इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 16वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया। विशाखापत्तनम स्थित डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड टूटने से बच गया। सनराइजर्स ने इसी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 39 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 19 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 8 गेंद पर 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। दिल्ली के लिए खलील अहमद ने 43 रन देकर 1 विकेट लिया। इशांत शर्मा ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। एनरिख नॉर्खिया ने 59 रन देकर 3 विकेट लिए। मिचेल मार्श ने 37 रन देकर 1 विकेट लिया। 273 रन के टारगेट के जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई।

एनरिख नॉर्खिया के तौर पर दिल्ली का आखिरी विकेट गिरा। आंद्रे रसेल को विकेट मिला। उन्होंने 4 रन बनाए। इशांत शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 25 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के से 55 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चला। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट विए। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिए। केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। दिल्ली कैपिटल्स को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल, मुकेश कुमार चोटिल हैं। उनकी जगह सुमित कुमार को आखिरी एकादश में शामिल किया गया। दिल्ली कैपिटल्स को इस बड़ी हार बड़ा झटका लगा। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में वह 7वें से 8वें नंबर पर पहुंच गई। उसने 4 में से एक मैच में जीत हासिल की है। कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। उसने 3 में से अपने तीनों मैच जीते हैं।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Delhi Capitals 
166 (17.2)

vs

Kolkata Knight Riders  
272/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 16 )
Kolkata Knight Riders beat Delhi Capitals by 106 runs

Live Updates
23:25 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024 Live Score: कोलकाता ने दिल्ली को 106 रन से हराया

कोलकाता ने दिल्ली को 106 रन से हराया। 273 रन के टारगेट के जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई। एनरिख नॉर्खिया के तौर पर दिल्ली का आखिरी विकेट गिरा। आंद्रे रसेल को विकेट मिला। उन्होंने 4 रन बनाए। इशांत शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 25 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के से 55 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चला। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट विए। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिए।

23:15 (IST) 3 Apr 2024
रासिख डार सलाम आउट

रासिख डार सलाम आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। इशांत शर्मा नए बल्लेबाज हैं। एनरिख नॉर्खिया 1 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16.2 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। जीत के लिए 22 गेंद पर 112 रन चाहिए।

23:08 (IST) 3 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ट्रिस्टन स्टब्स के बाद सुमित कुमार आउट

ट्रिस्टन स्टब्स 32 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट। वरुण चक्रवर्ती ने विकेट झटका। सुमित कुमार को सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15.1 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन। जीत के लिए 29 गेंद पर 114 रन चाहिए।

22:55 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024 Live Score: पंत-अक्षर आउट

ऋषभ पंत ने वेंकटेश अय्यर के ओवर में 28 रन ठोक दिए। हालांकि, अगले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 गेंद पर 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 55 रन बनाए। टिस्टन स्टब्स 22 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन बनाकर क्रीज पर। पंत के बाद अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12.3 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन। जीत के लिए 45 गेंद पर 147 रन चाहिए।

22:46 (IST) 3 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली को जीत के लिए 54 गेंद पर 176 रन चाहिए

दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 97 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 176 रन चाहिए। ऋषभ पंत 18 गेंद पर 27 और ट्रिस्टन स्टब्स 21 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 गेंद पर 68 रन की साझेदारी।

22:28 (IST) 3 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग

दिल्ली कैपिटल्स ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 208 रन चाहिए। ऋषभ पंत 3 छक्के की मदद से 6 गेंद पर 20 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रिस्टन स्टब्स 9 गेंद पर 2 चौके की मदद से 11 रन बनाकर क्रीज पर।

22:15 (IST) 3 Apr 2024
DC vs KKR Live Score: डेविड वॉर्नर को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा

डेविड वॉर्नर को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स नए बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत ने अभी तक एक भी गेंद का सामना नहीं किया है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4.5 ओवर में 4 विकेट पर 34 रन। जीत के लिए 91 गेंद पर 239 रन चाहिए।

22:10 (IST) 3 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर : अभिषेक पोरेल को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेजा

अभिषेक पोरेल को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। डेविड वॉर्नर 12 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर में 3 विकेट पर 27 रन। जीत के लिए 246 रन और चाहिए। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।

21:59 (IST) 3 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: पृथ्वी शॉ को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेजा

पृथ्वी शॉ को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। डेविड वॉर्नर 10 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज मिचेल मार्श हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 2 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं।

21:50 (IST) 3 Apr 2024
DC vs KKR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर। कोलकाता के लिए मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पृथ्वी शॉ ने उन्हें 2 चौके जड़े। दिल्ली ने 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 11 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 262 रन चाहिए। डेविड वॉर्नर 1 और पृथ्वी शॉ 10 रन बनाकर क्रीज पर।

21:38 (IST) 3 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली की गेंदबाजी

दिल्ली के लिए खलील अहमद ने 43 रन देकर 1 विकेट लिया। इशांत शर्मा ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। एनरिख नॉर्खिया ने 59 रन देकर 3 विकेट लिए। मिचेल मार्श ने 37 रन देकर 1 विकेट लिया।

21:37 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024 Live Score: कोलकाता की बल्लेबाजी

कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 39 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 19 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 8 गेंद पर 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

21:33 (IST) 3 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड टूटने से बचा

इशांत शर्मा ने आखिरी ओवर में 15 रन दिए। आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह का विकेट लिया। कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड टूटने से बच गया। सनराइजर्स ने इसी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे। वेंकटेश अय्यर 2 गेंद पर 5 और मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:24 (IST) 3 Apr 2024
Live Cricket Score: रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल आउट

