World Cup 2023,India vs New Zealand: आईसीसी विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर लगातार 5 मैच अपने नाम किया। टीम इंडिया इस जीत के साथ अंक तालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंची। इस जीत के साथ ही 20 साल सूखा खत्म हुआ। भारत 2003 के बाद पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से जीता है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 130 रन बनाए। रचिन रविंद्र 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इन दोनों के अलावा विल यंग (17 रन) और ग्लेन फिलिप्स (23 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर में 54 रन दिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने महंगे रहे। उन्होंने 10 ओवर में 73 रन दिए, लेकिन 2 विकेट लेने में सफल रहे। भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन बनाए। वहीं रविंद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी की एंट्री हुई। सूर्यकुमार ने इस मैच के साथ वनडे वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया। मोहम्मद शमी का भी इस विश्व कप में यह पहला मैच है। भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
India
274/6 (48.0)
New Zealand
273 (50.0)
Match Ended ( Day – Match 21 )
India beat New Zealand by 4 wickets
India vs New Zealand ICC ODI World Cup 2023 Live Update in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के सामने हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशने की चुनौती
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। लगातार 5 मैच जीतकर वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची। रविंद्र जडेजा ने चौके से मैच खत्म किया। टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 274 रन का टारगेट हासिल किया। इसके साथ ही 20 साल सूखा खत्म हुआ। भारत 2003 के बाद पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से जीता है। भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन बनाए। वहीं रविंद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 रन बनाए।
विराट कोहली शतक से चूक गए हैं। मैट हेनरी ने उन्हें पवेलियन भेजा। उन्होंने 95 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 35 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद शमी बगैर खाता खोले क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 43 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद पर 31 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा 29 और विराट कोहली 77 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 55 गेंद पर 52 रन की साझेदारी।
टीम इंडिया ने 39 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंद पर 52 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा 15 और विराट कोहली 70 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 गेंद पर 31 रन की साझेदारी।
सूर्यकुमार यादव रन आउट। उन्होंने 2 रन बनाए। विराट कोहली 55 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 33.5 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन। जीत के लिए 83 रन चाहिए। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा हैं।
विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद पर 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 33.2 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन। जीत के लिए 86 रन चाहिए।
केएल राहुल को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 रन बनाए। विराट कोहली 48 रन बनाकर क्रीज पर। सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 32.1 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन। जीत के लिए 92 रन चाहिए।
टीम इंडिया ने 32 ओवर में 3 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 92 रन चाहिए। केएल राहुल 27 और विराट कोहली 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 63 गेंद पर 54 रन की साझेदारी।
टीम इंडिया ने 27 ओवर में 3 विकेट पर 147 रन। जीत के लिए 127 रन चाहिए। विराट कोहली 26 और केएल राहुल 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 गेंद पर 20 रन की साझेदारी हो गई है।
टीम इंडिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर 33 रन बनाकर आउट। ट्रेंट बोल्ट ने विकेट लिया। विराट कोहली 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी। टीम इंडिया का स्कोर 21.3 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन।
टीम इंडिया ने 21 ओवर में 1 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 148 रन चाहिए। विराट कोहली 20 और श्रेयस अय्यर 33 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 46 गेंद पर 51 रन चाहिए।
धर्मशाला में मौसम ठीक हो गया है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी जारी है। 17 ओवर में टीम ने 2 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 167 रन चाहिए। विराट कोहली 9 और श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर क्रीज पर।
धर्मशाला में खराब मौसम के कारण भारत-न्यूजीलैंड मैच रोकना पड़ा। टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन बना लिए थे। जीत के लिए 174 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 21 और विराट कोहली 7 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा 46 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर आउट हुए। लॉकी फर्ग्युसन को दोनों विकेट मिला।
रोहित शर्मा को लॉकी फर्ग्युसन ने पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने 40 गेंद पर 40 रन बनाए। शुभमन गिल 25 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 11.2 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन।
टीम इंडिया ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 63 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 211 रन चाहिए। शुभमन गिल 24 और रोहित शर्मा 39 रन बनाकर क्रीज पर। पिछले 5 ओवर में 31 रन बने हैं।
टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। 6 ओवर में बगैर विकेट के 36 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 238 रन चाहिए। रोहित शर्मा 20 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर। वह 3 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट को चौका जड़कर रोहित ने खाता खोला। अगले ओवर में उन्होंने मैट हेनरी को आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाया। टीम इंडिया ने 2 ओवर में बगैर विकेट के 15 रन बना लिए हैं।
शमी ने 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेरिल मिचेल को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर अपने 5 विकेट पूरे किए। इस विश्व कप में यह उनका पहला मैच है और उन्होंने पहले ही मैच में 5 विकेट चटका दिए। अगली गेंद पर केएल राहुल ने लॉकी फर्ग्युसन को रन आउट कर दिया। न्यूजीलैंड की पारी ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 273 रन बनाए।
मोहम्मद शमी 48वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर भारत को 7वीं सफलता दिलाई। उन्होंने मिचेल सैंटनर को बोल्ड किया। यही नहीं अगली गेंद पर मैट हेनरी को बोल्ड कर दिया। हालांकि, वह छठी गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन को पवेलियन नहीं भेज पाए और हैट्रिक लेने से चूक गए।
जसप्रीत बुमराह ने 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने मार्क चैपमैन को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। मार्क चैपमैन 8 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड का स्कोर 47 ओवर में 6 विकेट पर 257 रन है।
कुलदीप यादव ने 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को 5वीं सफलता दिलाई। कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। फिलिप्स का कैच पकड़ने के लिए रोहित, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह तीनों ही दौड़े थे, लेकिन रोहित ने पहले ही कह दिया कि यह उनका कैच है इसलिए बाकी दोनों दूर रहे और भारत के खाते में एक सफलता आ गई। ग्लेन फिलिप्स 26 गेंद में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
डेरिल मिचेल ने 100 गेंद में अपना शतक पूरा किया। जसप्रीत बुमराह 41वां ओवर लेकर आए। मिचेल ने उनकी चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। 41 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 222 रन है। डेरिल मिचेल के 101 गेंद में 100 रन हैं। ग्लेन फिलिप्स के 15 गेंद में 11 रन हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 17 रन की साझेदारी हुई है।
40 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर विकेट पर रन है। डेरिल मिचेल के 98 गेंद में 99 रन हैं। ग्लेन फिलिप्स के 12 गेंद में 9 रन हैं। दोनों के बीच 19 गेंद में 14 रन की साझेदारी हुई है। मोहम्मद शमी के 7 ओवर हो चुके हैं। इसमें उन्होंने 38 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।
कुलदीप यादव ने 37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को चौथी सफलता दिलाई। कुलदीप ने कीवी कप्तान टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू किया। लैथम 7 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक चौका लगाया। हालांकि, डेरिल मिचेल क्रीज पर डटे हुए हैं। उनके 91 गेंद में 94 रन हैं। टॉम लैथम की जगह ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 37 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन है।
रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल की खतरनाक साझेदारी को मोहम्मद शमी ने तोड़ा। उन्होंने रविंद्र को 75 रन पर पवेलियन भेजा। रविंद्र और मिचेल के बीच 159 रन की साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
मोहम्मद शमी 34वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। रचिन रविंद्र छक्का लगाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हुए। रचिन रविंद्र 6 चौके और एक छक्के की मदद से 87 गेंद में 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रचिन रविंद्र की जगह टॉम लैथम बल्लेबाजी के लिए। रचिन रविंद्र ने अपना विकेट गंवाने से पहले डेरिल मिचेल के साथ 158 रन की साझेदारी की।
मोहम्मद सिराज 29वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर रचिन रविंद्र को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दे दिया। रचिन रविंद्र ने तुरंत लिया और मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। रचिन रविंद्र को डीआरएस ने दूसरी बार पवेलियन भेजने से रोका है। इससे पहले रचिन रविंद्र ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे आउट दिए जाने पर रिव्यू लिया था। वह मोहम्मद शमी का ओवर था।
रचिन रविंद्र के बाद डेरिल मिचेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। डेरिल मिचेल ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिड-ऑफ की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 60 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। 27 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 131 रन है।
रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर 100 रन की पार्टनरशिप पूरी की। दोनों ने इसके लिए 97 गेंदें खेलीं। रचिन रवींद्र के 60 गेंद में 56 रन हैं। डेरिल मिचेल के 50 गेंद में 40 रन हैं। कुलदीप यादव ने अब तक 4 ओवर में 35 रन और रविंद्र जडेजा ने 7 ओवर में 32 रन दिए हैं, लेकिन दोनों एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो पाए।
19 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 90 रन है। रचिन रवींद्र के 46 गेंद में 39 रन हैं। डेरिल मिचेल के 30 गेंद में 32 रन हैं। दोनों के बीच 65 गेंद में 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। रचिन रवींद्र ने 19वें ओवर की पहली और मिचेल ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत के बावजूद 6 विकेट की जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज किया। रोहित शर्मा की टीम ने इसके बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ क्रमश: आठ, सात और सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। टीम ने अपने चारों मुकाबले लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं। टूर्नामेंट में अब तक उसने निचले मध्यक्रम और निचले क्रम की परीक्षा नहीं हुई है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट से रौंदने के बाद नीदरलैंड्स को 99 रन से हराया। टीम ने अपने अगले दो मुकाबलों में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ भी क्रमश: आठ विकेट और 149 रन की आसान जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत की सबसे बड़ी चिंता चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम का संतुलन तलाशना होगी।