India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Match: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में गुरुवार, 4 जनवरी को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट केवल 107 ओवर चला। भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला था। उसने यह टारगेट 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा 17 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 10 और विराट कोहली 12 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और मार्को यानसेन ने 1-1 विकेट लिए। टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार, 3 जनवरी को 23 विकेट गिरे थे। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उसकी पहली पारी 55 रन पर ही सिमट गई।
भारतीय टीम भी बहुत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और 153 रन ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में ओपनर एडेन मार्कराम के शतक (103 गेंद, 106 रन, 17 चौके, 2 छक्के) की बदौलत 36.5 ओवर में 176 रन बनाए। इस तरह उसे 78 रन की लीड मिली। भारत पहली बार केपटाउन में टेस्ट मैच जीता। वह इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीतने वाले पहला एशियाई देश बना।
इस मैच के साथ ही डीन एल्गर का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हुआ। उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट में अपने देश का नेतृत्व किया। पहला टेस्ट साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से अपने नाम किया था। मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द मैच रहे। डीन एल्गर और जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
IND vs SA 1st T20 Match Live Cricket Score Streaming: Watch Here
Freedom Trophy, 2023/24
South Africa
55(23.2)& 176(36.5)
India
153(34.5)& 80/3(12.0)
Match Ended ( Day 2 – 2nd Test )
India beat South Africa by 7 wickets
India vs South Africa Updates: केपटाउन में टेस्ट जीतने वाला पहला एशियाई देश बना भारत ।
मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट लिए, लेकिन मुकेश कुमार को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने काफी घातक गेंदबाजी की है। पहली पारी में उन्होंने बगैर रन दिए 2 विकेट झटके थे। दूसरी पारी में उन्होंने ही पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 2 विकेट झटके हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 17 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बना लिए है। भारत 36 रन से आगे है। एडेन मार्कराम 36 और डेविड बेडिंघम 7 रन बनाकर नाबाद थे। मार्कराम का विकेट अहम होगा।
केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल होने के कारण नहीं खेले। उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स को डेब्यू का मौका मिला। स्टब्स पहले ही दिन 2 बार आउट हुए। पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी पवेलियन लौटे। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है। 127 साल पहले 1896 में इंग्लैंड के हैरी बट एक ही दिन में 2 बार आउट हुए थे।
केपटाउन टेस्ट के पहले दिन का खेल देखकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ” 2024 में क्रिकेट की शुरुआत एक ही दिन में 23 विकेट गिरने से हुई। अवास्तविक! जब दक्षिण अफ्रीका ऑल आउट हुई तो मैं फ्लाइट में चढ़ा और अब जब मैं घर पहुंचा तो टीवी पर दिखाया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खो दिए हैं। मैं क्या चीज मिस की?”
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने भारत की जीत की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर पोस्ट मैच शो में कहा, ” तीन विकेट पहले ही गिर चुके हैं। भारत के पास अभी भी बढ़त है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि ये मैच भारत की पकड़ से बाहर जा सकता है। हां, यह पारी की जीत नहीं हो सकती है। उन्हें (भारत को) थोड़ी बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि दक्षिण अफ्रीका के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो 150-200 रन बना सकते हैं और भारतीय टीम को थोड़ा परेशान कर सकते हैं।”
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन आज है। पहले दिन 75.1 ओवर में 3 विकेट गिर गए। दूसरे दिन ही यह मैच समाप्त हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर सिमटी। भारत की पहली 153 रन पर सिमटी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 17 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बना लिए।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 23 विकेट गिरे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बल्लेबाजी के लिए विकेट कहीं से भी आसान नही है। दोहरे उछाल के साथ-साथ गेंद काफी टर्न हो रही है। दक्षिण अफ्रीका अगर इस पिच पर भारत को 150 से ज्यादा का लक्ष्य देने में सफल होती है तो मुकाबला कांटे का हो सकता है। देखते हैं कि मैच के दूसरे दिन यानी 4 दिसंबर 2024 को क्या होता है। हम आपके लिए दूसरे दिन के खेल की लाइव कवरेज को लेकर आएंगे। तब तक के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहिए।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल पूरा हो चुका है। स्टंप्स के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन था। वह भारत से अब भी 36 रन पीछे है। एडेन मार्कराम 51 गेंद में 36 रन बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं। दूसरे छोर पर डेविड बेडिंघम 7 रन बनाकर नाबाद थे।