रिंकू सिंह 8 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट। इशांत शर्मा ने आंद्रे रसेल को बोल्ड किया। उन्होंने 18 गेंद पर 41 रन बनाए। कोलकाता ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 264 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर नए बल्लेबाज हैं।

21:11 (IST) 3 Apr 2024
DC vs KKR Live Score: श्रेयस अय्यर को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा

श्रेयस अय्यर को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 18 रन बनाए। नए बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं। आंद्र रसेल 15 गेंद पर 38 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता का स्कोर 17.2 ओवर 4 विकेट पर 233 रन।

21:00 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024 Live Score: श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल क्रीज पर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 5 और आंद्रे रसेल 12 गेंद पर 27 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 16 गेंद पर 29 रन की साझेदारी हुई।

20:46 (IST) 3 Apr 2024
DC vs RR Live Score: दिल्ली को 2 ओवर में 2 विकेट मिले

दिल्ली को 2 ओवर में 2 विकेट मिले हैं। अंगकृष रघुवंशी 27 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट। आंद्र रसेल 3 गेंद पर 9 रन बनाकर क्रीज पर। श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन।

20:42 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024 लाइव स्कोर: नरेन आउट

सुनील नरेन को मिचेल मार्श ने पवेलियन भेजा। अंगकृष रघुवंशी ने 25 गेंद पर 54 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल 2 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 171 रन।

20:29 (IST) 3 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता की तूफानी बल्लेबाजी

कोलकाता ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन 33 गेंद पर 75 और अंगकृष रघुवंशी 21 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। 39 गेंद पर 90 रन की साझेदारी हुई।

20:14 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024 Live Score: सुनील नरेन की तूफानी बल्लेबाजी

सुनील नरेन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 27 गेंद पर 67 रन ठोक दिए हैं। अक्षर पटेल के पहले ओवर में 18 रन बने। कोलकाता का स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन। अंगकृष रघुवंशी 9 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर।

20:05 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024 DC vs KKR Live Score: सुनील नरेन ने पूरा किया अर्धशतक

पावरप्ले यानी 6 ओवर का खेल हो चुका है। केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 88 रन है। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सुनील नरेन ने चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। सुनील नरेन ने 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। सुनील नरेन के 21 गेंद में 52 रन हैं। अंगकृष रघुवंशी के 3 गेंद में 10 रन हैं। दोनों के बीच 9 गेंद में 28 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:58 (IST) 3 Apr 2024
DC vs KKR IPL 2024 Match Live Score: 12 गेंद में 18 रन ठोक पवेलियन लौटे फिलिप साल्ट

एनरिक नॉर्खिया पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई। नॉर्खिया ने फिलिप साल्ट को ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों मिड-ऑफ पर कैच कराया। फिलिप साल्ट 4 चौके की मदद से 12 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 70 रन है। सुनील नरेन के 15 गेंद में 34 रन हैं। अंगकृष रघुवंशी के 3 गेंद में 10 रन हैं।

19:51 (IST) 3 Apr 2024
DC vs KKR LIVE streaming: सुनील नरेन ने इशांत की 2 गेंद पर जड़े 2 छक्के

केकेआर ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 32 रन बनाए थे। तीसरे ओवर में फिलिप साल्ट (चौथी और छठी) और सुनील नरेन (दूसरी गेंद) ने कुल 3 चौके जड़े। तीन ओवर के बाद फिलिप साल्ट के 9 गेंद में 16 और सुनील नरेन के 9 गेंद में 8 रन हैं। चौथा ओवर इशांत शर्मा लेकर आए। उनकी पहली और दूसरी गेंद पर सुनील नरेन ने छक्के लगाए। तीसरी गेंद पर चौका लगाया। 3.4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना विकेट खोए 48 रन है। सुनील नरेन के 13 गेंद में 24 रन हैं।

19:40 (IST) 3 Apr 2024
DC vs KKR IPL 2024 Live Score: पहले ओवर में सिर्फ बाई से ही आए रन

केकेआर की ओर से फिलिप साल्ट और सुनील नरेन ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर बाई के जरिये 4 रन आए। इस तरह केकेआर का खाता खोला। दूसरी गेंद वाइड रही। चौथी गेंद फिर वाइड रही। इस पर दो रन आए। इस तरह पहले ओवर में 7 रन आए, लेकिन सभी एक्स्ट्रा से आए।

19:14 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024 DC vs KKR Live Score: दिल्ली और कोलकाता दोनों की जीत पर नजर

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में विशाखापत्तनम को अपना दूसरा होम ग्राउंड रखा है। आईपीएल 2024 में इस मैदान पर यह दूसरा और आखिरी मैच है। इस मैदान पर खेले गए पहले मैच में ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया था। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स फिर गृह मैदान का फायदा उठाने की कोशिश में होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों का भी आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। उनकी नजर भी अपनी जीत की लय बरकरार रखने की होगी।

19:13 (IST) 3 Apr 2024
DC vs KKR IPL Match Live Score 2024: ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

19:10 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024, DC vs KKR Live Cricket Score: ये है कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

19:09 (IST) 3 Apr 2024
केकेआर ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में दोनों कप्तानों ने किया 1-1 बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। इसका मतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को पहले गेंदबाजी करनी होगी। श्रेयस अय्यर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किए हैं।

18:53 (IST) 3 Apr 2024
DC vs KKR LIVE streaming: ये है दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स/जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्खिया/झाए रिचर्डसन, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख सलाम/ललित यादव।

18:35 (IST) 3 Apr 2024
IPL 2024, DC vs KKR Live Cricket Score and Updates: शाम 7 बजे होगा टॉस

आईपीएल 2024 में दिल्ली बनाम कोलकाता मैच थोड़ी देर में शुरू होना है। शाम 7 बजे टॉस होना है। उसी समय ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे।