबो में होगा जबकि 18 फरवरी को टीम इंडिया मुंबई में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मुकाबले
8 फरवरी – भारत बनाम यूएसए, अहमदाबाद
12 फरवरी – भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली
15 फरवरी – भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
18 फरवरी – भारत बनाम नीदरलैंड्स, मुंबई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 4 ग्रुप (संभावित)
ग्रुप 1 – इंडिया, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स।
ग्रुप 2 – ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान।
ग्रुप 3 – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल।
ग्रुप 4 – साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा।