जसप्रीत बुमराह की जिस गेंद पर स्टब्स आउट हुए वह ऑफ स्टम्प के करीब लेंथ बॉल थी। गेंद को अतिरिक्त उछाल मिला। स्टब्स ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई विकेट के पीछे केएल राहुल के पास गई और उन्होंने कैच लेने में कोई गलती नहीं की।
जसप्रीत बुमराह 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। डेब्यूमैन ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 49 रन है।
भारत को दूसरी सफलता 13वें ओवर में मिली। यह सफलता भी मुकेश कुमार के खाते में गई। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर टोनी डिजोर्जी को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। डिजोर्जी एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुकेश की यह गेंद चौथे स्टम्प पर गिरकर अंदर की ओर आई। डिजोर्जी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर केएल राहुल के दस्तानों में पहुंच गई।
मुकेश कुमार 11वां ओवर लेकर आए। उन्होंने डीन एलगर को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। डीन एलगर के करियर का यह आखिरी टेस्ट मैच है। वह पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डीन एलगर की जगह टोनी डिजोर्जी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
साउथ अफ्रीकी पारी के 8 ओवर हो चुके हैं, लेकिन भारतीय गेंदबाज अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 22 रन है। एडेन मार्कराम के 14 और डीन एल्गर के 7 रन हैं। साउथ अफ्रीका अब भारत से रन पीछे है।
साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मार्कराम और डीन एल्गर ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर एडेन मार्कराम ने चौका लगाकर अपना और साउथ अफ्रीका का खाता खोला। पहले ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है।
एक समय भारतीय टीम बड़ी बढ़त की ओर जाती दिख रही थी, लेकिन उसने 153 रन के स्कोर पर ही 6 विकेट गंवा दिए। अभी सिर्फ 57.2 ओवर का खेल हुआ है और 20 विकेट गिर चुके हैं। इस बीच, 208 रन ही बने और 9 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। पहले सेशन में सिराज ने कहर बरपाया था। दूसरे सेशन में लुंगी एनगिडी ने भारत की पुंगी बजा दी। एनगिडी ने 6 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए।
कगिसो रबाडा 35वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखाई। चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज रन आउट हो गए। पांचवीं गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को एडेन मार्कराम ने स्लिप में लपक लिया। इस तरह भारतीय पारी 153 रन पर ढेर हो गई।
लगता है लुंगी एनगिडी भारतीय टीम की पुंगी बनाने की सोच कर आए हैं। उन्होंने पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह को मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। बुमराह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्होंने इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया और तीन विकेट झटके। बुमराह की जगह सिराज बल्लेबाजी के लिए आए। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 153 रन है।
लुंगी एनगिडी ने 34वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को छठवां झटका दिया। इस बार उन्हें रविंद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। रविंद्र जडेजा खाता भी नहीं खोल पाए। लुंगी की यह गेंद राउंड द विकेट लेकर आए थे। उनकी यह गेंद चौथे स्टम्प पर अंदर आती बैक ऑफ लेंथ थी। रविंद्र जडेजा ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद दस्तानों पर लगी और स्लिप पर मार्को यानसेन ने उसे पकड़ने में कोई गलती नहीं की।
भारत को 34वें ओवर की पहली गेंद पर पांचवां झटका लगा। लुंगी एनगिडी ने विकेट के पीछे वेरिन के हाथों केएल राहुल को कैच कराया। लुंगी एनगिडी की य गेंद पांचवें स्टम्प पर बैक ऑफ गुड लेंथ थी। केएल राहुल ने अपर कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा चूमती हुई विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंच गई। केएल राहुल 33 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल की जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए।
