India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Match: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में गुरुवार, 4 जनवरी को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट केवल 107 ओवर चला। भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला था। उसने यह टारगेट 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा 17 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 10 और विराट कोहली 12 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और मार्को यानसेन ने 1-1 विकेट लिए। टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार, 3 जनवरी को 23 विकेट गिरे थे। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उसकी पहली पारी 55 रन पर ही सिमट गई।

भारतीय टीम भी बहुत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और 153 रन ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में ओपनर एडेन मार्कराम के शतक (103 गेंद, 106 रन, 17 चौके, 2 छक्के) की बदौलत 36.5 ओवर में 176 रन बनाए। इस तरह उसे 78 रन की लीड मिली। भारत पहली बार केपटाउन में टेस्ट मैच जीता। वह इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीतने वाले पहला एशियाई देश बना।

इस मैच के साथ ही डीन एल्गर का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हुआ। उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट में अपने देश का नेतृत्व किया। पहला टेस्ट साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से अपने नाम किया था। मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द मैच रहे। डीन एल्गर और जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

IND vs SA 1st T20 Match Live Cricket Score Streaming: Watch Here

Match Ended

Freedom Trophy, 2023/24

South Africa 
55(23.2)& 176(36.5)

vs

India  
153(34.5)& 80/3(12.0)

Match Ended ( Day 2 – 2nd Test )
India beat South Africa by 7 wickets

Live Updates

India vs South Africa Updates: केपटाउन में टेस्ट जीतने वाला पहला एशियाई देश बना भारत ।

16:37 (IST) 3 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत ने 5 ओवर में बनाए 31 रन, गंवाया यशस्वी का विकेट

पांच ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है। रोहित शर्मा के 17 गेंद में 17 रन हैं। शुभमन गिल के 9 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच 19 गेंद में 14 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:26 (IST) 3 Jan 2024
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: यशस्वी लौटे पवेलियन, भारत का लगा पहला झटका

तीसरा ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर दिया। रबाडा की यह गेंद ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ थी। यशस्वी ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद टप्पा खाकर स्टंप्स को उखाड़ ले गई। यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। यशस्वी की जगह शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है। रोहित के 11 गेंद में 14 रन हैं।

16:21 (IST) 3 Jan 2024
Live Cricket Score: रोहित ने 1 ओवर में जड़े 3 चौके

दूसरा ओवर लुंगी एनगिडी लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद नोबॉल रही। इसके बाद रोहित ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। रोहित ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 17 रन है।

16:15 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa 2nd Test Match Live Score: लेग बाई से खुला भारत का खाता

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली दो गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर रहीं। तीसरी गेंद लेग स्टंप पर फुलर थी। यशस्वी ने ग्लांस करने की कोशिश की, लेकिन वह पैड पर लगी और भारत के खाते में लेग बाई से चार रन आ गए। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है। दोनों ओपनर्स का अभी खाता नहीं खुला है।

15:52 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa Live Score: भारतीयों को भी करनी होगी संभलकर बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका को टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला काफी महंगा पड़ा। उसके सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। अन्य 9 भी 5 रन के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाए। सिराज ने सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट झटके। केपटाउन की पिच पर गेंद अब भी काफी टर्न हो रही है। कुछ गेंदों पर बहुत उछाल भी देखने को मिली। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को भी संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।

15:35 (IST) 3 Jan 2024
IND vs SA 2nd Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका 55 रन पर ढेर

जसप्रीत बुमराह ने 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर नांद्रे बर्गर का विकेट लिया। मुकेश कुमार 24वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया। इस तरह दूसरे टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रन पर ढेर हो गई। भारत के खिलाफ टेस्ट में उसका यह न्यूनतम स्कोर है। मुकेश ने 2.2 ओवर में 2 रन देकर विकेट लिए।

15:23 (IST) 3 Jan 2024
IND vs SA Live score: मुकेश ने पहले ओवर में ही झटका विकेट

मुकेश कुमार 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर केशव महाराज का विकेट झटक लिया। केशव 13 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुकेश की यह गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ फुलर थी। केशव महाराज ने इसे पुल करने की कोशिश की। केशव से टाइमिंग मिस हुई और मिड विकेट पर खड़े जसप्रीत बुमराह ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। मुकेश का इस टेस्ट में यह पहला ओवर था और मेडन रहा।

