सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मैच में 10 विकेट से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 28 गेंद पर अर्धशतक ठोका। उन्होंने 30 गेंद पर 55 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 26 गेंद पर 48 रन बनाए। गोनों ने 52 गेंद पर नाबाद 99 रन जोड़े। केएल राहुल ने 33 गेंद पर 29 और क्रुणाल पंड्या ने 21 गेंद पर 24 रन बनाए। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 12 रन देकर 2 विकेट लिए। पैट कमिंस ने 1 विकेट लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 9.4 ओवर में 166 रन का टारगेट चेज कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 75 और ट्रेविस हेड ने 28 गेंद पर 75 रन बनाए। लखनऊ की प्लेइंग 11 में क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई। मोहसिन खान बाहर हुए। हैदराबाद की टीम में मयंक अग्रवाल की जगह सनवीर सिंह को मौका मिला। मार्को यानसेन की जगह विजयकांत वियाशकांत को डेब्यू का मौका मिला। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 मैच में 14 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 12 मैच में 12 अंक के साथ छठे नंबर पर।
SRH vs LSG Pitch Report in Hindi: Read Here
सनराइजर्स हैदराबाद ने 9.4 ओवर में 166 रन का टारगेट चेज कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 75 और ट्रेविस हेड ने 28 गेंद पर 75 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 मैच में 14 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 12 मैच में 12 अंक के साथ छठे नंबर पर।
हैदराबाद में खूब चौके-छक्के लग रहे हैं। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने धागा खोल दिया है। 8 ओवर में बगैर विकेट के 143 रन बना लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 143 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 23 रन चाहिए। ट्रेविस हेड 25 गेंद पर 77 और अभिषेक शर्मा 23 गेंद पर 63 रन बनाकर क्रीज पर।
ट्रेविस हेड ने 16 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में बैगर विकेट के 87 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 गेंद पर 79 रन चाहिए। ट्रेविस हेड 18 गेंद पर 58 और अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 26 रन बनाकर क्रीज पर।
सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी शुरुआत की है। ट्रेविस हेड ने 9 गेंद पर 26 और अभिषेक शर्मा ने 9 गेंद पर 18 रन ठोक दिए हैं। हैदराबाद ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 47 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 119 रन चाहिए।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर। कृष्णप्पा गौतम ने लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। हैदराबाद का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 8 रन। जीत के लिए 158 रन चाहिए।
लखनऊ ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 28 गेंद पर अर्धशतक ठोका। उन्होंने 30 गेंद पर 55 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 26 गेंद पर 48 रन बनाए। गोनों ने 52 गेंद पर नाबाद 99 रन जोड़े। केएल राहुल ने 33 गेंद पर 29 और क्रुणाल पंड्या ने 21 गेंद पर 24 रन बनाए। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 12 रन देकर 2 विकेट लिए। पैट कमिंस ने 1 विकेट लिया।
लखनऊ न 15 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन बना विए हैं। आयुष बडोनी 19 और निकोलस पूरन 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 36 रन की साझेदारी हुई।
क्रुणाल पंड्या रन आउट हुए। उन्होंने 21 गेंद पर 24 रन बनाए। लखनऊ ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन बनाए हैं। निकोलस पूरन 9 और आयुष बडोनी 1 रन बनाकर क्रीज पर।
क्रुणाल पंड्या रन आउट हुए। उन्होंने 21 गेंद पर 24 रन बनाए। लखनऊ ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन बनाए हैं। निकोलस पूरन 9 और आयुष बडोनी 1 रन बनाकर क्रीज पर।
केएल राहुल को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। निकोलस पूरन 6 और क्रुणाल पंड्या 24 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 11 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन।
लखनऊ ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। क्रुणाल पंड्या 19 और केएल राहुल 20 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 24 रन की साझेदारी।
मार्कस स्टोइनिस को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। लखनऊ का स्कोर 4.2 ओवर में 2 विकेट पर 21 रन। क्रुणाल पंड्या नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। केएल राहुल 15 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 20 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 14 और मार्कस स्टोइनिस 3 रन बनाकर क्रीज पर। क्विंटन डिकॉक का भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर नितीश रेड्डी ने शानदार कैच लपका। वह 2 बनाकर आउट हुए।
लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत। लखनऊ का स्कोर बगैर विकेट के 3 रन।
मौसम की जानकारी देने वाली साइट AccuWeather की एक रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद में शाम को मौसम बादल छाए रहने की संभावना है। रात 8 बजे के बाद आंधी और हवाएं चलने की भी आशंका है। मैच के दौरान बारिश की संभावना लगभग 50 फीसदी है।
क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुडा, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल, एश्टन टर्नर, अमित मिश्रा
ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: ग्लेन फिलिप्स, उमरान मलिक, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ की प्लेइंग 11 में क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई। मोहसिन खान बाहर हुए। हैदराबाद की टीम में मयंक अग्रवाल की जगह सनवीर सिंह को मौका मिला। मार्को यानसेन की जगह विजयकांत वियाशकांत को डेब्यू का मौका मिला।
हैदराबाद और लखनऊ दोनों टीमों ने 11 मैच में 12 अंक अर्जित किए हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण हैदराबाद शीर्ष चार की रेस में थोड़ा आगे है। प्लेऑफ में जगह बनाने के नजरिये से यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है।
दरअसल, बारिश होने पर सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच बेनतीजा रहता है तो दोनों के बीच 1-1 अंक बंट जाएंगे। इस तरह हैदराबाद और लखनऊ के 13-13 अंक हो जाएंगे, जबकि मुंबई इंडियंस किसी भी सूरत में 12 अंक से अधिक नहीं ला सकती है। ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट जाएगा।
हैदराबाद में 7 मई 2024 की शाम काफी बारिश हुई थी। आज भी शाम गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। यदि हैदराबाद में आज बारिश हुई और सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच पूरा नहीं हो पाता है तो मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी।
मार्कस स्टोइनिस ने इस सीजन तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। मार्कस स्टोइनिस ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 23 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। इस दौरान 105 के औसत और 161.54 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।
नितीश कुमार रेड्डी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए मिडिल ओवर्स में अंडर-रेटेड एनफोर्सर रहे हैं। उन्होंने इस चरण (7-15 ओवर) के दौरान 164.4 के स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 11 छक्के लगाए हैं।
हैदराबाद और लखनऊ के 11 मैचों में 12 अंक हैं। सनराइजर्स का नेट रनरेट (माइनस 0 . 065) लखनऊ (माइनस 0 . 371) से बेहतर है। अंकतालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स (16), राजस्थान रॉयल्स (16) और चेन्नई सुपर किंग्स (12) उससे ऊपर हैं।
सनराइजर्स के बल्लेबाज अगर फॉर्म में आते हैं तो लखनऊ के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। हैदराबाद ने अब तक सीजन में 92 छक्के लगाए हैं। वह पावरप्ले में सबसे ज्यादा 41 छक्के लगाने वाली टीम है। वहीं लखनऊ की टीम पावरप्ले में केवल 20 छक्के ही लगा पाई है।
पिछले चार में से तीन मैचों में सनराइजर्स को हार का सामना करना पड़ा है। इसका बड़ा कारण है उसकी बल्लेबाजी। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ट्रैविस हेड को छोड़कर बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए हैं। युवा अभिषेक शर्मा पिछले चार मैचों में 30 रन से आगे नहीं जा सके हैं। हेनरिक क्लासेन नियमित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं वहीं नितीश रेड्डी ने भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
आज का मुकाबला अगर बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। इसका फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को मिलेगा। टीम को तीसरे स्थान की जगह पक्की करने के लिए शुक्रवार का ही मैच जीतना होगा।
लखनऊ के मोहसिन खान हैदराबाद की सलामी जोड़ी के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं। मोहिसन ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 54 गेंदों में 8.14 की इकॉनमी से सात विकेट लिए हैं। उन्होंने पावरप्ले में पांच विकेट और सिर्फ 8.14 की इकोनॉमी के साथ नई गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की बाएं हाथ की सलामी जोड़ी के लिए मोहसिन खतरा हो सकते हैं।
कप्तान: केएल राहुल।
उपकप्तान: नितीश कुमार रेड्डी।
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, निकोलस पूरन।
बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स।
ऑलराउंडर: क्रुणाल पंड्या।
गेंदबाज: पैट कमिंस, टी नटराजन,भुवनेश्वर कुमार।
कप्तान: ट्रैविस हेड।
उपकप्तान: टी नटराजन।
विकेटकीपर: केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन, निकोलस पूरन।
बल्लेबाज: ट्रैविस हेड (कप्तान), अभिषेक शर्मा, दीपक हुडा।
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, नितीश कुमार रेड्डी।
गेंदबाज: पैट कमिंस, नवीन-उल-हक।