भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium या चेपॉक स्टेडियम) में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक शनिवार (13 फरवरी) को भारत ने 6 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं।
ऋषभ पंत 33 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसके के 6 विकेट गिर चुके हैं। इस समय क्रीज पर ऋषभ पंत और अक्षर पटेल हैं। रोहित शर्मा 161 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 231 गेंद की पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। जैक लीच की गेंद पर मोइन अली ने उनका कैच लिया।
रोहित के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट हो गए। रहाणे ने 149 गेंद पर 67 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। रविचंद्रन अश्विन 13 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर ओली पोप को कैच थमा बैठे। इससे पहले शुभमन गिल और विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। चेतेश्वर पुजारा ने 21 रन बनाए।
11वीं बार टेस्ट में शून्य पर आउट हुए विराट कोहली, 89 मैच में पहली बार हुआ ऐसा; देखें Video
[ie_ipl_scorecard match_id=49839]
रोहित शर्मा 161 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 231 गेंद की पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। जैक लीच की गेंद पर मोइन अली ने उनका कैच लिया। रोहित के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट हो गए। रहाणे ने 149 गेंद पर 67 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए।
रोहित ने चौथी बार टेस्ट में 150+ रन बनाए हैं। इससे पहले वे वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 बार यह मुकाम हासिल किया था। उन्होंने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए अब तक 140+ रन की पार्टनरशिप कर ली है।
भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने आलोचकों को जवाब देते हुए टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पारी के 60वें ओवर में मोइन अली की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है।
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। रोहित अपने करियर का 7वां शतक लगा चुके हैं। वहीं, रहाणे 31 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज इस साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहेंगे।
लंच के समय भारत का स्कोर 26 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन था। रोहित शर्मा 80 और अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे विकेट के रूप में विराट कोहली आउट हुए। वह बिना खाता खोले मोइन अली का शिकार बने। मोइन अली ने उन्हें 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। वह भी अपना खाता नहीं खोल पाए।
दूसरे विकेट के रूप में चेतेश्वर पुजारा 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैक लीच ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। पुजारा जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 20.2 में 85 रन था। पुजारा के आउट होने पर विराट कोहली क्रीज पर आए।
रोहित शर्मा ने 47 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी यह 12वीं टेस्ट फिफ्टी है। रोहित ने 4 पारियों बाद अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 7 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 52 रन बनाए थे। रोहित ने 17 महीने बाद 60 से ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने 19 अक्टूबर को 2019 को 60 से ज्यादा रन की पारी खेली थी। तब उन्होंने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 212 रन बनाए थे।
भारत ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी है। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसकी ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। स्टुअर्ड ब्रॉड ने इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर लेकर आए। उनका ओवर मेडन रहा। ओली पोप ने दूसरा ओवर फेंका। उन्होंने तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। शुभमन खाता भी नहीं खोल पाए। शुभमन की जगह चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए। गिल जब पवेलियन लौटे थे, तब भारत का खाता भी नहीं खुला था।
इस टेस्ट मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर मैच की अंग्रेजी में कॉमेंट्री हो रही है, जबकि प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स 3 (Star Sports 3) पर हिंदी में मैच की लाइव कॉमेंट्री देख और सुन सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर विजिट कर सकते हैं। जियो टीवी ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। मैच के ताजा अपडेट्स पाने के लिए आप जनसत्ता. कॉम से जुड़े रह सकते हैं।
इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने चेन्नई में ही खेला गया पहला टेस्ट अपने नाम किया था। इस मैच से कोरोना काल में दर्शकों की मैदान पर वापसी होगी। यह चीज भारतीय टीम के लिए ‘टॉनिक’ का काम कर सकती है। इस मैच में भारतीय टीम अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेगी। कप्तान विराट कोहली को पता है कि यहां कोताही बरतने का मतलब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में स्थान गंवाना। भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में प्रवेश के लिये दो मैच जीतने हैं और एक भी गंवाना नहीं है।
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक नीच, ऑली स्टोन।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।
टॉस की भूमिका भी अहम होगी और कोहली की नजरें पहले बल्लेबाजी पर लगी होगी। रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो वह नहीं खेल पा रहे हैं। कोहली के साथ दूसरे छोर पर चेतेश्वर पुजारा , अजिंक्य रहाणे या ऋषभ पंत को बड़ी पारी खेलनी होगी।
फिट हो चुके अक्षर पटेल का खेलना लगभग तय लग रहा है क्योंकि वह चोटिल रविंद्र जडेजा के समान विकल्प हैं। अक्षर का टेस्ट पदार्पण तय लग रहा है, क्योंकि अश्विन को दूसरे छोर से ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो रन रोके। हालांकि कुलदीप यादव का खेलना तय नहीं है। टर्निंग पिच पर वह वाशिंगटन सुंदर से बेहतर विकल्प हैं।
इंग्लैंड टीम में बेन फोक्स के रूप में नया विकेटकीपर है और जेम्स एंडरसन की जगह स्टुअर्ट ब्रॉड लेंगे। मोईन अली को भी डोम बेस की जगह टीम में शामिल किया गया है। कोहनी की चोट के कारण जोफ्रा आर्चर टीम से बाहर हैं जिनकी जगह गेंदबाजी हरफनमौला क्रिस वोक्स को मिलेगी।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐतिहासिक जीत का खुमार इंग्लैंड को हाथों पहले टेस्ट में 227 रन से मिली हार के साथ ही उतर गया। अब आने वाले तीन मैचों में भारत के लिये गलती या आत्ममुग्धता की कोई गुंजाइश नहीं होगी। आम तौर पर दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कोहली को भी बतौर कप्तान अपने फन का लोहा मनवाना होगा।