15:15 (IST) 3 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: सिराज ने भारत को दिलाई 7वीं सफलता

मोहम्मद सिराज 18वां ओवर लेकर आए। उनकी 5वीं गेंद पर काइल वेरिन पवेलियन लौट गए। वेरिन 30 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। सिराज की यह गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुलर लेंथ बॉल थी। काइल वेरिन ने बिना पैर हिलाए ड्राइव करने की कोशिश की और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई दूसरी स्लिप पर खड़े शुभमन गिल के हाथों में चली गई।

15:01 (IST) 3 Jan 2024
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: सिराज ने 8 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट झटके

मोहम्मद सिराज ने अब तक 8 ओवर गेंदबाजी की है। इसमें से 3 ओवर मेडन फेंके हैं और सिर्फ 9 रन ही दिए हैं। वह अब तक 5 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने यानसेन को विकेट के पीछे केएल राहुल और बेडिंघम को तीसरी स्लिप पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। यानसेन बिना खाता खोले और बेडिंघम 17 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यानसेन की जगह केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

14:58 (IST) 3 Jan 2024
Live Cricket Score: सिराज ने बेडिंघम और यानसेन को भेजा पवेलियन

मोहम्मद सिराज का कहर जारी है। सिराज ने 16वें ओवर में भारत को 4 गेंद के भीतर 2 सफलताएं दिलाईं। उन्होंने पहले दूसरी गेंद पर डेविड बेडिंघम का विकेट झटका। फिर पांचवीं गेंद पर मार्को यानसेन को अपना शिकार बनाया। 16 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 34 रन है।

14:35 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa 2nd Test Match Live Score: टीम इंडिया ने गेंदबाजी में बदलाव किया

टीम इंडिया ने गेंदबाजी में बदलाव किया। जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट पर रन। काइल वेरिन 4 और डेविड बेडिंगहम 10 रन बनाकर क्रीज पर। प्रसिद्ध के पहले ओवर में 4 रन बने।

14:19 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa Live Score: सिराज को मिली तीसरी सफलता

दक्षिण अफ्रीका बैकफुट पर है। 10 ओवर के अंदर 15 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी है। टोनी डी जॉर्जी 2 रन बनाकर आउट। मोहम्मद सिराज को तीसरा विकेट मिला। डेविड बेडिंगहम बगैर खाता खोले क्रीज पर। नए बल्लेबाज काइल वेरिन हैं।

14:14 (IST) 3 Jan 2024
IND vs SA 2nd Test Match Live Score: बुमराह ने झटका विकेट

जसप्रीत बुमराह को पहली सफलता मिली है। ट्रिस्टन स्टब्स 3 रन बनाकर आउट। रोहित शर्मा ने शॉर्ट लेग पर कैच लपका। साउथ अफ्रीका का स्कोर 8.3 ओवर में 3 विकेट पर 11 रन। टोनी डी जॉर्जी 2 और डेविड बेडिंगहम बगैर खाता खोले क्रीज पर।

14:11 (IST) 3 Jan 2024
IND vs SA Live score: अबतक नहीं लगी बाउंड्री

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 8 ओवर हो गए हैं और अभी तक एक भी चौका नहीं लगा है। भारतीय टीम चढ़कर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन बनाए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 3 और टोनी डी जॉर्जी 2 रन बनाकर क्रीज पर।

13:59 (IST) 3 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: डीन एल्गर का विकेट मिला

भारतीय टीम आक्रामक दिख रही है। कप्तान रोहित शर्मा शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज ने दूसरी सफलता दिला दी है। आखिरी टेस्ट खेल रहे डीन एल्गर 4 रन बनाकर आउट। टोनी डी जॉर्जी 2 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रिस्टन स्टब्स नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। साउछ अफ्रीका का स्कोर 5.4 ओवर में 8 रन पर 2 विकेट।

13:47 (IST) 3 Jan 2024
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई

मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। एडेन मार्कराम को उन्होंने स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 2 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका का लाइव स्कोर 3.2 ओवर में 1 विकेट पर 5 रन। डीन एल्गर 3 रन बनाकर क्रीज पर। टोनी डी जॉर्जी नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

13:44 (IST) 3 Jan 2024
Live Cricket Score: एल्गर और मार्कराम परेशान, दक्षिण अफ्रीका का लाइव स्कोर 5/0

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने डीन एल्गर और एडेन मार्कराम को परेशान किया है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 ओवर के बाद बगैर विकेट के 5 रन है।

