ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज के आखिरी टी20 में टीम इंडिया को 12 रन से हरा दिया। कंगारू टीम के जीतने से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने से चूक गई। भारत ने 2-1 से यह सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्वीपसन मैन ऑफ द मैच बने। स्वीपसन ने 2 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन ही बना पाई। कोहली फिर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक बनाने से चूक गए। वह 61 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 3 विकेट 9 गेंदों के भीतर गंवाए। पारी की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना, जबकि इससे पहले वाली गेंद पर डेनियन सैम्स ने चौका लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 5 ओवर में 47 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए।

अभ्यास मैच में खुली इंडियन बैटिंग की पोल, 450 के अंदर गंवाए 18 विकेट; 11 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

India vs Australia 3rd T20 Playing 11 Live Updates: मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

15वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 139 रन था। मैथ्यू वेड 69 और ग्लेन मैक्सवेल 35 रन बनाकर क्रीज पर थे। वेड ऑस्ट्रेलिया के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 53 गेंद में 80 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 36 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए। टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

India vs Australia 3rd T20 Live Cricket Score Online: यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 24 टी20 मैच हुए हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 9 में जीत हासिल की है। वहीं, भारत 13 मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे चुका है। एक मैच रद्द और एक मैच बेनतीजा रहा था। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो भारत ने 2 अपने नाम किए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 3 में जीत हासिल की है।

[ie_ipl_scorecard match_id=48439]

Live Blog

17:04 (IST)08 Dec 2020
16वें ओवर में भारत ने बटोरे 20 रन

16वें ओवर भारत के पक्ष में गया। डेनियल सैम्स के इस ओवर में विराट कोहली ने 3 छक्के लगाए। इस ओवर में भारत ने कुल 20 रन बनाए। 16वां ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 131 रन है। विराट कोहली 55 गेंद में 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पंड्या के 8 गेंद में 9 रन है।

16:53 (IST)08 Dec 2020
भारत ने 3 रन के अंदर गंवाए 2 विकेट

भारत ने 3 रन के भीतर 2 विकेट गंवाए। 12.2 ओवर के समय भारत का स्कोर 2 विकेट पर 97 रन था। मिशेल स्वीपसन ने तीसरी गेंद पर संजू सैमसन को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। संजू ने 9 गेंद में 10 रन बनाए। संजू की जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। वह इसी ओवर की छठी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अय्यर ने रिव्यू भी लिया,लेकिन भारत को विकेट और रिव्यू दोनों गंवाना पड़ा। अय्यर गोल्डन डक हुए। अय्यर के आउट होने पर हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। 14 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 109 रन है। विराट कोहली 48 गेंद में 64 और हार्दिक एक रन पर खेल रहे हैं।

16:28 (IST)08 Dec 2020
9वें ओवर में भारत को लगा दूसरा झटका

नौवें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। मिशेल स्वीपसन की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन डेनियल सैम्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने 3 चौके की मदद से 21 गेंद में 28 रन बनाए। धवन के आउट होने के बाद संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है। विराट कोहली 31 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:18 (IST)08 Dec 2020
घवन-कोहली ने पूरा किया अर्धशतक

भारत ने पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 55 रन बनाए। इस दौरान उसने एक विकेट (केएल राहुल का) गंवाया। राहुल के आउट होने के बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे। दोनों के बीच अब तक 36 गेंद में 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। 7 ओवरों के बाद विराट कोहली 24 गेंद में 34 और शिखर धवन 16 गेंद में 21 रन  बनाकर क्रीज पर हैं।

15:58 (IST)08 Dec 2020
विराट कोहली और शिखर धवन को दिखाना होगा दम

भारत की शुरुआत खराब रही। उसने दूसरी गेंद ही पहला विकेट गंवा दिया। भारत की ओर से केएल राहुल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल पहला ओवर लेकर आए। मैक्सवेल ने अपनी दूसरी ही गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया। राहुल जब पवेलियन लौटे तब उनका और टीम का खाता नहीं खुला था। राहुल के आउट होने पर विराट कोहली क्रीज पर आए। दो ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है। कोहली 8 और धवन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15:25 (IST)08 Dec 2020
मैक्सवेल भी लौटे पवेलियन

आखिरी ओवर टी नटराजन लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर दिया। मैक्सवेल 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने पर डी'आर्सी शॉर्ट क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर मोइसिस हेनरिक्स हैं। 

15:21 (IST)08 Dec 2020
मैथ्यू वेड लौटे पवेलियन

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। मैथ्यू वेड को शार्दुल ठाकुर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। वेड 53 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आउट होने से पहले ग्लेन मैक्सवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 90 रन की साझेदारी की। 

15:18 (IST)08 Dec 2020
मैक्सवेल ने पूरी की फिफ्टी

18 ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 32 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैथ्यू वेड 52 गेंद में 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 52 गेंद में 90 रन की साझेदारी हो चुकी है। 18वां ओवर नटराजन ने फेंका। नटराजन के इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया ने 11 रन बटोरे। इस ओवर में चौका जड़कर ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

14:55 (IST)08 Dec 2020
13वें ओवर में हुआ ड्रामा

14 ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 124 रन है। ग्लेन मैक्सवेल 16 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैथ्यू वेड 44 गेंद में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। युजवेंद्र चहल के 13वें ओवर में अजीब ड्रामा हुआ। उनकी ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल कैच आउट होकर पवेलियन लौटने लगे। तभी थर्ड अंपायर ने उस गेंद को नोबॉल करार दे दिया। इसके बाद मैक्सवेल फिर से क्रीज पर आ गए। इस तरह चहल भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बनते-बनते रह गए।

14:35 (IST)08 Dec 2020
मैथ्यू वेड ने जड़ा लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक

दसवें ओवर में भारत को दूसरी सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर स्टीव स्मिथ को बोल्ड कर दिया। स्मिथ 23 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए। 10 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 82 रन है। वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। मैथ्यू वेड ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

14:25 (IST)08 Dec 2020
मैथ्यू वेड अर्धशतक के करीब

नौ ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है। मैथ्यू वेड 33 गेंद में 48 रन बना क्रीज पर हैं। स्टीव स्मिथ 19 गेंद में 18 रन बना चुके हैं। वाशिंगटन सुंदर ने अब तक 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया है। युजवेंद्र चहल ने 2 ओवर में 13 रन दिए हैं। वह अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। 

14:07 (IST)08 Dec 2020
मैथ्यू वेड ने दीपक चाहर की गेंदों की करी धुनाई

पांच ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है। मैथ्यू वेड ने 21 गेंद में 32 रन बनाए हैं। वह अब तक 6 चौके लगा चुके हैं। स्टीव स्मिथ ने अब तक 6 गेंद में 3 रन बनाए हैं। दीपक चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं। वह 3 ओवर में 28 रन दे चुके हैं।

13:52 (IST)08 Dec 2020
वाशिंगटन सुंदर ने भारत को दूसरे ओवर में दिलाई पहली सफलता

दूसरा ओवर वाशिंगटन सुंदर लेकर आए। इस ओवर में भारत को बड़ी सफलता मिली। वेड ने पहली गेंद पर चौका जड़ा और अगली गेंद पर एक रन लेकर फिंच का स्ट्राइक दे दी। फिंच ने चौथी गेंद पर मिड-ऑफ से ऊपर छक्का मारने की कोशिश की, लेकेिन चूक गए और हार्दिक पंड्या ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। फिंच की जगह स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं। दूसरे ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 14 रन है।

13:46 (IST)08 Dec 2020
मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड और एरोन फिंच ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए पहला ओवर दीपक चाहर लेकर आए। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है। इस ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड ने चौका जड़ अपना और टीम का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर उन्होंने फिर चौका जड़ा। हालांकि, इससे पहले वह दूसरी गेंद पर बीट भी हुए थे। 

13:23 (IST)08 Dec 2020
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान),  मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, डी'आर्सी शॉर्ट, मोइसेस हेनरिक्स, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, एंड्रयू टाय, मिशेल स्वीपसन, एडम जंपा।

13:22 (IST)08 Dec 2020
भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, टी नटराजन, युजवेंद्र चहल।

12:38 (IST)08 Dec 2020
23 में से 13 बार ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है भारत

दोनों के बीच अब तक कुल 23 टी20 मैच हुए हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 8 में जीत हासिल की है। वहीं, भारत ने 13 मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे चुका है। एक मैच रद्द और एक मैच बेनतीजा रहा था। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो भारत ने 3 अपने नाम किए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2 में जीत हासिल की है।

12:34 (IST)08 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी सीरीज क्लीन स्वीप करने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 9 टी20 सीरीज हुईं हैं। इसमें से भारत ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 में जीत हासिल की है। तीन सीरीज का नतीजा नहीं निकला। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में लगातार दूसरी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका है। इससे पहले जनवरी 2016 में हुई टी20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 3-0 से हराया था।

12:34 (IST)08 Dec 2020
ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी सीरीज क्लीन स्वीप करने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 9 टी20 सीरीज हुईं हैं। इसमें से भारत ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 में जीत हासिल की है। तीन सीरीज का नतीजा नहीं निकला। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में लगातार दूसरी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका है। इससे पहले जनवरी 2016 में हुई टी20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 3-0 से हराया था।

12:14 (IST)08 Dec 2020
भारत के पास सुनहरा मौका

टीम इंडिया के पास लगातार 5वीं टी20 सीरीज जीतने का मौका है। 'टीम इंडिया के अजेय रहने की बात करें तो भारत पिछली 6 सीरीज से हारा नहीं है। टीम के पास लगातार तीसरी सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप करने का मौका है। इससे पहले भारतीय टीम इसी साल जनवरी में श्रीलंका को 2-0 और न्यूजीलैंड को 5-0 से हरा चुकी है।

11:18 (IST)08 Dec 2020
यह भी जानें: विश्व कप क्वालीफाइंग दौर में इटली की डगर कठिन

विश्व कप 2018 में चूकने के बाद इटली फुटबॉल टीम के लिये कतर में 2022 में होने वाले टूर्नामेंट में क्वालीफाई करना भी आसान नहीं होगा जिसमें उसे बेहद कठिन ड्रॉ मिला है। चार बार की चैम्पियन इटली को सोमवार को निकाले गए ड्रॉ मे स्विटजरलैंड के साथ रखा गया है जो पिछले तीन विश्व कप खेल चुकी है। इटली 2018 में विश्व कप में जगह नहीं बना सकी थी जिससे फीफा को टीवी प्रसारण राजस्व में करीब दस करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। पहले स्थान पर रहने वाली टीमों को ही स्वत: प्रवेश मिलता है । ग्रुप सी में उत्तरी आयरलैंड, बुल्गारिय और लिथुआनिया भी हैं।

11:07 (IST)08 Dec 2020
यह भी जानें: पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रेकडांस शामिल

ब्रेकडांस अब आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों में इसे शामिल कर लिया है। युवा दर्शकों को लुभाने के लिए आईओसी ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है। इन तीन खेलों को तोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जाना था जो कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए।

10:27 (IST)08 Dec 2020
पाकिस्तानी टीम पृथकवास से बाहर

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में पृथकवास से बाहर जाकर टी20 और टेस्ट श्रृंखला की तैयारी की अनुमति मिल गई है। पृथकवास के 12वें दिन टीम के सभी सदस्य कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाये गए थे। उन्हें क्वींसटाउन जाने की अनुमति मिल गई है जहां वे छोटे छोटे समूहों में अभ्यास कर सकेंगे। वैसे टीम को पृथकवास के तीसरे ही दिन से छोटे समूहों में अभ्यास करने की रियायत मिली हुई थी लेकिन प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण उनसे ये छूट वापिस ले ली गईथी। पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम के छह सदस्य यहां आगमन के बाद कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए और बाद में हुए टेस्ट के बाद दो और सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के 52 सदस्यों को क्राइस्टचर्च में पृथकवास केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई है।

10:14 (IST)08 Dec 2020
विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने दिलाई 2016 की याद

कप्तान विराट कोहली और शानदार फार्म में चल रहे हार्दिक पंड्या को 2016 की याद आ गई होगी जब वनडे श्रृंखला हारने के बाद भारत ने टी20 में शानदार वापसी करते हुए आस्ट्रेलिया को 3-0 से मात दी थी। पहले दो वनडे हारने के बाद भारत ने कैनबरा में तीसरा वनडे जीतकर लय हासिल की । रविंद्र जडेजा जैसे हरफनमौला की गैर मौजूदगी में भी भारत ने रविवार को दूसरा टी20 छह विकेट से जीतकर श्रृंखला अपने नाम की।टीम