कगिसो रबाडा 27वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने छक्का लगाया। रबाडा की यह गेंद ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ थी। कोहली ने शानदार पुल किया और गेंद सीधा बाउंड्री के पार जाकर गिरी। कोहली ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। रबाडा की यह गेंद चौथे स्टम्प पर फुलर थी। कोहली ने शानदार कवर ड्राइव किया और गेंद सीमा रेखा के पार पहुंच गई। किसी के पास गेंद रोकने का कोई मौका नहीं था। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन है।
चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। टी ब्रेक के बाद पहला ओवर रबाडा लेकर आए। उनके ओवर से भारत के खाते में 3 रन आए। अगला ओवर मार्को यानसेन लेकर आए। उनके ओवर से भारत के खाते में 5 रन आए। हालांकि, केएल राहुल अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 119 रन है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक का खेल हो चुका है। टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर 24 ओवर में 4 विकटे पर 111 रन है। एक वक्त पर लगा था कि भारत को बढ़िया शुरुआत मिल गई है, लेकिन नांद्रे बर्गर ने 15 से 23 ओवर के बीच के अपने स्पेल के दौरान 3 विकेट झटक कर भारत की शुरुआत खराब कर दी। टी ब्रेक के समय विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर थे। अब उन्हें संभलकर बल्लेबाजी करते हुए भारत को बड़ी लीड दिलाने की ओर देखना होगा।
पहली पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और उन्हें भी नांद्रे बर्गर ने ही आउट किया। बर्गर ने श्रेयस अय्यर को कैच आउट करवा दिया और वह एक बार फिर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ फेल रहे। बर्गर का यह इस पारी में तीसरा विकेट रहा जबकि अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर केएल राहुल आ चुके हैं।
भारत ने अपना तीसरा विकेट 105 रन के स्कोर पर गंवा दिया और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल आउट हो गए। गिल ने पहली पारी में 55 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली। गिल को नांद्रे बर्गर ने मार्को यानसेन के हाथों कैच आउट करवा दिया। अब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आए हैं।
भारत की पहली पारी के 20 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और इस टीम ने 2 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। कोहली अभी क्रीज पर 16 रन जबकि शुभमन गिल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं और दोनों के बीच 34 गेंदों पर 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को 50 रन की अहम बढ़त हासिल हो चुकी है।
विराट कोहली इस पारी में तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने अब तक 11 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 16 रन बना लिए हैं। गिल भी अपनी पारी को बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और दोनों के बीच अब तक 19 गेंदों पर 22 रन की साझेदारी की है और भारत की बढ़त फिलहाल 41 रन की हो चुकी है।
नांद्रे बर्गर की यह गेंद विकेट की लाइन में लेंथ बॉल थी। विकेट से गेंद को अतिरिक्त उछाल भी मिली। रोहित ने हल्के हाथों से लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन लीडिंग एज लगकर गली में खड़े मार्को यानसेन के बाईं ओर गई। मार्को यानसेन ने शानदार कैच पकड़ लिया। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर कोहली ने अपना खाता खोला। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 80 रन है।
नांद्रे बर्गर 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट झटक लिया। रोहित 50 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
दस ओवर का खेल हो चुका है। भात का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। रोहित शर्मा के 37 गेंद में 38 रन हैं। शुभमन गिल के 19 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 49 गेंद में 41 रन की साझेदारी हुई है।
नांद्रे बर्गर छठा ओवर लेकर आए। रोहित ने बर्गर की पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। उन्होंने 5वीं गेंद पर भी चौका लगाया। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 43 रन है। रोहित शर्मा के 22 गेंद में 29 रन हैं। वह अब तक 6 चौके लगा चुके हैं। शुभमन गिल के 4 रन हैं। दोनो के बीच 25 गेंद में 26 रन की साझेदारी हुई है।
सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक पारी और 32 रन से हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए केपटाउन में जीतना जरूरी है। 3 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उम्मीद है कि भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। रोहित तेज गेंदबाजों से नाखुश थे। बल्लेबाजी क्रम भी बदला जा सकता है। हालांकि, सभी की निगाहें केएल राहुल और विराट कोहली पर होंगी, जिन्होंने सेंचुरियन में अच्छी बल्लेबाजी की थी जब पूरी भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण बाहर हैं। ऐसे में डीन एल्गर कप्तानी करेंगे। एल्गर का यह आखिरी टेस्ट होगा। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। पहले टेस्ट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा था।