13:36 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa 2nd Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मार्कराम और डीन एल्गर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। मार्कराम ने दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर खाता खोला। चौथी और पांचवी गेंद पर मार्कराम परेशन दिखे। पहले ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बगैर विकेट के 2 रन।

13:14 (IST) 3 Jan 2024
IND vs SA 2nd Test Match Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगहम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

13:11 (IST) 3 Jan 2024
IND vs SA Live score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

13:07 (IST) 3 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत की पहले गेंदबाजी

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टेम्बा बावुमा की जगह ट्रिस्टन स्टब्स को डेब्यू का मौका मिला। केशव महाराज और लुंगी एनगिडी की प्लेइंग 11 में वापसी हुई। टीम इंडिया ने 2 बदलाव किए। रविंद्र जडेजा को रविचंद्रन अश्विन की जगह मौका मिला। शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को चुना गया।

12:44 (IST) 3 Jan 2024
Live Cricket Score: बेहतरीन फॉर्म में दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका का पिछले 5 टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड हैं। पिछले 3 में उसे जीत मिली है। वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

12:31 (IST) 3 Jan 2024
Live Cricket Score: जीत से साल शुरू करना चाहेगा भारत

भारतीय टीम के लिए साल 2023 का अंत अच्छा नहीं रहा। टीम 2024 की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। इस टेस्ट मैच के बाद टीम को अफगानिस्तान से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा।

12:15 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa 2nd Test Match Live Score: क्या जडेजा-अश्विन दोनों खेलेंगे?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में रविंद्र जडेजा के अनफिट होने के कारण रविचंद्रन अश्विन खेले थे। जडेजा फिट हो गए हैं। ऐसे में क्या दोनों प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे? शायद ही ऐसा हो। ऐसा हुआ तो शार्दुल ठाकुर बाहर बैठ सकते हैं।

11:40 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa Live Score: रोहित शर्मा सुधारना चाहेंगे अपना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में अपने खराब टेस्ट रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेंगे। वह 10 पारियों में 12.80 के औसत से केवल 128 रन बना सके हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रहा है।

11:27 (IST) 3 Jan 2024
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: केपटाउन में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेंगे रबाडा

कगिसो रबाडा ने पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया था। न्यूलैंड्स में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 7 टेस्ट में 20.95 की औसत से 42 विकेट लिए हैं। जैक कालिस के टेस्ट में 291 से विकेट से आगे निकलने के वह 5 विकेट दूर हैं।

11:15 (IST) 3 Jan 2024
Live Cricket Score: शुभमन गिल के केपटाउन टेस्ट अहम

चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद शुभमन गिल नंबर 3 पर खेल रहे हैं। गिल ने इस पोजिशन पर अभी कुछ खास प्रदर्शन नही किया है। उन्हें केपटाउन टेस्ट में मौका मिलेगा और खुद को साबित करना होगा। फेल होना उनके लिए खतरे की घंटी है।

11:03 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa 2nd Test Match Live Score: केपटाउन में कैसा होगा मौसम

जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट में बारिश ने पहले और दूसरे दिन खलल डाला था। केपटाउन के मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। यहां मौसम गर्म भी है।

10:53 (IST) 3 Jan 2024
India vs South Africa Live Score: दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी जोरजी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

10:49 (IST) 3 Jan 2024
IND vs SA 2nd Test Match Live Score: केशव महाराज को मिल सकता है मौका

दक्षिण अफ्रीका के प्लेइंग 11 में गेराल्ड कोएत्जी की जगह केशव महाराज को मौका मिल सकता है। पहले टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिला था। सेंचुरिएन में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी थीं। यही वजह है कि महाराज को बेंच पर बैठना पड़ा।

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक पारी और 32 रन से हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए केपटाउन में जीतना जरूरी है। 3 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उम्मीद है कि भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। रोहित तेज गेंदबाजों से नाखुश थे। बल्लेबाजी क्रम भी बदला जा सकता है। हालांकि, सभी की निगाहें केएल राहुल और विराट कोहली पर होंगी, जिन्होंने सेंचुरियन में अच्छी बल्लेबाजी की थी जब पूरी भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण बाहर हैं। ऐसे में डीन एल्गर कप्तानी करेंगे। एल्गर का यह आखिरी टेस्ट होगा। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। पहले टेस्ट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा था।