IND vs SA 1st Test Day 1 Highlights: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। पहले दिन सिर्फ 59 ओवर का ही मैच हो पाया। खराब रोशनी और बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरा नहीं हो सका। भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन है। केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं मोहम्मद सिराज अभी खाता नहीं खोल पाए।

India vs South Africa 1st Test Day 2 Match Live Score: Watch Here

दूसरे सेशन में भारत ने 24 ओवर में 85 रन बनाए और 4 विकेट गंवाए। दूसरा सेशन कगिसो रबाडा के नाम रहा। उन्होंने लंच और चाय काल के बीच 4 विकेट चटकाए। वह अब तक 41 रन देकर 5 विकेट झटक चुके हैं। भारत ने लंच तक 3 विकेट पर 91 रन बनाए थे, उस समय विराट कोहली 33 और श्रेयस अय्यर 31 रन पर नाबाद थे। हालांकि, लंच के बाद टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लंच के बाद 9 ओवर के भीतर उसने कुल 6 विकेट (3 लंच से पहले और 3 लंच के बाद) गंवा दिए। इसके बाद केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर ने पारी को संभाला और स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की।

बता दें कि टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। पहले ही घंटे में उसके टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा 5, यश्सवी जायसवाल 17 और शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 11.1 ओवर में 3 विकेट 24 रन हो गया था। नांद्रे बर्गर ने 5 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी को विकेट नहीं मिला। साउथ अफ्रीका ने पहले सत्र में 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें टेस्ट कैप दी। रविंद्र जडेजा के अनफिट होने के कारण रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला। साउथ अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया। गिली आउटफील्ड के कारण टॉस तय समय पर नहीं हुआ।

India vs South Africa 1st Test Match Live Streaming: Watch Here

Match Ended

Freedom Trophy, 2023/24

South Africa 
408 (108.4)

vs

India  
245(67.4)& 131(34.1)

Match Ended ( Day 3 – 1st Test )
South Africa beat India by an innings and 32 runs

Live Updates

India vs South Africa Test Match (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारतीय टीम खत्म करना चाहेगी 31 साल का सूखा।

20:34 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: खराब रोशनी और बारिश के कारण पहले दिन हुआ 59 ओवर का खेल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खराब रोशनी और बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। पहले दिन सिर्फ 59 ओवर का ही मैच हो सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद सिराज अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं।

19:48 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: सेंचुरियन में खराब रोशनी के कारण खेल रूका, भारत का स्कोर 208/8

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया है। सेंचुरियन में इस वक्त बूंदाबांदी हो रही है। सभी खिलाड़ी मैदान से बाहर जा चुके हैं। पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। अभी दिन का खेल पूरा होने में 31 ओवर बाकि हैं। बात करें मैच की तो केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत भारत कठिन परिस्थितियों से निकलकर 200 के पार पहुंच गया है। भारत का स्कोर 208/8 है।

19:27 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: बुमराह के रूप में भारत को लगा आठवां झटका

जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत ने आठवां विकेट खो दिया है। 191 के स्कोर पर भारत को यह झटका लगा। यान्सेन ने बुमराह को पवेलियन भेजा। केएल राहुल 53 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं। बुमराह के आउट होने के बाद सिराज बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

19:14 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: केएल राहुल ने छक्का लगाकर पूरी की हाफ सेंचुरी

पहले टेस्ट के तीसरे सेशन में केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। राहुल ने 80 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल ने छक्का लगाकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। भारत का स्कोर 187/7 है। राहुल के साथ क्रीज पर जसप्रीत बुमराह हैं।

19:08 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: चाय के बाद का खेल शुरू, राहुल और बुमराह क्रीज पर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। चाय के बाद भारत ने अपनी पारी 176/7 से आगे बढ़ाई। केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। दूसरे सेशन में भारत ने 4 विकेट गंवाए और चारों विकेट कगिसो रबाडा के खाते में गए। दूसरे सेशन में आउट होने वाले खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, आर अश्विन और शार्दुल ठाकुर हैं।

18:49 (IST) 26 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: टी ब्रेक- भारत का स्कोर 50 ओवर में 176/7

50 ओवर का खेल हो चुका है। इसके साथ ही दूसरे सेशन का खेल पूरा हुआ। चायकाल के समय भारत का स्कोर 7 विकेट पर 176 रन है। केएल राहुल के 71 गेंद में 39 रन हैं। जसप्रीत बुमराह 9 गेंद खेल चुके हैं, लेकिन उनका अभी खाता नहीं खुला है। दोनों के बीच 23 गेंद में 12 रन की साझेदारी हुई है। कगिसो रबाडा 15 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट ले चुके हैं। नांद्रे बर्गर ने 12 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।

