India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Match: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में गुरुवार, 4 जनवरी को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट केवल 107 ओवर चला। भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला था। उसने यह टारगेट 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा 17 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 10 और विराट कोहली 12 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और मार्को यानसेन ने 1-1 विकेट लिए। टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार, 3 जनवरी को 23 विकेट गिरे थे। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उसकी पहली पारी 55 रन पर ही सिमट गई।
भारतीय टीम भी बहुत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और 153 रन ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में ओपनर एडेन मार्कराम के शतक (103 गेंद, 106 रन, 17 चौके, 2 छक्के) की बदौलत 36.5 ओवर में 176 रन बनाए। इस तरह उसे 78 रन की लीड मिली। भारत पहली बार केपटाउन में टेस्ट मैच जीता। वह इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीतने वाले पहला एशियाई देश बना।
इस मैच के साथ ही डीन एल्गर का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हुआ। उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट में अपने देश का नेतृत्व किया। पहला टेस्ट साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से अपने नाम किया था। मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द मैच रहे। डीन एल्गर और जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
IND vs SA 1st T20 Match Live Cricket Score Streaming: Watch Here
Freedom Trophy, 2023/24
South Africa
55(23.2)& 176(36.5)
India
153(34.5)& 80/3(12.0)
Match Ended ( Day 2 – 2nd Test )
India beat South Africa by 7 wickets
India vs South Africa Updates: केपटाउन में टेस्ट जीतने वाला पहला एशियाई देश बना भारत ।
पिच पर भी एल्गर ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा, 'पिच बहुत अच्छी दिख रही थी लेकिन बाद में जो हुआ वह अलग था। अगर आप रोहित से पूछेंगे तो वह भी यह कहेंगे कि रोहित भी बल्लेबाजी ही चुनते। उन्होंने पहले ही सेशन में हमें पीछे छोड़ दिया था।'
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर ने कहा, 'यह हमारे लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन कुछ चीजे अच्छी भी थीं। पहले पारी में भारत ने शानदार खेल दिखाया और कंडीशंस को समझी। 2-0 की जीत ज्यादा बेहतर होती लेकिन फिर भी हम ड्रॉ कराके खुश हैं।'
मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 7 विकेट लिए। डीन एल्गर और जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। डीन एल्गर ने 2 मैच की 3 पारी में 201 रन बनाए। बुमराह ने 12 विकेट लिए।
केपटाउन में भारत पहली बार टेस्ट मैच जीता। वह इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीतने वाले पहला एशियाई देश बना। डीन एल्गर का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया। उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट में अपने देश का नेतृत्व किया।
भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से दूसरे टेस्ट में हराया। श्रेयस अय्यर ने चौके से मैच खत्म किया। रोहित शर्मा 17 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 10 और विराट कोहली 12 रन बनाकर आउट हुए। केपटाउन टेस्ट केवल 107 ओवर में खत्म हो गया। सीरीज 1-1 से बराबर रहा।
भारत को जीत के लिए 4 रन चाहिए। इससे पहले विराट कोहली 12 रन बनाकर आउट। मार्को यानसेन को विकेट मिवा। रोहित शर्मा 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 75 रन 3 विकेट पर। जीत के लिए 4 रन चाहिए। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं।
भारत को दूसरा झटका लग गया है। शुभमन गिल 10 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट। इससे पहले उन्होंने चौका लगाया था। अगली गेंद पर बोल्ड हुए। टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 22 रन चाहिए। रोहित शर्मा 12 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज विराट कोहली हैं।
भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। जीत के लिए 27 रन चाहिए। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 52 रन है। रोहित शर्मा 11 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत जीत के करीब पहुंच गया है। यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। नांद्रे बर्गर को पुल शॉट मारने की कोशिश में कैच आउट हुए। उनका बैलेंस नहीं बना और वह गिर पड़े। उन्होंने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। रोहित शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 44 रन 1 विकेट पर जीत के लिए 35 रन चाहिए। नए बल्लेबाज शुभमन गिल हैं।
यशस्वी जायसवाल ने 14 गेंद पर 4 चौके की मदद से 18 रन ठोक दिए हैं। रोहित शर्मा 4 गेंद पर 3 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया ने 3 ओवर में 21 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 58 रन चाहिए।
यशस्वी जायसवाल ने चौके से खाता खोला। दूसरी गेंद पर उनका कैच छूटा। तीसरी गेंद पर चौका लगा। चौथी गेंद पर सिंगल आया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा को चोट लगी। आखिरी गेंद को रोहित ने हवे में खेला। 2 रन आए। भारत का स्कोर 11 रन बगैर किसी विकेट के। जीत के लिए 68 रन चाहिए।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर। जीत के लिए 78 रन चाहिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने डीन एल्गर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कगिसो रबाडा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। यशस्वी स्ट्राइक पर।
दूसरे दिन के पहले सेशन की बात करें तो पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने विकेट निकाला। बुमराह यहीं नहीं रुके और अपना दबदबा कायम रखते हुए पांच विकेट पूरे किए। इस बीच, एडेन मार्कराम एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन भी बटोरे। अगले ओवर में उन्होंने अपना शतक पूरा किया। हालांकि, सिराज ने उन्हें 106 रन के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर उनकी शानदार पारी का अंत किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी सिमटते देर नहीं लगी।
