भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वे लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। हसीन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिस पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी की हर एक लड़ाई को जीतने के लिए आपकी प्रारंभिक लड़ाई हैं- सपनों को देखने की हिम्मत, कोशिश करने की हिम्मत, हारने की हिम्मत और सफल होने की हिम्मत।

हसीन ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा- ऐसे तुम चाहे जितने पोस्ट डाल लो, शमी भाई अब तुम्हारे फरेब में आने वाले नहीं हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा- औरत का शृंगार शौहर (पति) होता है। दूसरी ओर, कई लोगों ने हसीन की इस तस्वीर को पसंद भी किया है। उनके एक फैन ने कहा- आप हमेशा सही होती हैं और बहुत खूबसूरत हैं। दूसरे फैन ने लिखा- आपकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है।


हसीन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियो भी शेयर करती हैं। कई बार लोग पसंद नहीं आने पर उन्हें गंदे कमेंट्स भी कर चुके हैं। पिछले दिनों हसीन गंदे कमेंट करने वालों से परेशान हो गई थीं। उन्होंने सबको जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था, लेकिन फिर वे विवाद में घिर गई हैं। दरअसल, हसीन ने जवाब में लोगों को गाली दी है। इससे उनके फैंस भी नाराज हो गए थे।

‘मेरे साथ अन्याय हुआ, सीरीज जीतने बाद भी किया गया था टीम से बाहर,’ सौरव गांगुली का छलका दर्द

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on


हसीन ने लिखा था- कुत्तों को भौंकने से अगर कुछ अच्छा हो तो कुत्तों को भौंकना अच्छा है। उनके इस पोस्ट पर भी लोग भड़क गए थे। शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात में बताया था कि उनके मन में तीन बार आत्महत्या करने का विचार आया था।