TATA IPL Auction 2025 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। 182 खिलाड़ी बिके और 639 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ रुपये में बिके। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये मिले। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोड़ में बिके।

TATA IPL Auction 2025 LIVE Streaming: Watch Here

मेगा ऑक्शन के पहले दिन 24 नवंबर को श्रेयस अय्यर के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। थोड़ी देर बाद ही ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। 20.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। लखनऊ ने 27 करोड़ तक बोली बढ़ाई और अपने साथ जोड़ा।

वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा। पंजाब ने अय्यर के अलावा अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा। रविचंद्रन अश्विन की घर वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ में खरीदा।

मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो,यश ढुल और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम पहले दिन अनसोल्ड रहे। दूसरे दिन, केन विलियमसन, शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ और अल्जारी जोसेफ जैसे नाम अनसोल्ड रहे।

Live Updates

TATA IPL Auction 2025 LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन के अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज को नीचे स्क्रॉल करें।

18:45 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: हर्षल पटेल को सनराइजर्स ने खरीदा

चौगथे सेट में ऑलराउंडर्स की बोली लगो रही है। हर्षल पटेल को खरीदने में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। 6.75 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। पंजाब किंग्स ने RTM का इस्तेमाल किया। सनराइजर्स ने 8 करोड़ तक बोली बढ़ाई और अपने साथ जोड़ा।

18:44 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: जेक फ्रेजर-मैकगर्क के दिल्ली ने RTM का इस्तेमाल किया

जेक फ्रेजर-मैकगर्क के लिए बोली लग रही है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 5.50 करोड़ में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। पंजाब ने बोली 9 करोड़ तक बढ़ाई। दिल्ली ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

18:39 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: डेविड वॉर्नर अनसोल्ड रहे

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर अनसोल्ड रहे। पिछली साल वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। हालांकि, बाद में उनके लिए फिर बोली लग सकती है।

18:38 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: चेन्नई से खेलेंगे राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी को खरीदने में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। 75 लाख उनका बेस प्राइस था। चेन्नई ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

18:35 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: चेन्नई से ही खेलेंगे कॉन्वे

डेवोन कॉन्वे के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने बोली लगाई। चेन्नई ने 6.25 करोड़ में खरीदा।

18:30 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: देवदत्त पडिक्कल अनसोल्ड रहे

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पहली बार कोई खिलाड़ी अनसोल्ड रहा। देवदत्त पडिक्कल के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। एडेन मार्कराम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा।

18:28 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: ब्रूक को दिल्ली ने 6.25 करोड़ में खरीदा

आईपीएल मेगा ऑक्शन में ब्रेक के बाद हैरी ब्रूक की बोली लगी। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा।

18:11 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: तीसरे सेट में कैप्ड बल्लेबाजों की बोली लगेगी

तीसरे सेट में कैप्ड बल्लेबाजों की बोली लगेगी। इनमें हैरी ब्रूक,डेवोन कॉनवे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क,एडेन मार्कराम,देवदत्त पडिक्कल,डेविड वॉर्नर और राहुल त्रिपाठी शामिल हैं।

18:04 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: किसके पर्स में कितनी रकम

चेन्नई सुपर किंग्स के पास 55 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 47.25 करोड़, गुजराच टाइटंस के पास 30.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 51 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 34.50 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 45 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 47.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 41 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 74.25 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 35 करोड़ रुपये है।

17:28 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: लंच ब्रेक

आईपीएल मेगा ऑक्शन में मार्की खिलाड़ियों की बोली लगने के बाद लंच ब्रेक हो गया है।

17:25 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: केएल राहुल को 14 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

केएल राहुल को खरीदने में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने बाद में एंट्री मारी। 14 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

17:17 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलेंगे लियाम लिविंगस्टोन

लियाम लिविंगस्टोन के लिए शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बोली लगाने में दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री मारी। बेंगलुरु ने 8.75 करोड़ में खरीदा

17:12 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

मोहम्मद सिराज के लिए गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई। 12.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आरटीएम नहीं किया।

17:07 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: युजवेंद्र चहल को पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल के लिए बोली लगी। लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स ने बाद में एंट्री मारी। पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा।

16:57 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: डेविड मिलर को लखनऊ ने खरीदा

डेविड मिलर को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एंट्री मारी और 7.50 करोड़ में खरीदा।

16:53 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: शमी को 10 करोड़ में सनराइजर्स ने खरीदा

मार्की खिलाड़ियों के दूसरे सेट में मोहम्मद शमी की बोली लगी। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बोली लगा रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। 10 करोड़ में सनराइजर्स ने खरीदा।

16:33 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी

ऋषभ पंत ने इतिहास रचा। सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। 11.75 करोड़ की बोली के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री मारी। 20.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने RTM का इस्तेमाल किया। लखनऊ ने 27 करोड़ तक बोली बढ़ाई। लखनऊ के लिए पंत खेलते दिखेंगे। श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा

16:25 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा

मिचेल स्टार्क के लिए बोली लग रही है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स बोली लगा रही हैं। 6 करोड़ के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री मारी। 11 करोड़ के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एंट्री मारी। स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा।

16:19 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: जोस बटलर के लिए बोली लग रही है

जोस बटलर के लिए बोली लगी। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई। 9.75 करोड़ के बाद पंजाब किंग्स ने बोली लगाना शुरू किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एंट्री मारी। गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

16:16 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर के लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में जंग दिखी। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी थे। पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीदा था। अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

16:04 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: श्रेयस अय्यर ने इतिहास रचा

श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। 7 करोड़ के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली और पंजाब में जंग जारी। 20 करोड़ के पार बोली पहुंच गई है।

15:59 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: कगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

कगिसो रबाडा के लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बोली लगाई। गुजरात टाइटंस ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

15:57 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: अर्शदीप सिंह के लिए पंजाब किंग्स ने RTM का इस्तेमाल किया

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले अर्शदीप सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ में खरीदा। पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। सनराइजर्स ने बोली 18 करोड़ तक बढ़ाई। पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह खेलते दिखेंगे।

15:53 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: अर्शदीप सिंह के लिए बोली जारी

अर्शदीप सिंह के लिए बोली जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स रेस से बाहर हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई। 9.75 करोड़ के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बोली लगाना शुरू किया। दिल्ली कैपिटल्स रेस से बाहर हुई। राजस्थान रॉयल्स ने एंट्री मारी। गुजरात टाइटंस रेस से बाहर। 12.50 करोड़ की बोली के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाना शुरू किया।

15:48 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: सबसे पहले अर्शदीप सिंह की बोली लगी

आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन खिलाड़ियों की बोली लगना शुरू हो गया है। सबसे पहले अर्शदीप सिंह की बोली लगी। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई।

15:40 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: पहले सेट में लगेगी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की बोली

आईपीएल मेगा ऑक्शन शुरू हो गया है। आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल संबोधन दे रहे हैं। छह-छह खिलाड़ियों की दो मार्की लिस्ट हैं M1 में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। M2 में केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज हैं।

15:33 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE: आईपीएल मेगा ऑक्शन शुरू

आईपीएल मेगा ऑक्शन शुरू हो गया है। पहले दिन 84 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

15:21 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: 10 फ्रेंचाइजी 14 राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं

10 फ्रेंचाइजी 14 राइट टू मैच कार्ड (RTM Card) का इस्तेमाल कर सकती हैं। राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड से रिलीज खिलाड़ी को फिर से जोड़ सकती है। हालांकि यह नियम आसान नहीं है। राइट टू मैच कार्ड के इस्तेमाल होने पर खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजी को एक और मौका मिलेगा। वह जितना चाहे बोली बढ़ा सकती है।

15:06 (IST) 24 Nov 2024
IPL Auction 2025 LIVE Updates: 4 एसोसिएट खिलाड़ियों की भी लगेगी बोली

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए एसोसिएट नेशन के 4 खिलाड़ियों ने नाम दिया है। 2 खिलाड़ी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ये दो नाम उन्मुक्त चंद और सौरभ नेत्रवलकर हैं। इसके अलावा अली खान और ब्रैंडन मैकमुलेन हैं। पूरी खबर पढ़ें

13:58 (IST) 24 Nov 2024
IPL 2025 Auction LIVE Updates: क्या मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड टूटेगा

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं। पिछले साल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल मेगा ऑक्शन में उनका रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं यह देखने वाली चीज होगी।