18:25 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: कगिसो रबाडा ने शार्दुल ठाकुर को बनाया अपना 5वां शिकार

कगिसो रबाडा ने 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को डीन एल्गर के हाथों कैच कराकर अपने 5 विकेट पूरे किए। शार्दुल ठाकुर 33 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। शार्दुल ने आउट होने से पहले केएल राहुल के साथ 68 गेंद में 43 रन की साझेदारी की। शार्दुल की जगह जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारत का स्कोर 46.2 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन है।

18:07 (IST) 26 Dec 2023
Live Cricket Score: शार्दुल ठाकुर के हेलमेट पर लगा कोएत्जी का तीखा बाउंसर

गेराल्ड कोएत्जी का एक तीखा बाउंसर शार्दुल ठाकुर के हेलमेट पर लगा है। बाउंसर पर शार्दुल ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह लाइन से चूक गए और उनके हेलमेट पर गेंद तेज जाकर लगी। ठाकुर के माथे पर बायीं ओर हल्की सूजन नजर आई है। फिजियो ग्राउंड पर पहुंचे और काफी देर तक शार्दुल की जांच की।

17:35 (IST) 26 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: 37 ओवर बाद भारत का स्कोर 135/6

भारत का स्कोर 38 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन है। केएल राहुल के 31 गेंद में 15 रन हैं। शार्दुल ठाकुर के 9 गेंद में 9 रन हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 14 रन की साझेदारी हो चुकी है। कगिसो रबाडा अब तक 13 गेंद में सिर्फ 36 रन देकर 4 विकेट झटक चुके हैं। गेराल्ड कोएत्जी ने 8 ओवर में 30 रन दिए हैं, लेकिन वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।

17:22 (IST) 26 Dec 2023
Live Cricket Score: भारत ने 35 ओवर में बनाए 121 रन, गंवाए 6 विकेट

35 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 121 रन है। केएल राहुल के 22 गेंद में 11 रन हैं। रविचंद्रन अश्विन 11 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आउट होने से पहले उन्होंने केएल राहुल के साथ 24 गेंद में 14 रन की साझेदारी की। साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने 9 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। कगिसो रबाडा ने 12 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

17:05 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: कोहली भी लौटे पवेलियन

30वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका जड़ा। इसके साथ ही भारत का शतक हो गया। हालांकि, कोहली ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। कगिसो रबाडा ने उन्हें 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट के पीछे काइल वेरिन के हाथों कैच करा दिया। कोहली 5 चौके की मदद से 64 गेंद में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 31 ओवर के बाद भा1रत का स्कोर 5 विकेट पर 107 रन है। केएल राहुल के 9 गेंद में 5 रन हैं। कोहली की जगह रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:47 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: कगिसो रबाडा ने भारत को दिया एक और झटका

लंच के बाद पहला ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर भारत को एक और झटका दे दिया। रबाडा की यह गेंद अंदर हुई गुड लेंथ बॉल थी। अय्यर गेंद को पढ़ नहीं 3पाए। उन्होंने खड़े-खड़े डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेंद स्टंप्स पर लग चुकी थी। अय्यर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 50 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अय्यर की जगह केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए।

16:40 (IST) 26 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: लंच के बाद का खेल शुरू

भारतीय टीम अब काफी सहज दिख रही है। कोहली और अय्यर दोनों ने कुछ सकारात्मक स्ट्रोक खेले हैं। अय्यर ने मुक्त होकर शॉट लगाने की कोशिश की, जबकि कोहली अपने स्ट्रोक बनाने में कहीं अधिक सफल रहे। साउथ अफ्रीका को योजनाओं और लंबाई पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। उन्हें संभवतः कप्तान टेम्बा बावुमा के बिना दिन बिताना होगा जो हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए। कुल मिलाकर पहला सत्र काफी रोमांचक रहा। लंच के बाद का खेल भारतीय समयानुसार शाम 4:40 बजे शुरू हुआ।

16:39 (IST) 26 Dec 2023
Live Cricket Score: अय्यर और कोहली ने संभाला

इसके बाद श्रेयस अय्यर और विराट कोहली दोनों का ड्रिंक्स से पहले कैच छूटा। दोनों ने जीवनदान का अधिकतम लाभ उठाया। भारतीय टीम एक समय 24 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद दोनों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और लंच तक स्कोर 3 विकेट पर 91 रन पर पहुंचा दिया।

16:30 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: बराबरी का रहा लंच तक का खेल

पहले दिन लंच तक का खेल बराबरी का रहा। सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे और गेंदबाजों के लिए बढ़िया माहौल था। कगिसो रबाडा ने सही लेंथ पर गेंद डाली और शॉर्ट गेंद से रोहित को चौंका दिया। फिर डेब्यू मैन नांद्रे बर्गर ने यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल को आउट कर दिया।

16:09 (IST) 26 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर : नांद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए शानदार डेब्यू किया

नांद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए शानदार डेब्यू किया। नांद्रे बर्गर ने 5 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। कगिसो रबाडा ने 7 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया है। मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी को विकेट नहीं मिला। साउथ अफ्रीका ने पहले सत्र में 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। बर्गर ने रोहित का कैच भी पकड़ा।

16:04 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का लंच

बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारत ने 3 विकेट पर 91 रन बना लिए। विराट कोहली 33 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 89 गेंद पर 67 रन की साझेदारी हुई। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही घंटे में टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा 5, यश्सवी जायसवाल 17 और शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 11.1 ओवर में 3 विकेट 24 रन हो गया था।

15:54 (IST) 26 Dec 2023
Live Cricket Score: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। 77 गेंद पर 56 रन जोड़ चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 24 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन। श्रेयस अय्यर 25 और विराट कोहली 29 रन बनाकर क्रीज पर।

15:35 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारा

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबार लिया है। दोनों के बीच 53 गेंद पर 36 रन की साझेदारी हो गई है। अय्यर 15 और कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट पर 60 रन। टेम्बा बावुमा चोटिल होकर मैदान से बाहर।

15:03 (IST) 26 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर : श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने चौके से खोला खाता

रोहित शर्मा , यश्सवी जायसवाल और शुभमन गिल के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और विराट कोहली क्रीज पर हैं। दोनों ने चौके से खाता खोला। कोहली 4 और अय्यर 8 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 13 ओवर में 3 विकेट पर 38 रन।

14:55 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live: शुभमन गिल आउट

टीम इंडिया बैकफुट पर है। शुभमन गिल को आउट करके नांद्रे बर्गर ने दूसरा विकेट झटका। टीम इंडिया का स्कोर 11.1 ओवर में 24 रन पर 3 विकेट है। विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।

14:45 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: यशस्वी जायसवाल को नंद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजe

यशस्वी जायसवाल को नंद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजकर टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया। बर्गर ने 10वें गेंद पर विकेट चटकाया। जायसवाल ने 37 गेंद पर 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन। विराट कोहली नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

14:35 (IST) 26 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: नंद्रे बर्गर का टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने चौके से स्वागत किया

साउथ अफ्रीका ने किया गेंदबाजी में बदलाव। नंद्रे बर्गर का टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने चौके से स्वागत किया। दूसरी ही गेंद पर चौका लगाया। वह 4 चौकों की मदद से 16 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 7.2 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन। शुभमन गिल 6 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए हैं।

14:25 (IST) 26 Dec 2023
भारत-साउथ अफ्रीका लाइव स्कोर: रोहित शर्मा आउट

टीम इंडिया को कगिसो रबाडा ने पहला झटका दिया। रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट। शॉर्ट बॉ पर उन्होंने पुल शॉट लगाया और नांद्र बर्गर ने फाइन लेग पर कैच पकड़ा। नए बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन।

14:20 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दूसरा चौका

टीम इंडिया ने 4 ओवर के बाद 13 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 8 और रोहित शर्मा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। कगिसो रबाडा ने 2 ओवर में 8 और मार्को यानसेन ने 2 ओवर में 5 रन दिए हैं।

14:08 (IST) 26 Dec 2023
India vs South Africa 1st Test Live Score: यशस्वी जायसवाल ने चौके से खोला खाता

यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। पहले ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बगैर विकेट के 4 रन है जायसवाल 4 और रोहित शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर। रबाडा के पहले ओवर में 4 रन बने। रोहित शर्मा के सामने मार्को यानसेन की चुनौती।

14:03 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कगिसो रबाडा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसवाल ने स्ट्राइक लिया।

13:54 (IST) 26 Dec 2023
India vs South Africa 3rd T20 Live Score: भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

13:54 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।

13:50 (IST) 26 Dec 2023
IND vs SA Live score: साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे। नंद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू किया। रविंद्र जडेजा पीठ में दिक्कत के कारण यह मैच नहीं खेलेंगे। रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में करारी हार के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। खिलाड़ी चाहेंगे कि वह टेस्ट सीरीज जीते और इतिहास रचें। 31 साल का सूखा खत्म हो। टॉप ऑर्डर की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ यश्स्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। शुभमन गिल नंबर 3 पर खेलेंगे। विराट कोहली नंबर 4 पर होंगे। श्रेयस अय्यर नंबर 5 पर होंगे। केएल राहुल टेस्ट मैच में भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे। रविंद्र जडेजा के तौर पर स्पिन गेंदबाज का विकल्प होगा। शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन में कोई एक खेलेगा। शार्दुल की संभावना ज्यादा है। पेस बैटरी की बात करें तो जप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा या मुकेश कुमार साथ देंगे।