साउथ अफ्रीका का आखिरी विकेट 37वें ओवर की 5वीं गेंद पर गिरा। जसप्रीत बुमराह ने लुंगी एनगिडी को तीसरी स्लिप पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। इस तरह साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 36.5 ओवर में 176 रन पर खत्म हुई। भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला। बुमराह की यह गेंद फुलर लेंथ थी। लुंगी ने ऑन साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर यशस्वी के पास चली गई और उन्होंने कोई गलती नहीं की। साउथ अफ्रीका की पारी का अंत होते ही लंच हो गया। अब लंच के बाद भारत की दूसरी पारी शुरू होगी।
प्रसिद्ध कृष्णा 35वां ओवर लेकर आए। नांद्रे बर्गर ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। साउथ अफ्रीका की लीड 71 रन की हो गई। 35 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 9 विकेट पर 169 रन है। लुंगी एनगिडी के 2 और बर्गर के 5 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेट चटकाया। कगिसो रबाडा आउट। उन्होंने 2 रन बनाए। नांद्रे बर्गर बगैर खाता खोले क्रीज पर। नए बल्लेबाज लुंगी एनगिडी क्रीज पर। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 32.1 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन। 64 रन बढ़त।
एडेन मार्कराम का विकेट मिल गया है। मोहम्मद सिराज ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों आउट किया। उन्होंने 103 गेंद पर 106 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 31.4 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन। बढ़त 64 रन की। नांद्र बर्गर नए बल्लेबाज हैं। कगिसो रबाडा 2 रन बनाकर क्रीज पर।
एडेन मार्कराम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 20 रन जड़े। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 चौके जड़कर शतक पूरा किया। मार्कराम का 73 रन पर राहुल ने कैच छोड़ा। साउथ अफ्रीका ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। उसके पास 60 रन की बढ़त।
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 27 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बना लिए। उसके पास 30 रन की बढ़त है। एडेन मार्कराम 73 और कगिसो रबाडा 1 रन बनाकर क्रीज पर।
जसप्रीत बुमराह ने केशव महाराज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 111 रन 7 विकेट पर। 13 रन की बढ़त हुई। नए बल्लेबाज कगिसो रबाडा। एडेन मार्कराम 57 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके।
मार्को यानसेन को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23.5 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन। एडेन मार्कराम 52 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज केशव महाराज हैं।
एडेन मार्कराम ने अर्धशतक जड़ दिया है। 70 गेंद पर 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूराा किया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23 ओवर में 5 विकेट पर 97 रन। मार्को यानसेन 5 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्कराम 52 रन बनाकर क्रीज पर।
जसप्रीत बुमराह ने काइल वेरिन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। एडेन मार्कराम 45 रन बनाकर क्रीज पर। मार्को यानसेन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21.1 ओवर में 5 विकेट पर 85 रन। भारत 13 रन आगे।
एडेन मार्कराम अर्धशतक के करीब हैं। उनका विकेट जरूरी है। दक्षिण अफ्रीका ने 21 ओवर में 4 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। भारत 13 रन आगे। एडेन मार्कराम 45 रन बनाकर क्रीज पर। काइल वेरिन 9 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली गेंद का सामना डेविड बेडहिंगम ने किया। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत। दूसरी गेंद पर टॉप एज लगकर चौका मिला। आखिरी गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच हुए। उन्होंने 11 रन बनाए। एडेन मार्कराम 36 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज काइल वेरिन हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 66 रन। भारत 32 रन आगे।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली गेंद का सामना डेविड बेडहिंगम करेंगे। एडेन मार्कराम ने पहले दिन आखिरी गेंद का सामना किया था। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 17 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बना लिए थे। एडेन मार्कराम 36 और डेविड बेडिंघम 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। हैवी रोलर का उपयोग किया जा रहा है। भारत के कोच राहुल द्रविड़ इस पर पैनी नजर रख रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम हर्डल में कोच शुकरी कॉनराड ने खिलाड़ियों से बात की। भारतीय टीम भी हर्डल में हैं कप्तान रोहित खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं।
केपटाउन में धूप है। ग्राउंड पर खिलाड़ी मौजूद हैं। रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और एनालिस्ट हरि प्रसाद चर्चा कर रहे हैं। हरि ने अपने आईपैड पर द्रविड़ को कुछ दिखाया। इसे लेकर उनके बीच बात होने लगी।
टेम्बा बावुमा की जगह कप्तानी कर रहे डीन एल्गर अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने पहले ही दिन अपने रिटायरमेंट टेस्ट की दोनों पारी खेल ली। दूसरी पारी में वह 12 रन बनाकर आउट हुए।
साउथ अफ्रीका की पहली में 9 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को दूसरी पारी में विकेट का इंतजार है। 5 ओवर में उन्होंने 11 रन दिए हैं और कोई विकेट नहीं मिला है।
सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक पारी और 32 रन से हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए केपटाउन में जीतना जरूरी है। 3 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उम्मीद है कि भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। रोहित तेज गेंदबाजों से नाखुश थे। बल्लेबाजी क्रम भी बदला जा सकता है। हालांकि, सभी की निगाहें केएल राहुल और विराट कोहली पर होंगी, जिन्होंने सेंचुरियन में अच्छी बल्लेबाजी की थी जब पूरी भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण बाहर हैं। ऐसे में डीन एल्गर कप्तानी करेंगे। एल्गर का यह आखिरी टेस्ट होगा। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। पहले टेस्ट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा था।